लाहौर कलंदर्स और मुल्तान सुल्तान मुकाबले में पिच और आंकड़े बता रहे हैं कि यह मैच हाई-स्कोरिंग होने वाला है।
PSL 2026 का 11वां मुकाबला लाहौर कलंदर्स और मुल्तान सुल्तान के बीच खेला जाएगा। यह मैच 3 अप्रैल को लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में होगा, जो हमेशा से रन बनाने के लिए जाना जाता है।
दोनों टीमें जीत के साथ अभियान को आगे ले जाना चाहेंगी। एक तरफ शाहीन अफरीदी की कप्तानी वाली लाहौर कलंदर्स है, तो दूसरी तरफ एश्टन टर्नर की अगुवाई में मुल्तान सुल्तांस नई ऊर्जा के साथ उतर रही है।
ऐसे में सवाल यही है कि आज लाहौर कलंदर्स और मुल्तान सुल्तान में यह मैच कौन जीतेगा।
मुल्तान सुल्तान बम लाहौर कलंदर्स में कौन सी टीम हैं आगे?
मुल्तान सुल्तान बम लाहौर कलंदर्स के बीच काफी रोमांचक मुकाबले देखने को मिले हैं। इस राइवलरी में दोनों टीमें जबरदस्त टक्कर देती है। लेकिन मुल्तान सुल्तान ने ज्यादा मुकाबले जीते है। पूरा हेड टू हेड जानने के लिए यह आर्टिकल पढ़ें।
यह भी पढ़ें: मुल्तान सुल्तान Vs लाहौर कलंदर्स हेड टू हेड, जानिए किस टीम का पलड़ा हैं भारी
गद्दाफी स्टेडियम, लाहौर पिच रिपोर्ट
गद्दाफी स्टेडियम की पिच बल्लेबाजों के लिए बहुत अच्छी मानी जाती है। यहां पर शुरू में तेज गेंदबाजों को थोड़ी स्विंग भी मिलती है, लेकिन जैसे-जैसे मैच प्रोग्रेस करता रहता है, यह विकेट बैटिंग के लिए और अच्छा होता जाता है।
गद्दाफी स्टेडियम में पहले बल्लेबाजी करते हुए औसत स्कोर 177-185 रन हैं। विकेट की कंडीशन जानने के लिए पिच रिपोर्ट का यह आर्टिकल देखें।
यह भी पढ़ें: PSL 2026: गदाफी स्टेडियम, लाहौर पिच रिपोर्ट
एवरेज पहली पारी स्कोर: 177-185 रन
एवरेज दूसरी पारी स्कोर: 151-162 रन
पेसर्स के विकेट: 65% (81 विकेट)
स्पिनर्स के विकेट: 35% (43 विकेट)
क्या कहता है इस ग्राउंड का इतिहास? टॉस के अनुसार रिजल्ट
गद्दाफी स्टेडियम में अब तक 60 मैच खेले गए हैं, जिसमें 31 बार पहले खेलने वाली और 28 मुकाबलों में बाद में खेलने वाली टीम ने जीत दर्ज की है। इस ग्राउंड में टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने वाली टीम ने ज्यादा मैच जीते हैं। इसके अलावा एक मैच बारिश की वजह से रद्द हुआ था।
टोटल मैच- 60
टोटल चेज़ करने वाली टीम की जीत– 28
टोटल डिफेंड करने वाली टीम की जीत– 31
नो रिजल्ट– 1
मुल्तान सुल्तान बनाम लाहौर कलंदर्स संभावित प्लेइंग 11
लाहौर कलंदर्स: तैय्यब ताहिर, मोहम्मद नईम, हसीबुल्लाह खान (विकेटकीपर), अब्दुल्ला शफीक, सिकंदर रजा, शाहीन शाह अफरीदी (कप्तान), हारिस रऊफ, उबैद शाह, मुस्तफिजुर रहमान, परवेज हुसैन इमोन, आसिफ अली
मुल्तान सुल्तान: जोश फिलिप, शान मसूद, स्टीव स्मिथ, एश्टन टर्नर (कप्तान), साहिबजादा फरहान, मोहम्मद नवाज, डेलानो पोटगीटर, मोहम्मद वसीम जूनियर, पीटर सिडल, तबरेज शम्सी, अरशद इकबाल।
लाहौर कलंदर्स बनाम मुल्तान सुल्तान PSL 2026 में कौन सी टीम दिख रही है ज्यादा मजबूत
मुल्तान सुल्तान
मुल्तान सुल्तान की बल्लेबाजी काफी मजबूत नजर आ रही है। स्टीव स्मिथ और साहिबजादा फरहान टॉप ऑर्डर में फ़ायरपावर ला रहे हैं। जबकि जोश फिलिप और एश्टन टर्नर मिडल ऑर्डर को संभाल सकते हैं।
गेंदबाजी में पीटर सिडल और वसीम जूनियर अनुभव लाते हैं जबकि तबरेज शम्सी मिडल ओवरों में ब्रेकथ्रू दिलाने का काम करते हैं।
लाहौर कलंदर्स
शाहीन अफरीदी लाहौर कलंदर्स के कप्तान के तौर पर टीम को लीड कर रहे हैं, जबकि तैय्यब ताहिर और मुहम्मद नईम मैच बदलने की क्षमता रखते हैं। गेंदबाजी में शाहीन आफरीदी और हारिस रऊफ जैसे विकल्प मौजूद हैं।
लाहौर कलंदर्स बनाम मुल्तान सुल्तान: कौन जीतेगा आज का मैच?
पिच रिपोर्ट और स्टेडियम के आंकड़े साफ संकेत दे रहे हैं कि यह एक हाई स्कोरिंग एनकाउंटर होने वाला हैं। यहां टोटल चेस करने वाली टीम को थोड़ा फायदा मिलता है, क्योंकि दूसरी पारी में बल्लेबाजी आसान हो जाती है।
इस सीजन मुल्तान सुल्तान की टीम काफी मजबूत दिख रही हैं। उनके पास बैटिंग और बॉलिंग में बैलेंस हैं जबकि लाहौर कलंदर्स के पास भी मैच विनर्स हैं जो कि मैच पलटने की क्षमता रखते हैं। लेकिन ओवरऑल मुल्तान सुल्तान की टीम ज्यादा सॉलिड लग रही हैं और इस मैच में उनके जीतने के चांस हैं।
क्रिकेट से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें फेसबुक, इंस्टाग्राम और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

