राजस्थान रॉयल्स (RR) ने आईपीएल के 13वें मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए 11 ओवरों में 3 विकेट के नुकसान पर 150 रन बनाए।
आईपीएल 2026 के 13वें मैच में गुवाहाटी में बारिश की वजह से खेल प्रभावित रहा और काफी इंतजार के बाद टॉस हो पाया और यह मुकबला 22.10 बजे से खेला गया । मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। वहीं, राजस्थान रॉयल्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए तेज़ शुरुआत करते हुए धमाकेदार प्रदर्शन दिखाया है।
यशस्वी जायसवाल ने दिलाई राजस्थान को शानदार शुरूआत
पहले ही ओवर में यशस्वी जायसवाल ने दीपक चाहर पर हमला बोलते हुए 5 चौके लगाकर 22 रन बटोर लिए। वहीं, वैभव सूर्यवंशी ने अपनी पहली ही गेंद पर बुमराह को छक्का जड़ दिया। टीम ने 1.2 ओवर में 29 रन बना लिए था
यशस्वी जायसवाल ने लगाया शानदार अर्धशतक
यशस्वी जायसवाल ने मात्र 23 गेंदों में तेज़ अर्धशतक जड़ दिया। टीम का स्कोर 100 रन से आगे निकल गया है। 8 ओवर पूरे होने तक टीम ने 2 विकेट खोकर 110 रन बना लिए हैं।
पहली पारी में राजस्थान रॉयल्स ने 3 विकेट के नुकसान पर बनाए 150 रन
गुवाहाटी में बारिश के बाद राजस्थान रॉयल्स और मुंबई इंडियंस का मुकाबला देरी से शुरू हुआ। मैच को 11-11 ओवर का कर दिया गया। मुंबई के कप्तान हार्दिक पांड्या ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी राजस्थान रॉयल्स ने 3 विकेट खोकर 150 रन बनाए। टीम के लिए यशस्वी जायसवाल ने शानदार पारी खेली, 32 गेंदों में 10 चौके और 4 छक्कों की मदद से नाबाद 77 रन बनाए। वैभव सूर्यवंशी ने 14 गेंदों में 1 चौका और 5 छक्के लगाकर 39 रन जोड़े, जबकि कप्तान रियान पराग ने 20 रन बनाए। मुंबई के लिए गजनफर ने सबसे अधिक 2 विकेट हासिल किए।
पहले बल्लेबाजी करते हुए राजस्थान रॉयल्स ने यशस्वी जायसवाल के जोरदार अर्धशतक की मदद से 150/3 का स्कोर हासिल किया।आईपीएल 2026 के 13वें मैच में गुवाहाटी में बारिश से प्रभावित मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए मुंबई इंडियंस के सामने 151 रन का बड़ा लक्ष्य रखा है।

