लंका प्रीमियर लीग पर बड़ा अपडेट, लंबे अंतराल के बाद फिर होगा T20 लीग का आयोजन।
Lanka Premier League 2026: क्रिकेट फैंस के लिए अच्छी खबर है। श्रीलंका क्रिकेट ने लंका प्रीमियर लीग 2026 के शेड्यूल का ऐलान कर दिया है। यह टूर्नामेंट 17 जुलाई से 5 अगस्त के बीच खेला जाएगा, जबकि विदेशी खिलाड़ियों के रजिस्ट्रेशन के लिए ऑनलाइन पोर्टल 4 मई से खुल जाएगा। दरअसल, LPL का छठा सीजन पहले दिसंबर 2025 में होना था, लेकिन ICC टी20 वर्ल्ड कप 2026 को ध्यान में रखते हुए इसे आगे बढ़ा दिया गया। इस आर्टिकल में हम आपको LPL 2026 से जुडी हुई जानकारी के बारे में बताएँगे।
लंका प्रीमियर लीग में भाग लेने वाली टीमें
1. कोलंबो स्ट्राइकर्स (Colombo Strikers)
2. दांबुला सिक्सर्स (Dambulla Sixers)
3. गॉल मार्वल्स (Galle Marvels)
4. जाफना किंग्स (Jaffna Kings)
5. कैंडी फाल्कन्स (Kandy Falcons)
LPL 2026 वेन्यू और फॉर्मेट डिटेल्स
Lanka Premier League 2026 में कुल 24 मुकाबले खेले जाएंगे, जिनमें 20 लीग मैच और 4 नॉकआउट मुकाबले शामिल होंगे। ये सभी मैच चार प्रमुख मैदानों पर खेले जाएंगे, जिनमें सिंहलीज़ स्पोर्ट्स क्लब ग्राउंड, आर. प्रेमदासा इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, पल्लेकेले इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम और रंगिरी दंबुला इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम शामिल हैं। टूर्नामेंट में कुल पांच फ्रेंचाइजी टीमें हिस्सा लेंगी, जो लीग स्टेज में एक-दूसरे से दो-दो बार भिड़ेंगी। इसके बाद पॉइंट्स टेबल में टॉप चार टीमें प्लेऑफ में जगह बनाएंगी।
कैसा होगा फाइनल तक का सफल
प्लेऑफ चरण में पहले क्वालिफायर-1 में टॉप दो टीमें आमने-सामने होंगी, जहां जीतने वाली टीम सीधे फाइनल में पहुंच जाएगी। तीसरे और चौथे स्थान पर रहने वाली टीमें एलिमिनेटर मुकाबला खेलेंगी, और इसकी विजेता टीम क्वालिफायर-2 में क्वालिफायर-1 की हारने वाली टीम से भिड़ेगी। इसी मुकाबले से दूसरी फाइनलिस्ट टीम तय होगी।
साल 2020 में शुरू हुआ लंका प्रीमियर लीग अब एक बड़ा घरेलू ट्वेंटी-ट्वेंटी टूर्नामेंट बन चुका है, जिसमें इंटरनेशनल खिलाड़ियों की भी मजबूत भागीदारी रहती है। टूर्नामेंट के निदेशक के रूप में समंथा डोडनवेला (Samantha Dodanwela) अपनी जिम्मेदारी निभाते रहेंगे। अब फैंस को जुलाई का इंतजार है, जब श्रीलंका में एक बार फिर ट्वेंटी-ट्वेंटी क्रिकेट का रोमांच अपने चरम पर होगा।
गौरतलब है कि जाफना किंग्स (Jaffna Kings) इस लीग की सबसे सफल टीम रही है। जाफना किंग्स तीन बार खिताब जीत चुकी है। अब देखना दिलचस्प होगा कि इस बार कौन सी टीम ट्रॉफी अपने नाम करती है।
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
Q1. LPL 2026 कब शुरू होगा?
Ans- 17 जुलाई 2026 से
Q2. कुल कितने मैच होंगे?
Ans- 24 मुकाबले
Q3. कितनी टीमें हिस्सा लेंगी?
Ans- 5 टीमें
Q4. सबसे सफल टीम कौन है?
Ans- (जाफना किंग्स) Jaffna Kings
Q5. LPL 2026 कब शुरू होगा?
Ans- 5 अगस्त

