MI vs CSK मैच में मुंबई इंडियंस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी और दोनों टीमों की फाइनल प्लेइंग XI सामने आ गई।
IPL 2026 के 33 वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस (MI) और चेन्नई सुपर किंग्स (CSK)आमने-सामने हैं। टॉस से पहले MI vs CSK Playing XI को लेकर बने सभी सवाल अब पूरी तरह साफ हो चुके हैं, क्योंकि मुंबई इंडियंस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है और दोनों टीमों की फाइनल प्लेइंग XI सामने आ गई है।
एक तरफ मुंबई इंडियंस इस सीजन में दूसरा मैच जीतकर और शानदार लय में नज़र आए है, तो वहीं दूसरी ओर चेन्नई सुपर किंग्स को अपने पिछले मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा है। ऐसे में इस मुकाबले में टीम कॉम्बिनेशन बड़ा फर्क पैदा कर सकता है।
वानखेड़े में कैसी रहेगी पिच
तो वह 64 मीटर है, और दाईं ओर ईस्टर्न साइड पर 63 मीटर है, और सीधा सामने थोड़ा आगे 74 मीटर है। और हम जानते हैं कि जहाँ डगआउट्स हैं, वे छोटे हिस्से करीब 50 के अंत में हैं, यानी लगभग 57 मीटर है।
घास की हल्की परत मौजूद है, जिससे ऐसा लगता है कि नई गेंद को अच्छे से काम करना पड़ेगा, यानी गेंदबाज़ों को उसे प्रभावी बनाना होगा। पिछली रात हमने थोड़ी स्विंग भी देखी थी, और अगर गेंद सही लाइन और लेंथ पर डाली जाए तो उसमें मूवमेंट और हल्की उछाल मिल सकती है। लेकिन शाम के समय ओस गिरने लगती है, जिससे गेंदबाज़ी करना मुश्किल हो जाता है और फिर यह पिच बल्लेबाज़ों के लिए काफी आसान हो जाती है।
हाल के मैचों को देखें तो यहां लगातार हाई-स्कोरिंग मुकाबले हुए हैं साथ ही 220 से ज्यादा का स्कोर भी सुरक्षित नहीं माना जा रहा। इसी वजह से चेज करना आसान माना जाता है और यही कारण रहा कि पंजाब किंग्स ने पहले गेंदबाजी का फैसला किया।
MI vs CSK Playing XI: मुंबई इंडियंस की फाइनल प्लेइंग XI
मुंबई इंडियंस (प्लेइंग XI): क्विंटन डि कॉक (विकेटकीपर), नामन धीर, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पंड्या (कप्तान), तिलक वर्मा, शेरफेन रदरफोर्ड, मिशेल सैंटनर, जसप्रीत बुमराह, कृष भगत, ए.एम. ग़ज़नफ़र, अश्वनी कुमार
मुंबई इंडियंस इम्पैक्ट सब्स: विल जैक्स, राज बावा, शार्दुल ठाकुर, दानिश मल्हेवर, मयंक मार्कंडे
मुंबई इंडियंस ने इस मुकाबले में कोई बदलाव नहीं किया है और अपनी स्थिर टीम के साथ मैदान में उतरी है।
MI vs CSK Playing XI: चेन्नई सुपर किंग्स की फाइनल प्लेइंग XI
चेन्नई सुपर किंग्स (प्लेइंग XI): संजू सैमसन (विकेटकीपर), ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), सरफराज खान, डेवॉल्ड ब्रेविस, शिवम दुबे, कार्तिक शर्मा, जेमी ओवरटन, नूर अहमद, अंशुल कंबोज, गुरजपनीत सिंह, मुकेश चौधरी
चेन्नई सुपर किंग्स इम्पैक्ट सब्स: प्रशांत वीर, मैथ्यू शॉर्ट, मैट हेनरी, अकील होसिन, उर्विल पटेल
चेन्नई सुपर किंग्स ने इस मुकाबले में बदलाव किया है टीम में प्रशांत वीर को शामिल किया गया है।
MI vs CSK: मैच के प्रमुख खिलाड़ी
अब अगर मैच के प्रमुख खिलाड़ियों पर नजर डालें तो मुंबई इंडियंस की तरफ से तिलक वर्मा और क्विंटन डिकॉक पर बड़ी जिम्मेदारी रहने वाली है। वहीं चेन्नई सुपर किंग्स के लिए संजू सैमसन और शिवम दुबे शानदार फॉर्म में हैं ये खिलाड़ी फिर मैच का रुख बदल सकते हैं।
अंत में, वानखेड़े में खेले जाने वाले इस मुकाबले में MI vs CSK Playing XI सबसे अहम फैक्टर रहने वाली है, क्योंकि सही टीम कॉम्बिनेशन ही इस मैच में जीत तय करेगा।

