क्रिकेटर्स ग्राउंड पर खिलाड़ी फैंस को एंटरटेन करने की कोशिश करते हैं लेकिन गेंद और बल्ले का यह खेल थोड़ा जोखिम से भरा होता है। क्रिकेट के मैदान पर कई बार ऐसी अनहोनी हो चुकी है, जिसकी कल्पना शायद ही किसी ने की हो।
इस आर्टिकल में हम नजर डालने जा रहे हैं उन क्रिकेटर्स पर, जिनकी मौत मैदान में लगी चोट के कारण हुई थी, जिसे क्रिकेट जगत में आज एक बुरे दिन के रूप में माना जाता है।
ये हैं मैच के दौरान चोट लगने के कारण जान गंवाने वाले 6 खिलाड़ी
1. अब्दुल अजीज (Abdul Aziz)
पाकिस्तान के खिलाड़ी अब्दुल अज़ीज़ की मौत मैदान पर खेलते समय हुई थी। 17 जनवरी 1959 को एक मैच के दौरान, जब वह बल्लेबाज़ी कर रहे थे, तब ऑफ-स्पिन गेंदबाज़ दिलद्वार अवान की बॉल उनके सीने (दिल के पास) पर लगी। पहले तो लगा कि उन्हें कुछ नहीं हुआ है, लेकिन अगली गेंद खेलने से पहले ही वह जमीन पर गिर पड़े और उनकी मौत हो गई। अब्दुल अज़ीज एक विकेटकीपर और बल्लेबाज थे।
2. फिल ह्यूज (Phillip Hughes)
ऑस्ट्रेलिया के ओपनिंग बल्लेबाज़ फिलिप ह्यूज की मौत भी मैदान पर गेंद लगने से हुई थी। 27 नवंबर 2014 को एक घरेलू मैच के दौरान, गेंदबाज शॉन एबॉट की तेज बाउंसर गेंद उनकी गर्दन पर लगी। इससे उनके दिमाग में खून का बहाव रुक गया। वो मैदान पर ही गिर पड़े और बहुत ज़्यादा घायल हो गए। उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टर उनकी जान नहीं बचा सके।
3. डैरेन रैंडाल (Darryn Randall)
दक्षिण अफ्रीका के क्रिकेटर डैरेन रैंडाल की मौत 2013 में एक घरेलू मैच के दौरान हुई थी। वह 32 साल के थे। बल्लेबाज़ी करते समय उन्होंने पुल शॉट खेलने की कोशिश की, लेकिन गेंद उनके सिर पर लग गई। यह चोट इतनी गंभीर थी कि वह वहीं गिर पड़े। उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका।
4. रमन लांबा (Raman Lamba)
भारतीय क्रिकेटर रमन लांबा ने भारत के लिए 4 टेस्ट और 32 वन-डे मैच खेले थे। दिल्ली के इस खिलाड़ी को बांग्लादेश में क्लब क्रिकेट के दौरान फील्डिंग करते समय चोट लग गई थी। वह फॉरवर्ड शॉर्ट लेग पोजिशन पर फील्डिंग कर रहे थे, तभी एक तेज शॉट उनके सिर पर लगा।
38 साल के रमन लांबा ने कभी नहीं सोचा होगा कि ऐसा हादसा होगा। चोट लगने के बाद वह तीन दिन तक कोमा में रहे और फिर उनकी मौत हो गई। फर्स्ट-क्लास क्रिकेट में उन्होंने 53.86 की औसत से 8776 रन बनाए थे।
5. रिचर्ड ब्यूमोंट (Richard Beaumont)
इंग्लैंड के क्रिकेटर रिचर्ड ब्यूमोंट की मौत हार्ट अटैक से हुई थी। वह काउंटी चैंपियनशिप का मैच खेल रहे थे और उसी मैच में उन्होंने 5 विकेट भी लिए थे। लेकिन 33 साल की उम्र में मैच के बाद उन्हें दिल का दौरा पड़ा, जिसे वह सहन नहीं कर सके और उनकी जान चली गई।
6. ज़ुल्फ़िकार भट्टी (Zulfiqar Bhatti)
पाकिस्तान के युवा क्रिकेटर ज़ुल्फ़िकार भट्टी की मौत भी मैदान पर गेंद लगने से हुई थी। जब वह बल्लेबाज़ी कर रहे थे, तब गेंद उनकी छाती पर लगी। इस हादसे के वक्त उनकी उम्र सिर्फ 22 साल थी। उनकी मौत के बाद पाकिस्तान क्रिकेट में शोक की लहर दौड़ गई।

