Tamim Iqbal: बांग्लादेश सरकार ने अपने पूर्व विस्फोटक कप्तान तमीम इकबाल को बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड यानी बीसीबी का नया अध्यक्ष नियुक्त कर दिया है। इसके चलते हुए अब बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के नए अध्यक्ष की भी पुष्टि हो गई है। वहीं अब पूर्व बांग्लादेशी वल्लेबाज तमीम इकबाल को अमीनुल इस्लाम बुलबुल की जगह बोर्ड की जिम्मेदारी सौंप दी गई है।
तमीम इकबाल बने बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष :-

बांग्लादेश की नई सरकार ने अपने पूर्व कप्तान तमीम इकबाल को बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड यानी बीसीबी का नया अध्यक्ष नियुक्त कर दिया है। इसके अलावा अब यह फैसला बीते दिन मंगलवार को बीसीबी के अमीनुल इस्लाम बुलबुल के नेतृत्व वाली बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की समिति को भंग करने के बाद लिया गया है।
जानिए क्या है पूरा मामला :-
इस बीच अब ईएसपीएनक्रिकइन्फो की एक रिपोर्ट के अनुसार बांग्लादेश की सरकार ने यह कदम एक पांच सदस्यीय जांच समिति की सिफारिशों के बाद उठाया है। वहीं इस जाँच समिति ने पिछले साल अक्तूबर में हुए बीसीबी चुनावों में अनियमितताओं और आरोपों की जांच की थी। इसके चलते हुए अब 37 वर्षीय तमीम इकबाल बीसीबी के सबसे युवा अध्यक्ष बन गए हैं।

इसके चलते हुए अब तमीम इकबाल 11 सदस्यीय एक एड-हॉक समिति का नेतृत्व करेंगे। इसके अलावा इस समिति में मिनहजुल अबेदिन (पूर्व कप्तान), अतहर अली खान (पूर्व क्रिकेटर और कमेंटेटर), राशना इमाम, मिर्जा येसिर अब्बास, सैयद इब्राहिम अहमद, इसराफिल खासरू, तंजिल चौधरी, सलमान इस्पहानी, रफीकुल इस्लाम और फहीम सिन्हा भी शामिल हैं।
बांग्लादेश सरकार और एनएससी का आया बयान :-

इसके चलते हुए अब नेशनल स्पोर्ट्स काउंसिल के खेल निदेशक मोहम्मद अमीनुल एहसान ने कहा है कि बोर्ड का गठन सही तरीके से नहीं हुआ था। तब यह अपने कार्य सही ढंग से करने में सक्षम नहीं था। इसके आगे उन्होंने यह भी बताया कि इस फैसले की जानकारी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद को भी दे दी गई है। इसके चलते हुए अब उम्मीद जताई जा रही है कि खेल की वैश्विक संस्था इस निर्णय को स्वीकार कर लेगी।
जानिए इससे पहले के क्या थे हालात :-

इससे पहले बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष अमीनुल इस्लाम ने पद छोड़ने से इनकार किया था। इसके अलावा तब खेल मंत्रालय ने चुनाव की वैधता पर सवाल भी उठाए थे। इसके चलते हुए बांग्लादेश क्रिकेट टीम के टी20 विश्व कप 2026 में खराब प्रदर्शन और बोर्ड में राजनीतिक हस्तक्षेप के आरोप भी सामने आए थे। वहीं पिछले हफ्ते चार डायरेक्टरों ने इस्तीफा दे दिया था। इसके चलते हुए जनवरी से लेकर अभी तक कुल छह इस्तीफे हो चुके हैं।
स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

