FIFA World Cup 2026: फुटबॉल विश्व कप 2026 के शुरू होने में अब कुछ ही समय बचा है। लेकिन अभी अर्जेंटीना फुटबॉल टीम के स्टार स्ट्राइकर लियोनल मेसी की फिटनेस उनकी टीम के लिए चिंता का विषय बनी हुई है। क्यूंकि इस बार यह अर्जेंटीना की टीम विश्व कप में अपने खिताब का बचाव करने उतरेगी। लेकिन इस समेत टीम के स्टार खिलाड़ी मेसी अपनी चोट से पूरी तरह नहीं उभर पाए हैं।
फुटबॉल विश्व कप 2026 के शुरू होने में अब कुछ ही समय बचा है। लेकिन अभी अर्जेंटीना फुटबॉल टीम के स्टार स्ट्राइकर लियोनल मेसी की फिटनेस उनकी टीम के लिए चिंता का विषय बनी हुई है। वहीं इस समय दिग्गज फुटबॉलर मेसी अपनी मांसपेशियों में खिंचाव के कारण होंडुरास के खिलाफ अर्जेंटीना के मैत्री मैच में नहीं खेल पाए थे। इसके चलते हुए यह भी पक्का नहीं हो पाया है कि वह विश्व कप में अपनी टीम के पहले मैच तक पूरी तरह फिट हो पाएंगे या नहीं।
आइए जानें कब तक फिट होंगे मेसी :-
इसके अलावा लगभग तीन सप्ताह दिग्गज फुटबॉलर मेसी 39 वर्ष के हो जाएंगे। वहीं इस बीच अब उन्होंने अपने पहले विश्व कप मैच से पहले अपने साथियों के साथ अभ्यास किया है। लेकिन इस मैच में अर्जेंटीना की 2-0 से जीत के दौरान वह बेंच पर ही बैठे रहे थे।

इसके चलते हुए अब अर्जेंटीना की टीम ने उनको लेकर कहा है कि मेसी कब तक फिट हो पाएंगे यह उनकी शारीरिक और कार्यात्मक प्रगति पर निर्भर करता है। इसके अलावा अब विश्व कप से पहले अर्जेंटीना की टीम अपना अंतिम अभ्यास मैच मंगलवार को ऑबर्न, अलबामा में आइसलैंड के खिलाफ खेलने वाली है।
अल्जीरिया के खिलाफ पहला मैच खेलेगी अर्जेंटीना की टीम :-
इसके अलावा अर्जेंटीना की फुटबॉल टीम आगामी 16 जून को एरोहेड स्टेडियम में अल्जीरिया के खिलाफ विश्व कप खिताब का बचाव करने के अपने अभियान की शुरुआत करने वाली है। वहीं इस बीच अब यह माना जा रहा है कि मेसी विश्व कप के बाद अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से संन्यास ले लेंगे।

वहीं इस मौजूदा समय में उनके नाम पर विश्व कप में सर्वाधिक 26 मैच खेलने का रिकॉर्ड भी दर्ज है। इसके अलावा अब उनको विश्व कप में सर्वाधिक गोल करने के जर्मनी के मिरोस्लाव क्लोस के 16 गोल के रिकॉर्ड को तोड़ने के लिए केवल चार गोल की जरूरत है।
स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

