पंजाब किंग्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में 4 विकेट के नुकसान पर 222 रन बनाए।
राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पिछले कुछ दिनों से बारिश की वजह से पिच कवर्ड थी जिसके चलते शुरुआत में स्विंग गेंदबाजी को मदद मिल सकती थी जिसके चलते उन्होंने यह निर्णय लिया था। आरआर ने इस मुकाबले में 2 बदलाव किए।
हेटमायर और बिश्नोई को ड्रॉप करके शनाका और यश राज को मौका मिला। वहीं पंजाब ने भी बार्टलेट और शशांक को बाहर करके लोकी फर्गुसन और सूर्यांश शेड्गे को चांस दिया।
प्रभसिमरन और प्रियांश ने फिर दिलाई तेज शुरुआत
पिच पर तेज गेंदबाजों के लिए काफी मदद थी लेकिन पंजाब के ओपनर्स ने काउंटरअटैक करना शुरू किया जिसके चलते आरआर के गेंदबाजों को लेंथ पीछे खींचनी पड़ी। हालांकि जोफरा ने तीसरे ओवर में धारदार गेंदबाजी का नजारा दिखाया।
शुरुआती कुछ गेंदों पर प्रियांश लगातार बीट हो रहे थे और फिर जयसवाल ने उनका कैच भी छू दिया लेकिन अगली ही गेंद पर आर्चर ने उनको आउट कर पवेलियन का रास्ता दिखा दिया। आर्या ने 11 गेंदों में 29 रन बनाए।
अय्यर और प्रभसिमरन ने टीम को संभाला
कूपर कोनोली ने भी आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी की जबकि प्रभसिमरन सिंह आराम से खेल रहे थे। कोनोली ने रन रेट कम नहीं होने दिया और लगातार अटैक जारी रखा। हालांकि वो भी सिर्फ 14 गेंदों में 30 रन बनकर आउट हो गए। कप्तान श्रेयस अय्यर और प्रभसिमरन ने पारी को संभाला और उसके बाद जोखिम लेना शुरू किया।
पिच बल्लेबाजी के लिए इतनी अच्छी नहीं थी। गेंदबाजों के लिए भी मदद थी। शुरुआत में स्विंग और उसके बाद गेंदें विकेट पर रुककर आ रही थी जिससे शॉट मेकिंग मुश्किल हो रही थी। हालांकि प्रभसिमरन ने एक बार फिर शानदार बल्लेबाजी करते हुए अर्धशतक जड़ दिया लेकिन वो इसको बड़ी पारी में तब्दील नहीं कर पाए।
फॉर्म में लौटे मार्कस स्टोइनिस, जड़ दिया धमाकेदार अर्धशतक
प्रभसिमरन के आउट होने के बाद मार्कस स्टोइनिस को प्रमोशन दिया गया। हालांकि शुरुआत में उनसे भी बॉल कनेक्ट नहीं हो रही थी और यश राज ने इसी दौरान काफी शानदार गेंदबाजी भी की। भले ही उन्हें विकेट सिर्फ 1 मिला हो लेकिन उन्होंने लगातार रन रोककर दबाव बनाए रखा था।
क्रीज़ में थोड़ा टाइम बिताने के बाद स्टोइनिस ने खुलकर बल्लेबाजी शुरू की और राजस्थान के सभी गेंदबाजों को रिमांड पर लिया। श्रेयस इस मैच में 27 गेंदों में 30 रन ही बना पाए लेकिन मार्कस ने उनकी कमी नहीं खेलने दी और देखते हुए देखते 20 गेंदों में अर्धशतक पूरा कर लिया। उनकी तूफानी पारी की बदौलत पंजाब किंग्स ने 4 विकेट के नुकसान पर 222 रन बनाए।
क्रिकेट से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें फेसबुक, इंस्टाग्राम और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

