IPL 2026: आईपीएल 2026 का 28 वां मैच आज रविवार, 19 अप्रैल को कोलकाता नाईट राइडर्स और राजस्थान रॉयल्स की टीम के बीच खेला जाएगा। वहीं इन दोनों टीमों के बीच आज यह मैच कोलकाता के ईडन गार्डन्स क्रिकेट स्टेडियम में दोपहर 3:30 बजे से खेला जाएगा। इसके अलावा आईपीएल 2026 सीजन के अपने पिछले मैच में आरआर की टीम को सनराइजर्स हैदराबाद की टीम के खिलाफ खेलते हुए 57 रनों की बड़ी हार मिली थी।
तभी तो आज यह टीम अपनी पिछली हार को भुलाकर अच्छा प्रदर्शन करना चाहेगी। जबकि दूसरी तरफ इस समय केकेआर टीम का प्रदर्शन अभी तक काफी खराब रहा है। लेकिन इससे पहले आइए इस मैच की पिच रिपोर्ट, प्रीव्यू और अन्य जरूरी बातों को भी एक बार जान लेते हैं।
आईपीएल में इन दोनों के बीच रही है कांटे की टक्कर :-
आईपीएल के इतिहास में इन दोनों टीमों के बीच अभी तक कुल 32 मैच ही खेले गए हैं। इन मैचों में खेलते हुए अभी तक आरआर की टीम को इनमें से कुल 14 मैचों में जीत मिली है।

जबकि दूसरी तरफ इस बीच केकेआर की टीम ने कुल 16 मैचों में जीत हासिल की है। इसके अलावा आईपीएल 2025 के सीजन में इन दोनों के बीच कुल 2 मैच खेले गए थे। तब इन दोनों ही मैचों को कोकता नाईट राइडर्स की टीम ने जीता था।
आज इस तरह की हो सकती है आरआर की टीम :-
आईपीएल 2026 सीजन के अपने पिछले मैच में राजस्थान रॉयल्स की टीम को सनराइजर्स हैदराबाद की टीम के खिलाफ खेलते हुए 57 रनों की बड़ी हार मिली थी। क्यूंकि तब इस मैच में केकेआर का टॉप ऑर्डर पूरे तरह से फ्लॉप साबित हुआ था। इसके चलते हुए तब आरआर के टॉप 5 बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा भी पार नहीं कर पाए थे। बाद में आकर डोनोवन परेरा ने 69 रनों की पारी खेलकर अपनी टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया था।

आरआर की संभावित एकादश :- यशस्वी जायसवाल, वैभव सूर्यवंशी, रियान पराग (कप्तान), शिमरोन हेटमायर, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रविंद्र जडेजा, दासुन शनाका, जोफ्रा आर्चर, संदीप शर्मा, रवि बिश्नोई और एडम मिल्ने।
आरआर के इम्पैक्ट सब्स प्लेयर : नांद्रे बर्गर, तुषार देशपांडे, शुभम दुबे और युधवीर सिंह चरक।
आज इस संयोजन के साथ उतर सकती है केकेआर की टीम :-
आईपीएल 2026 के सीजन में कोलकाता नाईट राइडर्स की टीम इस समय काफी खराब फॉर्म से गुजर रही है। क्यूंकि इस मौजूदा सीजन में ना तो टीम के बल्लेबाज ही अपनी बल्लेबाजी से बड़ा योगदान दे रहे है और ना ही गेंदबाज ही अपनी गेंदबाजी से अपनी टीम की नैय्या पार कर पा रहे हैं। इसके चलते हुए यह टीम अभी तक अंक तालिका में सबसे निचले पायदान पर बनीं हुई है। लेकिन आज इस मैच को जीतकर यह टीम अपने प्रदर्शन में कुछ सुधार करना चाहेगी।

KKR की संभावित एकादश : अजिंक्य रहाणे (कप्तान), कैमरून ग्रीन, अंगकृष रघुवंशी (विकेटकीपर), रिंकू सिंह, रमनदीप सिंह, अनुकूल रॉय, सुनील नरेन, वरुण चक्रवर्ती, वैभव अरोड़ा, कार्तिक त्यागी और माथीशा पथिराना।
KKR के इम्पैक्ट सब्स प्लेयर :- फिन एलन, मनीष पांडे, सौरभ दुबे, रोवमैन पॉवेल और तेजस्वी दहिया
आज ऐसा रहने वाला है कोलकाता की पिच का मिजाज :-
ईडन गार्डन्स की पिच आमतौर पर बल्लेबाजों के लिए बहुत अच्छी मानी जाती हैं। यहाँ पर शुरुआती कुछ ओवरों में स्विंग देखने को मिलती हैं लेकिन उसके बाद यह विकेट बल्लेबाजी के लिए काफी शानदार हो जाती हैं।

इस ग्राउंड पर आसानी से थ्रू द लाइन शॉट्स लगाए जा सकते हैं और स्क्वायर बाउंड्री छोटी और फ्लैट विकेट होने के चलते यहाँ पर हाई स्कोरिंग मैच देखने को मिलते हैं।रात के मुकाबलों में यहाँ ओस की भूमिका भी अहम होती है। क्योंकि दूसरी पारी में गेंद थोड़ी अच्छे से बल्ले पर आती हैं। इस वजह से टॉस जीतने वाली टीमें अक्सर पहले गेंदबाजी करने का फैसला करती हैं।
कैसा रहने वाला है आज कोलकाता का मौसम :-
भारतीय मौसम विज्ञान के अनुसार आज रविवार, 19 अप्रैल को कोलकाता का मौसम साफ रहने वाला है। इसके अलावा आज यहां पर दिन का अधिकतम तापमान 36 डिग्री तक जा सकता है। जबकि न्यूनतम तापमान 26 डिग्री तक रहने की उम्मीद है। इसके अलावा आज यहां पर बारिश की संभावना न के बराबर है। इसके चलते हुए आज यहां पर सभी क्रिकेट प्रेमियों को एक अच्छा मैच भी देखने को मिलेगा।
कब और कहां देखें आज यह मैच :-
कोलकाता नाईट राइडर्स और राजस्थान रॉयल्स की टीम के बीच आज यह मैच दोपहर 3:30 बजे से कोलकाता के ईडन गार्डन्स क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। इसके अलावा आप सभी इस मैच का सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क और जियोहॉटस्टार ऐप पर देख सकते हैं।
स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

