Delhi Capitals Aim For A Fresh Start Under Axar Patel In IPL 2025: दिल्ली कैपिटल्स (DC) की टीम आईपीएल 2025 में एक नए सफर पर निकली है, जहां कप्तानी की कमान अनुभवी ऑलराउंडर अक्षर पटेल को सौंपी गई है। टीम मैनेजमेंट में भी बड़े बदलाव किए गए हैं। हेमांग बदानी को हेड कोच, वेंकटेश राव को डायरेक्टर ऑफ क्रिकेट, मुन्नफ पटेल को बॉलिंग कोच और केविन पीटरसन को टीम का मेंटॉर बनाया गया है।
दिल्ली कैपिटल्स, जो पिछले सीजन प्लेऑफ में जगह बनाने से चूक गई थी, इस बार अक्षर पटेल के नेतृत्व में अपनी किस्मत बदलने की उम्मीद करेगी। हालांकि, टीम के सामने सबसे बड़ी चुनौती स्पिन अटैक की कमी है, जहां केवल कुलदीप यादव और अक्षर पटेल का अनुभव है।
दिल्ली कैपिटल्स की बल्लेबाजी परफेक्ट, लेकिन ओपनिंग कॉम्बिनेशन पर सवाल
टीम की बल्लेबाजी लाइनअप काफी मजबूत नजर आ रही है। केएल राहुल को ओपनिंग की जिम्मेदारी दी जा सकती है, लेकिन टीम के पास पूर्व दक्षिण अफ्रीकी कप्तान फाफ डु प्लेसिस का भी विकल्प है। ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि राहुल ओपनिंग करेंगे या तीसरे नंबर पर खेलेंगे।
युवा ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज जेक फ्रेजर-मैकगर्क पर भी सभी की नजरें रहेंगी, जिन्होंने पिछले सीजन शानदार प्रदर्शन किया था। हालांकि, अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में उनका प्रदर्शन उतना प्रभावी नहीं रहा, इसलिए IPL 2025 उनके लिए खुद को साबित करने का बेहतरीन मौका होगा।
मिचेल स्टार्क के नेतृत्व में धारदार पेस अटैक
दिल्ली की तेज गेंदबाजी इस सीजन बेहद मजबूत नजर आ रही है। मिचेल स्टार्क, टी नटराजन और मुकेश कुमार की तिकड़ी विपक्षी बल्लेबाजों के लिए खतरनाक साबित हो सकती है। वहीं, मोहित शर्मा को इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर इस्तेमाल किया जा सकता है।
दिल्ली कैपिटल्स की सबसे बड़ी कमजोरी: स्पिन डिपार्टमेंट
कुलदीप यादव और अक्षर पटेल के अलावा दिल्ली के पास कोई अनुभवी स्पिनर नहीं है। ऐसे में यह देखना होगा कि टीम किस तरह इस कमी को दूर करती है।
दिल्ली कैपिटल्स का सबसे मजबूत प्लेइंग XI
ओपनिंग: केएल राहुल, जेक फ्रेजर-मैकगर्क
मिडल ऑर्डर: अभिषेक पोरेल (विकेटकीपर), करुण नायर, ट्रिस्टन स्टब्स
ऑलराउंडर: अक्षर पटेल (कप्तान), आशुतोष शर्मा
गेंदबाज: मिचेल स्टार्क, कुलदीप यादव, मुकेश कुमार, टी नटराजन
इम्पैक्ट प्लेयर: मोहित शर्मा/समीर रिजवी
दिल्ली कैपिटल्स की पूरी स्क्वाड
अक्षर पटेल (कप्तान), केएल राहुल (विकेटकीपर), जेक फ्रेजर-मैकगर्क, करुण नायर, फाफ डु प्लेसिस, डोनोवन फेरेरा (विकेटकीपर), अभिषेक पोरेल (विकेटकीपर), ट्रिस्टन स्टब्स, मिचेल स्टार्क, टी नटराजन, मोहित शर्मा, मुकेश कुमार, दुष्मंथा चमीरा, कुलदीप यादव, समीर रिजवी, आशुतोष शर्मा, दर्शन नलकांडे, विप्रज निगम, अजय मंडल, मनवंत कुमार, त्रिपुराना विजय, माधव तिवारी।
IPL 2025 में दिल्ली कैपिटल्स का पूरा शेड्यूल
24 मार्च: दिल्ली कैपिटल्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स, विशाखापट्टनम (शाम 07:30 बजे से)
30 मार्च: दिल्ली कैपिटल्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद, विशाखापट्टनम (दोपहर 3:30 बजे)
5 अप्रैल: चेन्नई सुपर किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स, चेन्नई (दोपहर 3:30 बजे)
10 अप्रैल: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स, बेंगलुरु (शाम 07:30 बजे से)
13 अप्रैल: दिल्ली कैपिटल्स बनाम मुंबई इंडियंस, दिल्ली (शाम 07:30 बजे से)
16 अप्रैल: दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स, दिल्ली (शाम 07:30 बजे से)
19 अप्रैल: गुजरात टाइटंस बनाम दिल्ली कैपिटल्स, अहमदाबाद (दोपहर 3:30 बजे)
22 अप्रैल: लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स, लखनऊ (शाम 07:30 बजे से)
27 अप्रैल: दिल्ली कैपिटल्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, दिल्ली (शाम 07:30 बजे से)
29 अप्रैल: दिल्ली कैपिटल्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स, दिल्ली (शाम 07:30 बजे से)
8 मई: सनराइजर्स हैदराबाद बनाम दिल्ली कैपिटल्स, हैदराबाद (शाम 07:30 बजे से)
11 मई: दिल्ली कैपिटल्स बनाम गुजरात टाइटंस, दिल्ली (शाम 07:30 बजे से)
15 मई: मुंबई इंडियंस बनाम दिल्ली कैपिटल्स, मुंबई (शाम 07:30 बजे से)
स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।