इंडियन प्रीमियर लीग 2026 (IPL 2026) के छठे मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद ने कोलकाता नाइट राइडर्स को 65 रनों से हराया। इस मैच में SRH के ओपनर अभिषेक शर्मा ने 228 के स्ट्राइक रेट से 48 रनों की शानदार पारी खेली, लेकिन उनके आउट होने के तुरंत बाद एक विवाद का मामला सामने आया।
दरअसल, ब्लेसिंग मुजरबानी की गेंद पर वरुण चक्रवर्ती ने उनका कैच लपका। रिप्ले में ऐसा लग रहा था कि गेंद जमीन को पर टच हुई थी, फिर भी अंपायर ने उन्हें आउट दे दिया। इस फैसले से गुस्सा होकर अभिषेक शर्मा ने मैदान पर नज़र आए। इसके बाद ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कथित तौर पर आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल किया था।
इस व्यवहार के चलते IPL ने उन पर कार्रवाई की। लीग के बयान के अनुसार, अभिषेक शर्मा पर आचार संहिता के उल्लंघन के लिए उनकी मैच फीस का 25% जुर्माना लगाया गया है, साथ ही 1 डिमेरिट पॉइंट भी दिया गया है। उन्होंने आर्टिकल 2.3 के तहत लेवल 1 के अपराध को स्वीकार किया, जिसमें मैच के दौरान अभद्र या आक्रामक भाषा के इस्तेमाल पर रोक लगाई गई है।
अंपायर नितिन मेनन ने सोच- समझकर किया फैसला
अभिषेक शर्मा को आउट दिए जाने के बाद सनराइजर्स हैदराबाद के कोच डेनियल विटोरी मैच अधिकारियों से बातचीत करते नजर आए। यह फैसला काफी विवादित रहा, जिस पर टीम मैनेजमेंट ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी।
थर्ड अंपायर नितिन मेनन ने इस कैच को लेकर कई बार रिप्ले चेक किए, जिसमें जूमर फुटेज भी शामिल था। अलग-अलग एंगल से देखने पर तस्वीर साफ नहीं हो पा रही थी। कुछ एंगल में ऐसा लग रहा था किवरुण चक्रवर्ती की उंगलियां गेंद के नीचे थीं, जबकि कुछ में गेंद के जमीन से छूने का शक नजर आ रहा । यही वजह रही कि यह फैसला मैच के बाद चर्चा का विषय बन गया।
इस मैच में अभिषेक शर्मा ने प्रदर्शन पर एक नज़र
अभिषेक शर्मा ने कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ मुकाबले में अपने ओपनिंग पार्टनर ट्रेविस हेड के साथ शानदार शुरुआत दिलाई। दोनों बल्लेबाजों ने मिलकर तेज रफ्तार में रन बनाए और महज छह ओवर के अंदर ही टीम का स्कोर 80 के पार पहुंचा दिया।
छठे ओवर में जब ट्रेविस हेड आउट हुए, तब सनराइजर्स हैदराबाद का स्कोर 82 रन था। इसके बाद अभिषेक शर्मा ने पारी को आगे बढ़ाया, लेकिन नौवें ओवर में उनके आउट होने तक टीम 112 रन तक पहुंच चुकी थी। इस मजबूत शुरुआत का ही असर रहा कि SRH ने पूरे 20 ओवर में 226 रन का बड़ा स्कोर खड़ा किया था।
बाद में गेंदबाजी में भी अभिषेक ने एक ओवर डाला, जिसमें उन्होंने 15 रन दिए, लेकिन उन्हें कोई विकेट हासिल नहीं हुआ। टीम के इस ऑलराउंड प्रदर्शन के दम पर हैदराबाद ने मुकाबला 65 रन से अपने नाम कर लिया।

