IPL 2026 में 20वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस (MI) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेल गया। जहाँ पहले बल्लेबाजी करते हुए RCB की टीम ने 241 रनों का बड़ा लक्ष्य रखा। इस मैच में ओपनिंग करने आए मुंबई इंडियंस के ओपनर रोहित शर्मा 19 रन बनाकर रिटायर्ड हर्ट होकर पवेलियन जाना पड़ा।
हालांकि, इस छोटी पारी के दौरान भी रोहित ने एक खास रिकॉर्ड भी ओने नाम कर लिया है, जिसके साथ वह आईपीएल इतिहास में किंग कोहली के ऐसा करने वाले सिर्फ दूसरे बल्लेबाज़ बन गए।
मुंबई इंडियंस की तरफ से खेलते हुए रोहित ने पूरे किए 6000 रन
IPL इतिहास में ऐसे खिलाड़ी काफी कम देखने को मिले हैं जिन्होंने लंबे समय तक एक ही टीम के लिए खेला हो। रोहित शर्मा भी उन खिलाड़ियों में शामिल हैं। उन्होंने अपने आईपीएल करियर की शुरुआत डेक्कन चार्जर्स से की थी, जिसके बाद वह मुंबई इंडियंस का हिस्सा बने और तब से लगातार उसी टीम के लिए खेलते हुए नज़र आ रहे हैं।
आरसीबी के खिलाफ खेले गए मैच में रोहित ने 19 रनों की पारी के साथ मुंबई इंडियंस के लिए 6000 रन पूरे कर लिए। इसी के साथ वह आईपीएल इतिहास में विराट कोहली के बाद दूसरे ऐसे खिलाड़ी बन गए हैं, जिन्होंने एक ही टीम के लिए खेलते हुए 6000 रनों का आंकड़ा पार किया है।
IPL में एक ही टीम के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी
- विराट कोहली (रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु) – 8840 रन
- रोहित शर्मा (मुंबई इंडियंस) – 6013 रन
- एमएस धोनी (चेन्नई सुपर किंग्स) – 4865 रन
- सुरेश रैना (चेन्नई सुपर किंग्स) – 4687 रन
- एबी डिविलियर्स (रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु) – 4491 रन
यह भी पढ़े : http://आईपीएल इतिहास में मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में बने टॉप 5 सबसे बड़े टोटल, लिस्ट में RCB का दबदबा
चोट से कारण बीच मैच में पवेलियन लौटे रोहित
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ मुकाबले में रोहित शर्मा ने रेयान रिकल्टन के साथ मिलकर टीम को तेज शुरुआत दिलाने में अहम भूमिका निभाई। हालांकि पारी के छठे ओवर में मांसपेशियों में खिंचाव बढ़ने के कारण उन्होंने रिटायर्ड हर्ट होकर मैदान छोड़ने का फैसला किया। रोहित ने अपनी इस पारी में 13 गेंदों का सामना करते हुए 19 रन बनाए, जिसमें 2 चौके और 1 छक्का शामिल रहा।

