मिचेल मार्श के शतक की बदौलत लखनऊ सुपर जाइंट्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ खड़ा किया 209 का विशाल स्कोर।
आईपीएल के 19वें सीजन का 50वां लीग मुकाबला लखनऊ सुपर जाइंट्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच लखनऊ के भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मुकाबले में आरसीबी के कप्तान रजत पाटिदार ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया है।
इस मैच के लिए आरसीबी ने अपनी प्लेइंग इलेवन में कोई बदलाव नहीं किया है। वहीं लखनऊ सुपर जाइंट्स की टीम ने मुकाबले के लिए अपनी प्लेइंग XI में कुछ बदलाव किए हैं।
पहले बल्लेबाजी करने उतरी LSG की टीम ने 19 ओवर में 3 विकेट खोकर 209 रन का विशाल स्कोर खड़ा कर दिया। इस बड़े स्कोर में मिचेल मार्श और निकोलस पूरन का अहम योगदान रहा।
पावरप्ले में LSG ने बिना किसी नुकसान के बनाए 68 रन
लखनऊ सुपर जाइंट्स की तरफ से ओपनिंग करने आए मिचेल मार्श और अर्शिन कुलकर्णी ने टीम को शानदार शुरुआत दिलाई। इस दौरान एक तरफ से मिचेल मार्श ने पारी की शुरुआत से ही RCB के गेंदबाजों पर हमला बोल दिया।
पावरप्ले में ही मिचेल मार्श ने 20 गेंदों पर अपना अर्धशतक पूरा कर लिया, जबकि उनके साथी खिलाड़ी अर्शिन कुलकर्णी ने 12 गेंदों में 8 रन बनाए। इस दौरान LSG ने 6 ओवर में बिना विकेट खोए 68 रन बना दिए।
मिचेल मार्श ने लगाया आईपीएल करियर का दूसरा शतक
लखनऊ सुपर जाइंट्स के पहले बल्लेबाजी करने उतरे मिचेल मार्श मौके को पूरी तरह भुनाते हुए शानदार शतक ठोक दिया। इस मुकाबले में दूसरे ही ओवर से गेंदबाजों के ऊपर हावी नज़र आये मार्श।
मार्श ने इस मुकाबले में अपना दूसरा आईपीएल शतक सिर्फ 49 गेंदों में पूरा किया। इसके बाद उन्होंने 56 गेंदों में 111 रन बनाए, जिसमें 9 चौके और 9 छक्के शामिल थे। अपनी इस पारी में उन्होंने बेहतरीन संतुलन और शानदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया।
निकोलस पूरन ने 38 रन बनाए जबकि कप्तान ऋषभ पंत 32 रन बनाकर नाबाद रहे।
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के गेंदबाज रहे बेअसर
इस मुकाबले में आरसीबी के गेंदबाज ज्यादा असरदार नजर नहीं आए। लखनऊ के बल्लेबाजों ने शुरुआत से ही आक्रामक बल्लेबाजी की और लगातार तेजी से रन बटोरे। हालांकि जोश हेजलवुड, क्रुणाल पांड्या और रसिख सलाम डार को 1-1 विकेट मिला, लेकिन टीम रन गति पर कंट्रोल नहीं कर सकी।

