WPL 2025 में हर टीम की सबसे खूबसूरत महिला क्रिकेटर, स्मृति मंधाना नहीं हैं लिस्ट में शामिल
यहां हम WPL 2025 में हर टीम की सबसे खूबसूरत महिला क्रिकेटर पर नजर डालेंगे। इस लिस्ट में स्मृति मंधाना का नाम शामिल नहीं है।

Most Beautiful Cricketers from Each Team in WPL 2025: वीमेंस प्रीमियर लीग 2025 का काउंटडाउन अब शुरू हो चुका है। 14 फरवरी से शुरू हो रहे इस टूर्नामेंट को लेकर फैंस में जबरदस्त उत्साह है। यह लीग दुनिया की बेहतरीन महिला क्रिकेटर्स को एक साथ लाती है, जहां उनका खेल कौशल देखने को मिलता है। WPL 2025 में दिल्ली कैपिटल्स, गुजरात जायंट्स, मुंबई इंडियंस, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और यूपी वॉरियर्स की टीमें हिस्सा ले रही हैं।
क्रिकेट सिर्फ स्किल्स और परफॉर्मेंस तक सीमित नहीं है, बल्कि खिलाड़ी अपने स्टाइल, पर्सनैलिटी और चार्म से भी फैंस का ध्यान खींचते हैं। अक्सर महिला खिलाड़ियों की खूबसूरती क्रिकेट फैंस का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करती है। भारत में स्मृति मंधाना, हरलीन देओल और प्रिया पुनिया जैसी कुछ खिलाड़ी अपनी खूबसूरती और अच्छे खेल की बदौलत काफी पसंद की जाती हैं।
यहाँ हम आपको WPL 2025 में हर टीम की सबसे खूबसूरत महिला क्रिकेटर पर नजर डालेंगे, जो अपने खेल के साथ-साथ अपनी खूबसूरती से भी सुर्खियों में रहती हैं। चौंकाने वाली बात यह है कि, इस लिस्ट में स्मृति मंधाना का नाम शामिल नहीं है, क्योंकि RCB में एक उनसे भी खूबसूरत क्रिकेटर खेलती हैं।
WPL 2025 में हर टीम की सबसे खूबसूरत महिला क्रिकेटर – Most Beautiful Cricketers from Each Team in WPL 2025
1. एलिस कैप्सी – दिल्ली कैपिटल्स

इंग्लैंड की युवा ऑलराउंडर एलिस कैप्सी मैदान पर अपने आक्रामक अंदाज के लिए जानी जाती हैं। वह जब बैटिंग करती हैं, तो विपक्षी गेंदबाजों को संभलने का मौका नहीं मिलता। 75 लाख रुपये में दिल्ली द्वारा खरीदी गई इस खिलाड़ी ने अब तक WPL में 17 मैचों में 136.49 की स्ट्राइक रेट से 389 रन बनाए हैं। साथ ही, उन्होंने 10 विकेट भी लिए हैं। उनकी मासूमियत और बेफिक्र अंदाज फैंस को काफी पसंद आता है, जो उन्हें दिल्ली कैपिटल्स का सबसे आकर्षक खिलाड़ी बनाता है।
2. हरलीन देओल – गुजरात जायंट्स

भारतीय क्रिकेट की सबसे स्टाइलिश बल्लेबाजों में शुमार हरलीन देओल न सिर्फ अपनी बैटिंग, बल्कि अपनी गजब की फील्डिंग के लिए भी मशहूर हैं। मैदान पर उनकी एनर्जी देखने लायक होती है। WPL में उन्होंने 11 मैचों में 250 रन बनाए हैं और अपनी कंसिस्टेंसी से टीम को मजबूती दी है। हरलीन की स्माइल और ग्रेसफुल पर्सनैलिटी उन्हें गुजरात जायंट्स की सबसे खूबसूरत क्रिकेटर बनाती है।
3. अमेलिया केर – मुंबई इंडियंस

न्यूजीलैंड की ऑलराउंडर अमेलिया केर को दुनिया की सबसे प्रभावशाली महिला क्रिकेटर्स में गिना जाता है। बल्ले और गेंद दोनों से टीम के लिए अहम योगदान देने वाली केर को मुंबई इंडियंस ने 1 करोड़ रुपये में खरीदा था। WPL में उन्होंने 19 मैचों में 364 रन बनाए हैं और 22 विकेट भी झटके हैं। उनकी शांत और कॉन्फिडेंट बॉडी लैंग्वेज फैंस को काफी पसंद आती है, जो उन्हें क्रिकेट की सबसे खूबसूरत खिलाड़ियों में शामिल करती है।
4. एलिस पेरी – रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु

ऑस्ट्रेलिया की दिग्गज ऑलराउंडर एलिस पेरी खेल की दुनिया में एक बड़ा नाम हैं। क्रिकेट के अलावा, उन्होंने फुटबॉल वर्ल्ड कप में भी देश का प्रतिनिधित्व किया है। WPL में उन्होंने 17 मैचों में 600 रन बनाए हैं और 11 विकेट भी झटके हैं। पेरी की पर्सनैलिटी, एलिगेंस और मैदान पर उनकी सादगी उन्हें क्रिकेट फैंस की फेवरेट खिलाड़ियों में से एक बनाती है।
5. सोफी एक्लेस्टोन – यूपी वॉरियर्स

इंग्लैंड की स्टार स्पिनर सोफी एक्लेस्टोन को उनके किफायती गेंदबाजी प्रदर्शन के लिए जाना जाता है। WPL में उन्होंने अब तक 27 विकेट झटके हैं और उनका इकोनॉमी रेट 6.59 रहा है। उनका कूल अंदाज और अलग स्टाइल उन्हें न सिर्फ एक बेहतरीन खिलाड़ी, बल्कि एक आकर्षक व्यक्तित्व भी बनाता है।
Latest Cricket News in Hindi, Latest Football News in Hindi, Latest Tennis News in Hindi और सभी Latest Sports News in Hindi के लिए हमारी वेबसाइट Sports Digest Hindi पर विजिट करें। इसके अलावा खेल से सम्बंधित सभी ताजा खबरें पाने के लिए हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।