RR vs MI मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया।
आईपीएल 2026 सीजन का आज 13वें मैच राजस्थान रॉयल्स (RR) और मुंबई इंडियंस(MI) टीम के बीच खेला जा रहा है। वहीं इन दोनों टीमों के बीच आज यह मैच गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में बारिश के कारण 9 बजकर 30 मिनट तक टॉस नहीं हो पाया। अंततः टॉस 9 बजकर 55 मिनट पर कराया गया और मैच रात 22:10 बजे से खेला जाएगा।
🚨 Latest Update from Guwahati 🚨
👉 Toss at 9:55 PM IST
👉 11 overs per side
👉 First ball to be bowled at 10:10 PM IST
👉 Powerplay for 3.2 overs— Mumbai Indians (@mipaltan) April 7, 2026
इसके अलावा दोनों टीमें की नजर जीत दर्ज करने पर होगी। एक तरफ रियान पराग की कप्तानी वाली RR है, तो दूसरी तरफ हार्दिक पांड्या की अगुवाई में MI एक नई ऊर्जा के साथ उतर रही है। ऐसे में सवाल यही है कि आज RR vs MI मैच में कौन जीतेगा।
RR vs MI मुकाबले के लिए बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम की पिच रिपोर्ट
बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम की पिच बल्लेबाजों के लिए काफी अच्छी मानी जाती है। यहां गेंद आसानी से बल्ले पर आती है, इसलिए बड़े शॉट्स खेलना ज्यादा मुश्किल नहीं होता।
हालांकि मैच की शुरुआत में नई गेंद से तेज गेंदबाजों को थोड़ी स्विंग मिलती है, जिससे बल्लेबाजों को संभलकर खेलना पड़ता है। लेकिन जैसे-जैसे मैच आगे बढ़ता है, बल्लेबाजी करना आसान होता जाता है। आमतौर पर टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी करना पसंद करती है। वहीं अगर कोई टीम पहले बल्लेबाजी करके बड़ा स्कोर बना दे, तो फिर उसे चेज करना आसान नहीं रहता।
पिच व मौसम का रिपोर्ट
इस मुकाबले में सबसे बड़ी चिंता मौसम को लेकर है। दोपहर के समय करीब 49% से 55% तक बारिश की संभावना जताई गई है। आसमान में घने बादल छाए रहेंगे, और अगर बारिश लगातार होती रही तो मैच के ओवर घटाए जा सकते हैं। यहां तक कि हालात बिगड़े तो मुकाबला रद्द होने का खतरा भी बना हुआ है।
RR और MI प्लेइंग XI
राजस्थान रॉयल्स (प्लेइंग इलेवन): वैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जायसवाल, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रियान पराग (कप्तान), शिमरोन हेटमायर, डोनोवन फरेरा, रवींद्र जडेजा, जोफ्रा आर्चर, नांद्रे बर्गर, तुषार देशपांडे, संदीप शर्मा
मुंबई इंडियंस (प्लेइंग इलेवन): रोहित शर्मा, रयान रिकेलटन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या (कप्तान), नमन धीर, शार्दुल ठाकुर, दीपक चाहर, एएम ग़ज़नफर, ट्रेंट बोल्ट, जसप्रीत बुमराह

