RCB vs SRH मुकाबले में RCB ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी।
आईपीएल 2026 का पहला मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के बीच एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मुकाबले में RCB ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है।
यह सातवीं बार है जब RCB सीजन का ओपनिंग मैच खेल रही है, जबकि SRH दूसरी बार इस स्थिति में उतरी है। इससे पहले 2017 में भी दोनों टीमें पहले मैच में आमने सामने आई थीं।
RCB vs SRH मुकाबले के लिए एम चिन्नास्वामी स्टेडियम की अपडेटेड पिच रिपोर्ट
एम चिन्नास्वामी स्टेडियम की बाउंड्री छोटी है, एक तरफ 65 मीटर और दूसरी तरफ 64 मीटर, जबकि सीधा हिस्सा 73 मीटर का है। ऐसे में बल्लेबाजों के लिए रन बनाना आसान रहने वाला है।
पिच पर हल्की घास मौजूद है और कुछ जगहों पर सूखे पैच भी दिखाई दे रहे हैं, लेकिन इससे ज्यादा फर्क पड़ने की उम्मीद नहीं है। बल्लेबाज यहां क्रीज पर आते ही बड़े शॉट खेलने का सोच सकते हैं।
मौसम साफ है और बल्लेबाजी के लिए परिस्थितियां अनुकूल हैं। ऐसी पिच पर टॉस जीतने के बाद पहले गेंदबाजी करना सही फैसला माना जाता है, क्योंकि बाद में लक्ष्य का पीछा करना आसान रहता है।
RCB vs SRH: दोनों टीमों की प्लेइंग XI
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB): विराट कोहली, फिलिप साल्ट, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, अभिनंदन सिंह, जैकब डफी, सुयश शर्मा।
सनराइजर्स हैदराबाद (SRH): अभिषेक शर्मा, ट्रैविस हेड, ईशान किशन (विकेटकीपर/कप्तान), हेनरिक क्लासेन, अनिकेत वर्मा, नीतिश कुमार रेड्डी, सलिल अरोड़ा, हर्ष दुबे, हर्षल पटेल, जयदेव उनादकट, ईशान मलिंगा।
मैच में क्या रह सकता है खास?
चिन्नास्वामी जैसे मैदान पर यह मुकाबला पूरी तरह बल्लेबाजों के इर्द-गिर्द घूम सकता है। छोटी बाउंड्री और फ्लैट पिच के कारण बड़े स्कोर की उम्मीद है। जो टीम पावरप्ले में ज्यादा फायदा उठाएगी और डेथ ओवर्स में बेहतर प्रदर्शन करेगी, वही इस मुकाबले में बढ़त बना सकती है।
आईपीएल से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें फेसबुक, इंस्टाग्राम और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

