GT vs RCB मैच में गुजरात टाइटंस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी और दोनों टीमों की फाइनल प्लेइंग XI सामने आ गई है।
IPL 2026 के 41वें मुकाबले में गुजरात टाइटंस (GT) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) आमने-सामने हैं। टॉस से पहले GT vs RCB Playing XI को लेकर बने सभी सवाल अब पूरी तरह साफ हो चुके हैं, क्योंकि गुजरात टाइटंस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है और दोनों टीमों की फाइनल प्लेइंग XI सामने आ गई है।
इस मुकाबले में गुजरात टाइटंस ने कोई भी बदलाव नहीं किया है। वहीं गुजरात टाइटंस ने भी अपने कॉम्बिनेशन में कोई बदलाव नहीं किया हैं।
नरेंद्र मोदी स्टेडियम में कैसी रहेगी पिच
अगर पिच की बात करें तो नरेंद्र मोदी स्टेडियम की विकेट बल्लेबाजों के लिए अनुकूल मानी जाती है। यहां लगातार हाई-स्कोरिंग मुकाबले देखने को मिले हैं और 180 से ज्यादा का स्कोर भी सुरक्षित नहीं माना जा रहा। पिछले मैच में यहां पहली पारी में 199 और दूसरी पारी में 99 रन बने थे।
इसे देखते हुए यह साफ है कि इस मुकाबले में टॉप ऑर्डर बल्लेबाजों की भूमिका बेहद अहम रहने वाली है। पॉवरप्ले में तेज शुरुआत मैच का रुख तय कर सकती है, इसीलिए दोनों टीमों के ओपनर्स पर बड़ी जिम्मेदारी रहेगी।
GT vs RCB Playing XI: गुजरात टाइटंस की फाइनल प्लेइंग XI
शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, जोस बटलर (विकेटकीपर), जेसन होल्डर, शाहरुख खान, वॉशिंगटन सुंदर, अरशद खान, राशिद खान, कैगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज, मानव सुथार।
इंपैक्ट प्लेयर: राहुल तेवतिया, ग्लेन फिलिप्स, अनुज रावत, निशांत सिंधु, कुलवंत खेजरोलिया
गुजरात टाइटंस की बात करें तो इस मैच में उन्होंने भी अपनी टीम में कोई बदलाव न करते हुए सेम प्लेइंग 11 को मौका दिया है।
GT vs RCB Playing XI: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की फाइनल प्लेइंग XI
विराट कोहली, जैकब बेथेल, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, सुयश शर्मा, जोश हेज़लवुड।
इंपैक्ट प्लेयर: रसिख सलाम डार, जॉर्डन कॉक्स, मंगेश यादव, विक्की ओस्टवाल, वेंकटेश अय्यर
वहीं अगर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु पर नजर डालें तो टीम इस समय पूरी तरह से संतुलित नजर आ रही है। उन्होंने पूरे सीजन में एक ही कॉम्बिनेशन के साथ खेलते हुए लगातार जीत हासिल की है, ऐसे में इस मुकाबले में भी टीम बिना बदलाव के उतरी है।
GT vs RCB: मैच के प्रमुख खिलाड़ी
अब अगर मैच के प्रमुख खिलाड़ियों पर नजर डालें तो गुजरात टाइटंस की तरफ से शुभमन गिल और साईं सुदर्शन पर बड़ी जिम्मेदारी रहने वाली है। वहीं रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए विराट कोहली और देवदत्त पडिकल शानदार फॉर्म में हैं और एक बार फिर मैच का रुख बदल सकते हैं।
नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले जाने वाले इस मुकाबले में GT vs RCB Playing XI सबसे अहम फैक्टर रहने वाली है, क्योंकि सही टीम कॉम्बिनेशन ही इस मैच में जीत तय करेगा।

