IPL 2026 में कई टीमों की खराब फील्डिंग उन्हें भारी पड़ रही है।
आईपीएल 2026 (IPL 2026) में इस बार कई मुकाबलों का नतीजा खराब फील्डिंग की वजह से बदलता नजर आया है। आसान कैच छोड़ने का नुकसान कई टीमों को सीधा मैच हारकर भुगतना पड़ा। खास बात यह है कि कुछ टॉप टीमें भी इस मामले में काफी पीछे रही हैं।
हाल ही में पंजाब किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद के मैच में भी कई आसान मौके छोड़े गए। ईशान किशन और हेनरिक क्लासेन ने मिले जीवनदान का पूरा फायदा उठाया और अपनी टीम को बड़े स्कोर तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई। इसी कड़ी में, आइए जानते हैं IPL 2026 में अब तक सबसे ज्यादा कैच ड्रॉप करने वाली टॉप 5 टीमें कौन सी हैं।
ये हैं IPL 2026 में अब तक सबसे ज्यादा कैच ड्रॉप करने वाली टॉप 5 टीमें
5. गुजरात टाइटंस – 14 कैच ड्रॉप
गुजरात टाइटंस (GT) आईपीएल 2026 में अब तक 14 कैच ड्रॉप कर चुकी है। शुभमन गिल की कप्तानी वाली टीम फील्डिंग में कई आसान मौके गंवा चुकी है, जिसका असर कुछ करीबी मुकाबलों में भी देखने को मिला।
हालांकि, गुजरात की ओवरऑल कैचिंग एफिशिएंसी 81.3% रही है, जो इस सीजन की बेहतर टीमों में शामिल है। GT ने जीते हुए मैचों में 84.3% कैच पकड़े हैं, जबकि हार में उनकी कैचिंग एफिशिएंसी 75% रही है।
4. पंजाब किंग्स – 15 कैच ड्रॉप
पंजाब किंग्स (PBKS) इस सीजन बल्लेबाजी में शानदार रही है, लेकिन फील्डिंग में टीम ने काफी निराश किया है। श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली टीम ने अब तक 15 कैच ड्रॉप किए हैं।
पंजाब की ओवरऑल कैचिंग एफिशिएंसी सिर्फ 73.6% रही है, जो इस सीजन की सबसे खराब टीमों में से एक है। दिलचस्प बात यह है कि PBKS ने जीते हुए मैचों में सिर्फ 68.4% कैच पकड़े हैं, जबकि हार में उनकी कैचिंग एफिशिएंसी 82.3% रही है।
3. चेन्नई सुपर किंग्स – 15 कैच ड्रॉप
चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने भी आईपीएल 2026 में अब तक 15 कैच छोड़े हैं। कई मैचों में टीम की फील्डिंग उम्मीद के मुताबिक नहीं रही और आसान मौके गंवाने पड़े।
हालांकि, CSK की ओवरऑल कैचिंग एफिशिएंसी 76.5% रही है। इस टीम ने जीत वाले मुकाबलों में 82.9% कैच लपके हैं, जबकि हार में यह आंकड़ा घटकर 65.2% रह गया।
2. दिल्ली कैपिटल्स – 17 कैच ड्रॉप
दिल्ली कैपिटल्स (DC) की फील्डिंग इस सीजन सबसे बड़ी कमजोरियों में से एक रही है। टीम ने IPL 2026 में अब तक 17 कैच ड्रॉप किए हैं, जो दूसरी सबसे ज्यादा संख्या है।
दिल्ली की ओवरऑल कैचिंग एफिशिएंसी सिर्फ 64.5% रही है, जो पूरे टूर्नामेंट में सबसे खराब है। हालांकि, DC ने जीते हुए मैचों में 92% कैच पकड़े हैं, लेकिन हार में उनकी कैचिंग एफिशिएंसी सिर्फ 34.7% रही है।
1. सनराइजर्स हैदराबाद – 18 कैच ड्रॉप
सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) आईपीएल 2026 में अब तक सबसे ज्यादा कैच ड्रॉप करने वाली टीम है। पैट कमिंस की कप्तानी वाली टीम ने इस सीजन अब तक 18 कैच ड्रॉप किए हैं।
हालांकि, वह सबसे ज्यादा कैच पकड़ने के मामले में 57 कैचों के साथ दूसरे स्थान पर हैं और उनकी ओवरऑल कैचिंग एफिशिएंसी 76% रही है। हैदराबाद ने अब तक जीते हुए मैचों में 75.4% कैच लपके हैं, जबकि हारे हुए मैचों में उनकी कैचिंग एफिशिएंसी 68.4% की रही है।
(Note: यहाँ दिए गए सभी आंकड़े 06 मई 2026 को हैदराबाद में खेले गए सनराइजर्स हैदराबाद बनाम पंजाब किंग्स मुकाबले के समाप्त होने तक अपडेटेड हैं।)
आईपीएल से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें फेसबुक, इंस्टाग्राम और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

