पाकिस्तान सुपर लीग 2026 का पहला हप्ता ख़त्म हो गया है। इस बार कुछ रोमांचक मुकाबले भी देखने को मिले हैं। हालाँकि मुकाबले सिर्फ दो ही ग्राउंड में खेले जा रहे हैं और उसमें भी फैंस की एंट्री एलाउ नहीं है जिसकी वजह से थोड़ा मजा कम आ रहा है।
सीजन का 10वां मुकाबला मुल्तान सुल्तांस और लाहौर कलंदर्स के बीच खेला जायेगा। तो चलिए जानते हैं कि इस मुकाबले पिच रिपोर्ट, हेड टू हेड, संभावित प्लेइंग 11, मौसम का हाल।
मुल्तान सुल्तांस बनाम लाहौर कलंदर्स में कौन सी टीम है आगे?
मुल्तान सुल्तांस बनाम लाहौर कलंदर्स के बीच अब तक कई मैच खेले गए हैं। जिसमें काफी रोमांच देखने को मिला था।
यह भी पढ़ें: मुल्तान सुल्तान Vs लाहौर कलंदर्स हेड टू हेड, जानिए किस टीम का पलड़ा हैं भारी
गद्दाफी स्टेडियम, लाहौर पिच रिपोर्ट
गद्दाफी स्टेडियम की पिच बल्लेबाजों के लिए बहुत अच्छी मानी जाती है। यहां पर शुरू में तेज गेंदबाजों को थोड़ी स्विंग भी मिलती है, लेकिन जैसे-जैसे मैच प्रोग्रेस करता रहता है, यह विकेट बैटिंग के लिए और अच्छा होता जाता है और शॉट्स लगाना आसान होता जाता है।
गद्दाफी स्टेडियम में पहले बल्लेबाजी करते हुए औसत स्कोर 177-185 रन हैं। पिछले 10 मुकाबलों में तेज गेंदबाजों ने 65% यानी 81 विकेट और स्पिनर्स ने 35% मतलब 43 विकेट चटकाए हैं।
यह भी पढ़ें: PSL 2026: गदाफी स्टेडियम, लाहौर पिच रिपोर्ट
एवरेज पहली पारी स्कोर: 177-185 रन
एवरेज दूसरी पारी स्कोर: 151-162 रन
पेसर्स के विकेट: 65% (81 विकेट)
स्पिनर्स के विकेट: 35% (43 विकेट)
कैसा रहेगा आज लाहौर का मौसम?
मौसम विज्ञान के अनुसार 3 अप्रैल को लाहौर का मौसम पूरी तरह साफ रहने वाला है। इसके चलते हुए आज यहां अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम तापमान के 23 डिग्री रहने का अनुमान है। इसके अलावा आज यहां पर बारिश की कोई भी संभावना नहीं है। इसके चलते हुए आज यहां सभी दर्शकों को एक अच्छा मैच देखने मिल सकता है।
कब और कहां देखें मुल्तान सुल्तांस बनाम लाहौर कलंदर्स मैच?
मुल्तान सुल्तांस बनाम लाहौर कलंदर्स के बीच आज यह मैच लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा। मैच का प्रसारण या लाइव स्ट्रीमिंग भारत में नहीं होगी।
मुल्तान सुल्तांस बनाम लाहौर कलंदर्स संभावित प्लेइंग 11
लाहौर कलंदर्स संभावित प्लेइंग 11
तैय्यब ताहिर, मोहम्मद नईम, हसीबुल्लाह खान (विकेटकीपर), अब्दुल्ला शफीक, सिकंदर रजा, शाहीन शाह अफरीदी (कप्तान), हारिस रऊफ, उबैद शाह, मुस्तफिजुर रहमान, परवेज हुसैन इमोन, आसिफ अली
मुल्तान सुल्तान
जोश फिलिप, शान मसूद, स्टीव स्मिथ, एश्टन टर्नर (कप्तान), साहिबजादा फरहान, मोहम्मद नवाज, डेलानो पोटगीटर, मोहम्मद वसीम जूनियर, पीटर सिडल, तबरेज शम्सी, अरशद इकबाल।
मुल्तान सुल्तांस बनाम लाहौर कलंदर्स: इन खिलाड़ियों पर रहेगी नजर
स्टीव स्मिथ
ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज बल्लेबाज इस समय काफी शानदार फॉर्म में चल रहे हैं। पीएसएल में भी उन्होंने शुरुआत अच्छी की है और इस मैच में वो गेम चंगेर साबित हो सकते हैं।
शाहीन अफरीदी
पाकिस्तान के वनडे और लाहौर कलंदर्स के कप्तान शाहीन अफरीदी इस मैच में की रह सकते हैं। क्योंकि नई गेंद से वो विकेट चटकाने में माहिर हैं और वो अगर ऐसा करने में सफल होते है तो वो अपनी टीम को मैच में आगे कर सकते हैं।
क्रिकेट से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें फेसबुक, इंस्टाग्राम और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

