IPL Records: आईपीएल 2025 के सीजन में लीग स्टेज की समाप्ति के बाद पंजाब किंग्स की टीम ने पहला स्थान हासिल किया है। उनके अलावा आरसीबी की टीम ने भी अंक तालिका में दूसरा स्थान हासिल किया। इन दोनों के अलावा गुजरात टाइटंस की टीम तीसरे स्थान पर और मुंबई इंडियंस की टीम ने चौथा स्थान हासिल किया। आइये आईपीएल के इतिहास में उन कप्तानों के बारे में जान लेते हैं जिनकी कप्तानी में लगातार 2 सीजन में टीमों ने अंक तालिका में शीर्ष स्थान हासिल किया है।
1. रोहित शर्मा :-
मुंबई इंडियंस टीम के दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा आईपीएल इतिहास में सबसे सफल कप्तानों में से एक हैं। क्यूंकि इनकी कप्तानी में मुंबई इंडियंस की टीम ने 5 बार खिताब जीता था। इसके अलावा उनकी कप्तानी में मुंबई की टीम ने साल 2019 और 2020 के आईपीएल सीजन में अंक तालिका में पहला स्थान भी हासिल किया था। इसके अलावा साल 2019 के आईपीएल सीजन में मुंबई की टीम ने अपने 14 लीग मैचों में से 9 मैच जीते और 5 में हारे थे।

ठीक उसी तरह साल 2020 में भी मुंबई की टीम ने 9 ही मुकाबलों में जीत दर्ज की थी। इस दौरान सबसे बड़ी बात यह थी कि मुंबई की टीम तब दोनों बार आईपीएल सीजन की विजेता रही थी। इसके चलते हुए तब मुंबई की टीम लगातार 2 खिताब जीतने वाली दूसरी टीम बनी थी। क्यूंकि उनसे पहले ऐसा कारनामा CSK (2010 और 2011 में विजेता) कर चुकी थी।
2. हार्दिक पांड्या :-
भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार ऑल राउंडर हार्दिक पांड्या ने भी साल 2022 और 2023 में गुजरात टाइटंस टीम की कप्तानी की थी। उस सीजन में वह भी अपनी कप्तानी में ऐसा कारनामा कर चुके थे। साल 2022 में उनकी कप्तानी में गुजरात टाइटंस की टीम ने लीग स्टेज में 14 में से 10 मैच जीते थे।

वहीं उस आईपीएल सीजन को गुजरात टाइटंस की टीम ने जीता था। जबकि आईपीएल के अगले सीजन में गुजरात की टीम ने अपने लीग स्टेज में भी 10 ही मैच जीतकर पहला स्थान पाया था। लेकिन उस सीजन में वह आईपीएल के फाइनल को चेन्नई सुपर किंग्स की टीम के हाथों हार गई थी।
3. श्रेयस अय्यर :-
इस समय भारत के अनुभवी बल्लेबाज श्रेयस अय्यर ने भी अपनी कप्तानी से सभी को प्रभावित किया है। क्यूंकि उनकी कप्तानी में पहले कोलकाता नाईट राइडर्स की टीम साल 2024 में अंक तालिका में टॉप पर रही थी। इसके बाद इस साल उनकी कप्तानी में ही पंजाब किंग्स की टीम साल 2025 के आईपीएल सीजन में भी अंक तालिका में टॉप पर रही है।

इसके अलावा साल 2024 में अपनी कप्तानी में अय्यर ने केकेआर की टीम को लीग स्टेज में 14 में से 9 मैच जीते और 3 मैच हारे (बेनतीजा-2) थे। उस सीजन में आईपीएल के फाइनल में केकेआर की टीम ने SRH की टीम को हराया था। इसके बाद अब आईपीएल 2025 के सीजन में भी अपनी कप्तानी में उन्होंने पंजाब की टीम को 9 मैच जीताते हुए अंक तालिका में पहला स्थान हासिल करवाया है।
स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।