Sunil Narine 200 IPL Wickets: नरेन का बड़ा धमाका, चहल और भुवनेश्वर के खास क्लब में हुए शामिल।
वेस्टइंडीज़ के अनुभवी स्पिनर सुनील नरेन का जादू आज भी बरकरार है। IPL 2026 के 45वें मुकाबले में उन्होंने विकेट लेते ही रिकॉर्ड्स की झड़ी लगा दी। हैदराबाद के दो बल्लेबाज़ों को आउट करते हुए उन्होंने एक बार फिर दिखा दिया कि क्यों उन्हें लीग के सबसे खतरनाक गेंदबाज़ों में गिना जाता है।
सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ नरेन ने गेंद से शानदार प्रदर्शन करते हुए आईपीएल में एक और बड़ी उपलब्धि अपने नाम कर ली है ।
200 विकेट का आंकड़ा छूने पहले विदेशी गेंदबाज
कोलकाता नाइट राइडर्स के दिग्गज स्पिनर सुनील नरेन ने सनराइजर्स हैदराबाद को छठा झटका देते ही IPL में अपने 200 विकेट पूरे कर लिए। इसी के साथ वह लीग इतिहास में 200 विकेट लेने वाले पहले विदेशी गेंदबाज़ बन गए। उन्होंने यह खास उपलब्धि सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में हासिल की, जब उन्होंने मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज़ सलिल अरोड़ा को आउट किया।
नरेन अब IPL में 200 विकेट लेने वाले कुल तीसरे गेंदबाज़ बन गए हैं। उनसे पहले युजवेंद्र चहल और भुवनेश्वर कुमार ही इस खास क्लब में शामिल थे। दिलचस्प बात यह है कि नरेन ने 2012 से अब तक सिर्फ कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए खेलते हुए यह मुकाम हासिल किया है साथ ही वह एक ही टीम के लिए 200 विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज़ भी बन गए हैं।
यह भी पढ़े: आईपीएल इतिहास में भारतीय बल्लेबाजों द्वारा खेली गई टॉप 5 सबसे बड़ी पारियां, केएल राहुल की पारी अब टॉप पर
IPL इतिहास में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले टॉप 5 गेंदबाज
- युजवेंद्र चहल – 228
- भुवनेश्वर कुमार – 215
- सुनील नरेन – 201
- पीयूष चावला – 192
- आर अश्विन – 187
सुनील नरेन का IPL करियर बेहद शानदार रहा है। उन्होंने करीब 197 मैचों में 25 से थोड़ा ऊपर के औसत से 200 विकेट पूरे किए हैं। उनकी इकॉनमी रेट लगभग 6.8 रही है, जो IPL इतिहास में 100 से ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज़ों में सबसे बेहतरीन मानी जाती है।
इसके अलावा, नरेन ने IPL में 8 बार चार या उससे ज्यादा विकेट लेने का कारनामा किया है, जिसमें एक 5 विकेट हॉल और एक हैट्रिक भी शामिल है जो उनकी लगातार असरदार गेंदबाज़ी को दर्शाता है।
आईपीएल से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें फेसबुक, इंस्टाग्राम और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें

