SRH vs RR मुकाबले में पिच और आंकड़े बता रहे हैं कि यह मैच लो-स्कोरिंग होने वाला है।
IPL 2026 का 21वां मुकाबला इनौग्रल चैंपियन राजस्थान रॉयल्स (RR) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के बीच खेला जाएगा। यह मैच 13 अप्रैल को हैदराबाद के राजीव गाँधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में होगा, जहाँ पिछले कुछ समय से बड़े स्कोर नहीं बन रहे हैं।
दोनों टीमें की नजर जीत दर्ज करने पर होगी। एक तरफ रियान पराग की कप्तानी वाली RR है, तो दूसरी तरफ ईशान किशन की अगुवाई में SRH एक नई ऊर्जा के साथ उतर रही है। ऐसे में सवाल यही है कि आज SRH vs RR मैच में कौन जीतेगा।
SRH vs RR में कौन टीम हैं आगे?
कुल मैच: 21
सनराइजर्स हैदराबाद जीता: 12
राजस्थान रॉयल्स जीता: 9
नो रिजल्ट: 0
SRH vs RR: राजीव गाँधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम पिच रिपोर्ट
राजीव गाँधी इंटरनेशनल स्टेडियम की पिच पिछले कुछ समय से बल्लेबाजी के लिए काफी मुश्किल हो गई है। यहां पर गेंद आसानी से बल्ले पर नहीं आती है जिससे बड़े शॉट्स लगाने में मुश्किल होती है।
शुरूआत में नई गेंद से तेज गेंदबाजों के लिए हॉफ फुल्का स्विंग जरूर होता है। लेकिन जैसे जैसे मैच आगे बढ़ता है, बल्लेबाजी काफी मुश्किल हो जाती है। क्योंकि पिच धीमी होती हैं जिससे आते ही बड़े शॉट खेलना मुश्किल हो जाता हैं।
टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी करना पसंद करती है। लेकिन अगर पहले बल्लेबाजी करते हुए किसी टीम ने बड़ा स्कोर बना दिया, तो फिर उसे चेज करना मुश्किल हो जाता है।
पहली पारी का औसत स्कोर– 169
दूसरी पारी का एवरेज स्कोर– 157
SRH vs RR: संभावित प्लेइंग XI
सनराइजर्स हैदराबाद: ट्रैविस हेड, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर/कप्तान), हेनरिक क्लासेन, सलिल अरोड़ा, अनिकेत वर्मा, नितीश कुमार रेड्डी, हर्ष दुबे, शिवांग कुमार, हर्षल पटेल, ईशान मलिंगा।
राजस्थान रॉयल्स: वैभव सूर्यवंशी, रियान पराग (कप्तान), यशस्वी जयसवाल, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), शिम्रोन हेटमायर, जोफ्रा आर्चर, रवींद्र जड़ेजा, संदीप शर्मा, नंद्रे बर्गर, रवि बिश्नोई, ब्रिजेश शर्मा।
SRH vs RR: IPL 2026 में कौन सी टीम दिख रही है ज्यादा मजबूत
राजस्थान रॉयल्स
राजस्थान रॉयल्स की बल्लेबाजी ऑन पेपर तो मजबूत नजर आ रही है। वैभव और जायसवाल की जोड़ी हर मैच में अपने बल्ले से धमाल मचा रही हैं। मिडल ऑर्डर में भी रियान रन बना रह हैं लेकिन लोअर मिडल ऑडर की उतनी बैटिंग नहीं आई है और जब आई हैं तो वो वैसा परफॉर्म नहीं कर पाए हैं।
गेंदबाजी में जोफरा आर्चर और संदीप शर्मा अनुभव लाते हैं जबकि रवि बिश्नोई मिडल ऑर्डर में विकेट चटकते हैं।
सनराइजर्स हैदराबाद
सनराइजर्स हैदराबाद के पास ट्रेविस हेड एयर अभिषेक शर्मा जैसे विस्फोटक बल्लेबाज हैं जो कि पावरप्ले में मैच छीन सकते हैं। ईशान किशन भी फॉर्म में वापस आ गए हैं। जबकि मिडल ऑडर में हेनरिक क्लासेन और एनीकट वर्मा जैसे फिनिशर मौजूद हैं। हालाँकि, गेंदबाजी में कोई बड़ा नाम नहीं हैं। ईशान मलिंगा और हर्षल पटेल अनुभव लाते हैं जबकि हर्ष दुबे मिडल ओवरों में विकेट चटका सकते हैं।
RR vs RCB: कौन जीतेगा आज का मैच?
पिच रिपोर्ट और स्टेडियम के आंकड़े साफ संकेत दे रहे हैं कि यह एक लो-स्कोरिंग मैच होगा। यहां चेज करने वाली टीम को थोड़ा फायदा मिलता है, क्योंकि दूसरी पारी में बल्लेबाजी थोड़ी आसान हो जाती है।
इस सीजन RR की गेंदबाजी बहुत मजबूत है, लेकिन सनराइजर्स हैदराबाद के पास भी मैच विनर्स और आक्रामक बैटिंग लाइनअप नजर आता है।
आज के SRH vs RR मुकाबले में हैदराबाद के पास होम एडवांटेज हैं और अब तक वो अपने घर में कोई भी मुकाबला नहीं जीते हैं। जिस तरह से उनके खिलाड़ियों की फॉर्म और फिटनेस चल रही हैं उसको देखकर लगता नहीं हैं कि वो RR के खिलाफ भी मुकाबला जीत जाएगी। इस मैच में RR के जीतने के चांस ज्यादा हैं। क्योंकि उनके प्लेयर फॉर्म में चल रहे हैं।

