MI vs KKR मुकाबले में MI ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी।
आईपीएल 2026 का दूसरा मुकाबला मुंबई इंडियंस (MI) और कोलकता नाइट राइडर्स (KKR) के बीच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मुकाबले में MI ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है।
MI vs KKR मुकाबले के लिए वानखेड़े स्टेडियम की अपडेटेड पिच रिपोर्ट
वानखेड़े स्टेडियम की बाउंड्री छोटी है, एक तरफ 64 मीटर और दूसरी तरफ 67 मीटर, जबकि सीधा हिस्सा 74 मीटर का है। ऐसे में बल्लेबाजों के लिए रन बनाना आसान रहने वाला है।
पिच पर हल्की घास मौजूद है और कुछ जगहों पर सूखे पैच भी दिखाई दे रहे हैं। घास और सी ब्रीज के चलते पावरप्ले में स्विंग देखने को मिलेगी। बल्लेबाज यहां क्रीज पर आते ही बड़े शॉट खेलने से पहले पिच पर थोड़ा वक्त गुजारने की सोचे और उसके बाद वो बड़ा स्कोर भी बना सकते है।
मौसम साफ है और बल्लेबाजी के लिए परिस्थितियां अनुकूल हैं। ऐसी पिच पर टॉस जीतने के बाद पहले गेंदबाजी करना सही फैसला माना जाता है, क्योंकि बाद में लक्ष्य का पीछा करना आसान रहता है।
MI vs KKR: दोनों टीमों की प्लेइंग XI
मुंबई इंडियंस (MI): रोहित शर्मा, रेयान रिकल्टन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या (कप्तान), नमन धीर, शेरफेन रदरफोर्ड, शार्दूल ठाकुर, मयंक मार्कण्डेय, जसप्रित बुमराह, ट्रेंट बोल्ट, अल्लाह गजनफर।
कोलकाता नाइट राइडर्स: फिन एलन, अजिंक्य रहाणे (कप्तान), कैमरून ग्रीन, अंगकृष रघुवंशी (विकेटकीपर), रिंकू सिंह, रमनदीप सिंह, अनुकूल रॉय, सुनील नरेन, वरुण चक्रवर्ती, वैभव अरोड़ा, ब्लेसिंग मुजरबानी
मैच में क्या रह सकता है खास?
वानखेड़े के ग्राउंड पर मुकाबला पूरी तरह से बल्लेबाजों के इर्द-गिर्द घूम सकता है। छोटी बाउंड्री और फ्लैट पिच के कारण बड़े स्कोर की उम्मीद है। जो टीम पावरप्ले में ज्यादा फायदा उठाएगी और डेथ ओवर्स में बेहतर प्रदर्शन करेगी, वही इस मुकाबले को अपने नाम कर सकती है।
आईपीएल से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें फेसबुक, इंस्टाग्राम और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

