CSK Vs PBKS मुकाबले में पिच और आंकड़े बता रहे हैं कि यह मैच हाई-स्कोरिंग होने वाला है।
IPL 2026 का 7वां मुकाबला 5 बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और अपने पहले खिताब की तलाश कर रही पंजाब किंग्स (PBKS) के बीच खेला जाएगा। यह मैच 3 अप्रैल को चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में होगा, जहां पिछले कुछ सालों में हमेशा से बहुत रन बनाने के लिए जाना जा रहा है।
दोनों टीमें की नजर जीत दर्ज करने पर होगी। एक तरफ ऋतुराज गायकवाड़ की कप्तानी वाली CSK है, तो दूसरी तरफ श्रेयस अय्यर की अगुवाई में PBKS एक नई ऊर्जा के साथ उतर रही है। ऐसे में सवाल यही है कि आज CSK Vs PBKS मैच में कौन जीतेगा।
CSK Vs PBKS में कौन टीम हैं आगे?
कुल मैच: 32
चेन्नई सुपर किंग्स जीता: 16
पंजाब किंग्स जीता: 16
CSK Vs PBKS: एमए चिदम्बरम स्टेडियम पिच रिपोर्ट
एमए चिदम्बरम स्टेडियम की पिच पिछले कुछ सालों से बल्लेबाजी के लिए काफी मददगार हो गई है। यहां पर गेंद आसानी से बल्ले पर आती है जिससे बड़े शॉट्स लगाना आसान होता है।
हालांकि, नई गेंद से शुरुआत में तेज गेंदबाजों को थोड़ा स्विंग जरूर मिलता है। लेकिन जैसे जैसे मैच आगे बढ़ता है, बल्लेबाजी काफी आसान हो जाती है। रात के मुकाबलों में ओस का असर भी देखने को मिलता है, जिससे दूसरी पारी में रन बनाना और आसान हो जाता है।
यहाँ टॉस जीतने वाली टीम अक्सर पहले गेंदबाजी करना पसंद करती है। लेकिन यदि पहले बल्लेबाजी करते हुए किसी टीम ने बड़ा स्कोर बना दिया, तो फिर उसे चेज करना मुश्किल हो जाता है।
फिलहाल, आईपीएल में एमए चिदम्बरम स्टेडियम में पहली पारी का औसत स्कोर 167 और दूसरी पारी का औसत स्कोर 159 रहा है।
CSK vs PBKS संभावित प्लेइंग XI
चेन्नई सुपर किंग्स (CSK): संजू सैमसन (विकेटकीपर), रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान), आयुष म्हात्रे, मैथ्यू शॉर्ट, शिवम दुबे, प्रशांत वीर, जेमी ओवरटन, अंशुल कंबोज, मैट शॉर्ट, नूर अहमद, खलील अहमद
पंजाब किंग्स (PBKS): प्रियांश आर्या, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), कूपर कोनोली, श्रेयस अय्यर (कप्तान), नेहाल वढेरा, शशांक सिंह, मार्कस स्टोइनिस, मार्को यानसेन, जेवियर बार्टलेट, अर्शदीप सिंह, युज़वेंद्र चहल,
CSK vs PBKS: IPL 2026 में कौन सी टीम दिख रही है ज्यादा मजबूत
चेन्नई सुपर किंग्स (CSK)
CSK की बल्लेबाजी काफी मजबूत नजर आ रही है। संजू सैमसन के आने से टॉप ऑर्डर में और बैलेंस आ गया है, जबकि शिवम दुबे और कार्तिक शर्मा मिडिल ऑर्डर को संभाल सकते हैं।
फिनिशिंग के लिए मैट शार्ट और प्रशांत वीर जैसे खिलाड़ी मौजूद हैं। गेंदबाजी में मैट हेनरी और खलील अहमद अनुभव लाते हैं जबकि नूर अहमद मिडल ओवरों में ब्रेकथ्रू दिलाने का काम करते हैं।
पंजाब किंग्स (PBKS)
पंजाब किंग के पास भी प्रभसिमरन सिंह और प्रियांश आर्या जैसे विस्फोटक बल्लेबाज हैं जो के पावरप्ले में।मैच छीन सकते हैं। जबकि कूपर कोनोली के आने से टॉप ऑर्डर और भी ज्यादा मजबूत हो गया हैं।
मिडल ऑडर में अय्यर, शशांक और स्टोइनिस जैसे बिग हिटर्स हैं। जबकि, गेंदबाजी में अर्शदीप और यानसेन हैं और मिडल ओवरों में विकेट दिलाने के लिए युज़वेंद्र चहल हैं।
CSK vs PBKS: कौन जीतेगा आज का मैच?
पिच रिपोर्ट और स्टेडियम के आंकड़े साफ संकेत दे रहे हैं कि यह एक हाई-स्कोरिंग मैच होगा। यहां चेज करने वाली टीम को थोड़ा फायदा मिलता है, क्योंकि दूसरी पारी में बल्लेबाजी आसान हो जाती है।
इस सीजन पंजाब किंग्स की बल्लेबाजी और गेंदबाजी मजबूत है, लेकिन चेन्नई सुपर किंग्स के पास भी मैच विनर्स और आक्रामक बैटिंग लाइनअप नजर आता है। लेकिन पहले एमएस धोनी और उसके बाद डेवाल्ड ब्रेविस की चोट ने थोड़ी मुश्किलें बढ़ा दी हैं।
आज के CSK Vs PBKS मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स के पास होम एडवांटेज हैं और अब तक KKR को छोड़कर सभी टीमों ने अपने घर में मुकाबले जीते है। PBKS भी बहुत ज्यादा संतुलित और खतरनाक टीम दिख रही है, लेकिन यह मैच CSK जीतेगी। इस बार उनके बल्लेबाज फ्लॉप नहीं होंगे जिसकी वजह से उनके मत है जीतने के चांस ज्यादा हैं।
आईपीएल से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें फेसबुक, इंस्टाग्राम और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

