Shreyanka Patil Spotted With Patidar And Jitesh To Seek Blessings At Tirumala Temple: IPL 2025 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) शानदार फॉर्म में नजर आ रही है। वह वर्तमान समय में अंक तालिका में पहले स्थान पर बैठे हुए हैं, जैसा कि अमूमन नहीं देखा जाता है। रजत पाटीदार की कप्तानी में RCB इस सीजन एक अलग ही लय में नजर आ रही है।
हाल ही में, RCB के कप्तान रजत पाटीदार को टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज जितेश शर्मा और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु वीमेंस टीम की स्टार स्पिनर श्रेयंका पाटिल को एक साथ तिरुमाला तिरुपति मंदिर दर्शन करते देखा गया।
18 साल का सूखा समाप्त करने के लिए RCB के खिलाड़ियों ने किया मंदिर दर्शन
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु इस सीजन पिछले 18 सालों का सूखा समाप्त करने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। वह 2016 में अंतिम बार फाइनल में पहुँचे थे, जहाँ उनकी स्थिति काफी मजबूत थी। हालाँकि, उस मुकाबले में बेन कटिंग के शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन की बदौलत RCB को हार का सामना करना पड़ा था।
अब RCB अपने नए कप्तान के नेतृत्व में खिताबी सूखे को समाप्त करना चाह रही है, जिसके लिए रजत पाटीदार, जितेश शर्मा और श्रेयंका पाटिल भगवान की शरण में पहुँचे और प्रार्थना की।
Rajat Patidar, Jitesh Sharma & Shreyanka Patil offered prayers at the Tirumala temple. ♥️ 🙏 pic.twitter.com/UQNFWpsMcq
— Johns. (@CricCrazyJohns) April 30, 2025
बता दें कि, श्रेयंका पाटिल WPL 2024 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु वीमेंस (RCBW) टीम की अहम खिलाड़ी थीं और उन्होंने अपनी टीम को चैंपियन बनाने में अहम भूमिका निभाई थी। हालाँकि, वह इस सीजन चोटिल होने के चलते टूर्नामेंट से बाहर हो गई थीं।
पाटिल को अक्सर IPL में RCB के मैचों के दौरान स्टैंड में बैठकर उन्हें सपोर्ट करते हुए देखा गया है। राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले गए मैच में भी उन्हें अपनी टीम के लिए चीयर करते हुए देखा गया था।
IPL 2025 में RCB का प्रदर्शन
IPL 2025 में RCB का प्रदर्शन अब तक काफी अच्छा रहा है। वह वर्तमान समय में 10 मैचों में 7 जीत की बदौलत 14 अंकों और 0.521 के नेट रन रेट के साथ पॉइंट्स टेबल में पहले स्थान पर है। उन्होंने इस सीजन घर से बाहर सभी 6 मैचों में जीत हासिल की है, जबकि घरेलू मैदान पर उन्हें 4 मैचों में से सिर्फ एक मैच में जीत हासिल हुई है।
अब उन्हें अंतिम 4 में से तीन मुकाबले घर में ही खेलने हैं, जहाँ उनका लक्ष्य सभी मैचों में जीत हासिल करके लीग स्टेज समाप्त होने तक पॉइंट्स टेबल में टॉप पर रहना होगा।
स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।