Pak vs Ban 2nd Test: Bangladesh Created History By Defeating Pakistan By 6 Wickets, And Recorded a Historic 2-0 Win
रावलपिंडी में खेले गए दूसरे टेस्ट (Pak vs Ban 2nd Test) मैच में बांग्लादेश की टीम ने पाकिस्तान को 6 विकेट से हराकर इतिहास रच दिया है। इससे पहले बांग्लादेश कभी भी पाकिस्तान के खिलाफ कोई भी टेस्ट सीरीज नहीं जीत सकी थी लेकिन उन्होंने दूसरे टेस्ट मैच के आखिरी दिन पाकिस्तान को हराकर इस रिकॉर्ड को ब्रेक कर दिया है। इससे पहले बांग्लादेश ने पहले टेस्ट मैच में भी पाकिस्तान को 10 विकेट से हराया था।
बांग्लादेश ने पाकिस्तान के खिलाफ जीती पहली सीरीज

रावलपिंडी में खेले गए दूसरे टेस्ट मैच में पाकिस्तान को बांग्लादेश से 6 विकेटों से हार का सामना करना पड़ा और इस हार से पाकिस्तान टेस्ट सीरीज भी हार गई। बांग्लादेश के लिए दूसरे टेस्ट मैच में लिट्टन दास ने पहली पारी में शानदार शतक लगाया था।
इसी के साथ नजमुल हुसैन शांतो की कप्तानी वाली टीम दो टेस्ट मैचों की सीरीज को 2-0 से अपने नाम कर ऐतिहासिक जीत हासिल की है। इससे पहले दोनों टीमों के बीच 5 टेस्ट मैचों की सीरीज खेली गई थी और सभी मैच पाकिस्तान की टीम ने जीता था। बता दें कि, दोनों टीमों ने साल 2001 में अपना पहला टेस्ट मैच खेला था।
पाकिस्तान की पहली पारी 274 रनों पर सिमट गई

पाकिस्तान की पहली पारी 274 रनों पर सिमट गई थी और दूसरी पारी में 172 रन पर आल आउट हो गई। पाकिस्तान की टीम ने बांग्लादेश को जीत के लिए 185 रन का टारगेट दिया था। आगे बढ़ने से पहले बता दें कि, बांग्लादेश ने आज यानि मंगलवार को अपनी दूसरी पारी 42 रन के स्कोर से आगे खेलना शुरू किया था। बांग्लादेश की तरफ से दूसरी पारी में कप्तान नजमुल हुसैन शांतो और मोमिनुल हक के बीच 57 बॉल पर 119 रनों की बेहतरीन साझेदारी हुई। टीम के लिए उनके अलावा जाकिर हसन 40, शांतो 38, मोमिनुल 34 और शादमान इस्लाम ने 24 रनों का अहम योगदान दिया।
पहली पारी में बांग्लादेश की टीम 262 रनों पर हो गई थी ढेर

बांग्लादेश की टीम पहली पारी में 26 रनों पर अपने 6 विकेट खो दिए थे और पूरी टीम बैकफुट पर आ गई थी। उस समय बांग्लादेश के लिए लिट्टन दास और मेहदी हसन ने 165 रनों की साझेदारी कर टीम को मुसीबत से निकाला और टीम को 190 के पार पहुँचाया।
लिट्टन दास ने 138 और मेहंदी हसन ने 78 रनों की पारी खेली। पाकिस्तान की तरफ से सबसे सफल गेंदबाज रहे खुर्रम शहजाद ने अपनी टीम के लिए 6 विकेट निकाले।
यह भी पढ़ें:- Duleep Trophy 2024: फैंस को लगा बड़ा झटका, सूर्यकुमार यादव नहीं खेलेंगे दिलीप ट्रॉफी टूर्नामेंट

