Mayank Yadav: भारत और बांग्लादेश के बीच खेले गए पहले टी20 मुकाबले में तेज गेंदबाज मयंक यादव (Mayank Yadav) ने काफी शानदार गेंदबाजी की है। उन्होंने अपने डेब्यू मुकाबले में ही विकेट हासिल किया है। तभी तो इस बार आईपीएल 2025 के सीजन में लखनऊ सुपर जाइंट्स की टीम उनको रिलीज नहीं करना चाहेगी।

इस बार आईपीएल 2025 के सीजन से पहले इसका मेगा ऑक्शन होने वाला है। आईपीएल 2025 के मेगा ऑक्शन के बाद इस बार सभी टीमें पूरी तरह से बदल जाएंगी। तभी तो इस बार लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम में भी कई बड़े बदलाब देखने को मिल सकते है।

लेकिन फिर भी इस टीम के पास एक ऐसा तेज गेंदबाज भी है जिसको टीम किसी भी हालत में रिलीज नहीं करना चाहेगी। क्यूंकि इस तेज गेंदबाज ने बांग्लादेश के खिलाफ अपने इंटरनेशनल डेब्यू मैच में ही कमाल की गेंदबाजी करते हुए एक विकेट लिया है। इस गेंदबाज को आपने लखनऊ की टीम में खेलते हुए देखा है। यह तेज गेंदबाज है मयंक यादव (Mayank Yadav)।

क्यूंकि इस तेज गेंदबाज ने आईपीएल 2024 के सीजन में भी अपनी गेंदबाजी स्पीड से सभी को प्रभावित किया था। उस समय उन्होंने (Mayank Yadav) अपनी गेंदबाजी स्पीड से काफी सुर्खियां भी बटोरी थी। इसके बाद से ही फिर इस तेज गेंदबाज के इंटरनेशनल डेब्यू का इंतजार किया जा रहा था। तभी तो अब मयंक यादव (Mayank Yadav) को बांग्लादेश के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम के स्क्वाड में शामिल किया गया है।

इस बार उनको बांग्लादेश के खिलाफ पहले टी20 मुकाबले में ही अब डेब्यू करने का मौका मिला है। इसके बाद अब अपने डेब्यू मैच में ही मयंक यादव (Mayank Yadav) ने काफी कमाल की गेंदबाजी की है। इस डेब्यू मैच में अपने पहले ही ओवर में उन्होंने एक विकेट भी हासिल कर लिया है। उन्होंने इस मुकाबले में अपना पहला ओवर मेडन डाला। पूरे मुकाबले में उन्होंने अपने 4 ओवर के स्पेल में 21 रन देकर 1 विकेट लिया। इंटरनेशनल क्रिकेट में उन्होंने अपना पहला शिकार महमदुल्ला को बनाया।
Mayank Yadav को रिटेन करेगी लखनऊ सुपर जायंट्स :-

इस युवा तेज गेंदबाज मयंक यादव (Mayank Yadav) को लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम ने आईपीएल 2022 के मेगा ऑक्शन में उनकी बेस प्राइस 20 लाख रुपये में अपने साथ जोड़ा था। लेकिन इस सीजन में उनको खेलने का मौका नहीं मिला था। इसके बाद फिर वह आईपीएल 2023 के सीजन में प्रैक्टिस सेशन के दौरान चोटिल हो गए थे। तब चोटिल हो जाने की वजह से वह पूरे सीजन से बाहर हो गए थे।

इसके बाद फिर आईपीएल 2024 के सीजन में उनको डेब्यू करने का मौका मिला था। इस सीजन में खेलते हुए उन्होंने तब अपनी स्पीड से सभी को चौंका दिया था। इस समय मयंक यादव (Mayank Yadav) 150 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से गेंदबाजी करते हैं। तभी तो साल 2024 में खेले गए 4 आईपीएल मुकाबलों में उन्होंने 6.99 की इकॉनमी से 7 विकेट हासिल किए हैं।

वहीं इसके अलावा मयंक यादव (Mayank Yadav) के नाम आईपीएल 2024 के सीजन में सबसे तेज गेंद फेंकने का रिकॉर्ड दर्ज है। इस गेंद की गति 156.7 किलोमीटर प्रति घंटा थी जो उन्होंने बेंगलुरु में आरसीबी के खिलाफ मैच में फेंकी थी। अभी मयंक यादव 150 किलोमीटर प्रतिघंटे से ज्यादा की रफ्तार से गेंद भी करते है और इसके अलावा इस स्पीड पर भी वह अपनी लाइन और लेंथ सही रखते है। तभी तो ऐसे में लखनऊ सुपर जाइंट्स की टीम उनको दोबारा से रिटेन करना चाहेगी।
Latest Cricket News in Hindi, Latest Football News in Hindi, Latest Tennis News in Hindi और सभी Latest Sports News in Hindi के लिए हमारी वेबसाइट Sports Digest Hindi पर विजिट करें। इसके अलावा, खेल से सम्बंधित सभी ताजा खबरों पाने के लिए हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।


