Jason Gillespie Slams Aaqib Javed For Campaigning All-Format Head Coach Role: पाकिस्तान क्रिकेट में एक बार फिर विवाद छिड़ गया है। पाकिस्तान के पूर्व टेस्ट हेड कोच Jason Gillespie ने टीम के मौजूदा अंतरिम हेड कोच Aaqib Javed को लेकर तीखी प्रतिक्रिया दी है। गिलस्पी ने सोशल मीडिया पर आकिब को ‘जोकर’ (Clown) करार दिया और उन पर सभी फॉर्मेट के कोच बनने के लिए लॉबिंग करने का आरोप लगाया है।
Jason Gillespie ने क्यों किया हमला?
Jason Gillespie ने हाल ही में अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में Aaqib Javed के बयान पर तीखी प्रतिक्रिया दी। दरअसल, आकिब ने पाकिस्तान टीम की लगातार खराब प्रदर्शन के लिए बार-बार कोच और सेलेक्टर्स बदलने को जिम्मेदार ठहराया था।
उन्होंने कहा था, “हमने पिछले दो साल में लगभग 16 कोच और 26 चयनकर्ता बदले हैं। अगर आप ये फॉर्मूला दुनिया की किसी भी टीम पर लागू करेंगे, तो उनका भी हाल पाकिस्तान जैसा होगा।”
आकिब के इस बयान के बाद Jason Gillespie ने सोशल मीडिया पर उन्हें आड़े हाथों लेते हुए लिखा, “Aaqib Javed पर्दे के पीछे Gary Kirsten और मेरे खिलाफ साजिश रच रहे थे ताकि वे सभी फॉर्मेट के हेड कोच बन सकें। वह एक जोकर है।”

जेसन गिलस्पी ने क्यों छोड़ा था पाकिस्तान का साथ?
Jason Gillespie को अप्रैल 2024 में पाकिस्तान का टेस्ट हेड कोच बनाया गया था, लेकिन उन्होंने दिसंबर 2024 में ही पद से इस्तीफा दे दिया। गिलस्पी का कार्यकाल बेहद असफल रहा, जिसके बाद उन्होंने टीम के खराब माहौल और मैनेजमेंट की अस्थिरता को इसकी वजह बताया था। उनसे पहले दक्षिण अफ्रीका के Gary Kirsten ने भी अक्टूबर 2024 में लिमिटेड ओवर्स टीम के कोच पद से इस्तीफा दे दिया था।
क्या Aaqib Javed बनेंगे स्थायी कोच?
Aaqib Javed को चैंपियंस ट्रॉफी 2025 तक पाकिस्तान का अंतरिम कोच बनाया गया था। हालांकि, टूर्नामेंट में पाकिस्तान का प्रदर्शन बेहद खराब रहा और टीम ग्रुप स्टेज में ही बाहर हो गई। अब PCB ने अभी तक नए कोच की घोषणा नहीं की है, जिसके चलते आकिब जावेद आगामी न्यूजीलैंड दौरे (16 मार्च से शुरू) के लिए भी टीम के साथ बने रहेंगे।
स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

