IPL 2026: आईपीएल का 19वां सीजन इस समय भारत समेत पूरी दुनिया में काफी धमाल मचा रहा है। इसके अलावा अभी तक इस लीग के कुल 13 मैच खेले जा चुके हैं। वहीं कल बीती रात राजस्थान रॉयल्स और मुंबई इंडियंस टीम के बीच टूर्नामेंट का 13वां मुकाबला खेला गया था।
वहीं इस मैच ने आईपीएल 2026 की प्वाइंट्स टेबल का पूरा समीकरण ही बदल कर रख दिया है। इसके अलावा इस समय आईपीएल 2026 की अंक तालिका में कौन सी टीम सबसे ऊपर है और कौन सी टीम सबसे नीचे पहुंच गई है। जबकि किन टीमों को सबसे ज्यादा नुकसान हुआ है। आइए आज इस बारे में पूरे विस्तार से जान लेते हैं।
2 दिग्गज टीमों को हुआ प्वाइंट्स टेबल में नुकसान :-

आईपीएल 2026 की अंक तालिका में सबसे ज्यादा नुकसान बीती रात राजस्थान रॉयल्स की टीम का मुंबई इंडियंस टीम पर जीत के बाद हुआ है। इसके चलत हुए अब पंजाब किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को बड़ा नुकशान हुआ है। क्यूंकि इसके चलते हुए अब पंजाब किंग्स की टीम ने अपना नंबर – 1 का स्थान गंवा दिया है।

जबकि आरसीबी की टीम भी अपने दूसरे स्थान को गंवा चुकी है। इसके अलावा अब पंजाब किंग्स की टीम प्वाइंट्स टेबल में 3 मैचों में 2 जीत के साथ 5 अंक लेकर दूसरे स्थान पर बनीं हुई है। वहीं इस दौरान उसका नेट रन रेट 0.637 है। जबकि आरसीबी 2 मैचों में 2 जीत के साथ 4 अंक लेकर तीसरे स्थान पर खिसक गई है। इसके अलावा उनका नेट रन रेट 2.501 का है।
राजस्थान रॉयल्स ने हासिल किया पहला स्थान :-

आईपीएल 2026 के 13वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस की टीम पर 27 रनों से जीत दर्ज करने के बाद अब राजस्थान रॉयल्स की टीम अंक तालिका में पहले पायदान पर पहुंच गई है। इसके चलते हुए अब उन्होंने अंक तालिका में शीर्ष पर कब्जा कर लिया है। इसके चलते हुए अब राजस्थान की टीम 3 मैचों में 3 जीत के साथ 6 अंक लेकर नंबर 1 के स्थान पर बनी हुई है। जबकि उनका नेट रन रेट 2.403 का है।
जानिए प्वाइंट्स टेबल में बाकी टीमों का हाल :-

इसके अलावा आईपीएल 2026 प्वाइंट टेबल में चौथे स्थान पर दो मैचों में दो जीत के साथ चार अंक लेकर दिल्ली कैपिटल्स की टीम बनीं हुई है। जबकि पांचवें स्थान पर सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने कब्जा किया हुआ है। क्यूंकि उनके तीन मैचों में एक जीत और दो हार के बाद दो अंक है। लेकिन यह टीम नेट रन रेट में बाकी टीमों से ऊपर है। इसके चलते हुए इस टीम ने अभी पांचवें स्थान पर कब्जा किया हुआ है।
स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

