आज के SRH vs RCB मैच में सनराइजर्स हैदराबाद ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी और दोनों टीमों की फाइनल प्लेइंग XI सामने आ गई है।
IPL 2026 के 67वें मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु आमने-सामने हैं। टॉस के बाद SRH vs RCB Playing XI को लेकर बने सभी सवाल अब पूरी तरह साफ हो चुके हैं, क्योंकि सनराइजर्स हैदराबाद ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है और दोनों टीमों की फाइनल प्लेइंग XI सामने आ गई है।
इस मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने एक बदलाव किया जबकि सनराइजर्स सेम प्लेइंग 11 के साथ उतरी है।
राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, हैदराबाद में कैसी रहेगी पिच?
अगर पिच की बात करें तो राजीव गांधी स्टेडियम की पिच काफी सपाट पिच होती है। इस पिच में शुरुआत में तेज गेंदबाजों के लिए स्विंग होता है। लेकिन कुछ ओवरों में बाद यह काफी फ्लैट हो जाती है जिसमें आसानी से शॉट लगाए जा सकते है। जैसे कि पिछले मैच में देखने को मिला था।
यहां पर बहुत हाई स्कोरिंग मुकाबले होते है। जैसे कि इस सीजन के अधिकतर मुकाबलों में देखने को मिला था। एक बार फिर हाई स्कोरिंग मैच देखने को मिल सकता है।
इसे देखते हुए यह साफ है कि इस मुकाबले में टॉप ऑर्डर बल्लेबाजों की भूमिका बेहद अहम रहने वाली है। पॉवरप्ले में तेज शुरुआत मैच का रुख तय कर सकती है, इसीलिए दोनों टीमों के ओपनर्स पर बड़ी जिम्मेदारी रहेगी।
SRH vs RCB Playing XI: सनराइजर्स हैदराबाद की संभावित प्लेइंग XI
सनराइजर्स हैदराबाद: अभिषेक शर्मा, ट्रैविस हेड, इशान किशन (विकेटकीपर), हेनरिक क्लासेन, सलिल अरोड़ा, स्मरण रविचंद्रन, नितीश कुमार रेड्डी, पैट कमिंस (कप्तान), शिवांग कुमार, इशान मलिंगा, साकिब हुसैन।
इंपैक्ट सब: प्रफुल्ल हिंगे, अनिकेत वर्मा, लियाम लिविंगस्टोन, हर्ष दुबे, हर्षल पटेल
हैदराबाद की बात करें तो इस मैच में वो अपनी प्लेइंग 11 में बिना बदलाव के उतरी है। टीम को इसी कॉम्बिनेशन से जीत मिली है इसलिए वो बिना चेंज के सह खेल रही है।
SRH vs RCB Playing XI: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की संभावित प्लेइंग XI
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB): विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), वेंकटेश अय्यर, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), क्रुणाल पंड्या, रोमारियो शेफर्ड, भुवनेश्वर कुमार, जोश हेज़लवुड, सुयश शर्मा, रसिख सलाम डार।
इंपैक्ट सब: टिम डेविड, कनिष्क चौहान, स्वप्निल सिंह, अभिनंदन सिंह, जॉर्डन कॉक्स।
वहीं अगर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की बात करें, तो उन्होंने एक बदलाव किया है। कप्तान रजत पाटीदार फिट है और इस मैच में वापसी कर रहे है। वो, चोटिल जैकब बेथल की जगह पर टीम में आए हैं।
SRH vs RCB: मैच के प्रमुख खिलाड़ी
अब अगर मैच के प्रमुख खिलाड़ियों पर नजर डालें तो रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की तरफ से विराट कोहली और देवदत्त पडिकल पर पर बड़ी जिम्मेदारी रहने वाली है। वहीं सनराइजर्स हैदराबाद के लिए अभिषेक शर्मा और ट्रेविस हेड एक बार फिर मैच का रुख बदल सकते हैं।
अंत में, राजीव गांधी स्टेडियम में खेले जाने वाले इस मुकाबले में SRH vs RCB Playing XI सबसे अहम फैक्टर रहने वाली है, क्योंकि सही टीम कॉम्बिनेशन ही इस मैच में जीत तय करेगा।
क्रिकेट से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें फेसबुक, इंस्टाग्राम और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

