पाकिस्तान सुपर लीग 2026 में आज 24वां मुकाबला रावलपिंडी पिंडीज और हैदराबाद किंग्समैन के बीच खेला जायेगा। दोनों टीमों के लिए प्लेऑफ के लिहाज से यह मैच काफी जरूरी हैं। हैदराबाद की टीम ने मुकाबले जीतने शुरू कर दिए हैं जबकि दूसरी तरफ रावलपिंडी का खाता अब तक नहीं खुला है। वो प्लेऑफ के लिए उनकी राह मुश्किल बनाना चाहेगी।
तो चलिए जानते हैं कि रावलपिंडी पिंडीज और हैदराबाद किंग्समैन मुकाबले पिच रिपोर्ट, हेड टू हेड, संभावित प्लेइंग 11, मौसम का हाल।
रावलपिंडी पिंडीज बनाम हैदराबाद किंग्समैन में कौन सी टीम हैं आगे?
रावलपिंडी पिंडीज बनाम हैदराबाद किंग्समैन के बीच अब तक एक भी मैच नहीं खेला गया हैं। क्योंकि हैदराबाद की टीम इस टूर्नामेंट में पहली बार हिस्सा ले रही हैं। यह दोनों टीमों के लिए पहला मैच हैं।
कुल मैच: 0
रावलपिंडी पिंडीज जीता: 0
हैदराबाद किंग्समैन जीता: 0
नो रिजल्ट: 0
नेशनल स्टेडियम, कराची पिच रिपोर्ट
कराची की पिच बल्लेबाजी के लिए बहुत अच्छी होती है। इस विकेट पर गेंदबाजों के लिए मदद नहीं होती हैं। यह दुनिया की सबसे फ्लैट पिचों में से एक हैं।
नेशनल स्टेडियम में पहले बल्लेबाजी करते हुए औसत स्कोर 170-180 रन हैं। कोई भी टीम अगर इससे ज्यादा स्कोर बनाती हैं। तो उसके मैच जीतने के चांस बहुत ज्यादा हो जाते हैं। इस विकेट पर स्पिनर्स को ज्यादा मदद मिलती हैं और वो ही ज्यादा विकेट लेते हैं। पिछले 10 मुकाबलों में तेज गेंदबाजों ने 38% यानी 46 विकेट और स्पिनर्स ने 62% मतलब 74 विकेट चटकाए हैं।
एवरेज पहली पारी स्कोर: 177 रन
एवरेज दूसरी पारी स्कोर: 162 रन
पेसर्स के विकेट: 37% (45 विकेट)
स्पिनर्स के विकेट: 63% (73 विकेट)
कैसा रहेगा आज कराची का मौसम?
मौसम विज्ञान के अनुसार 16 अप्रैल को कराची का मौसम पूरी तरह साफ रहने वाला है। इसके चलते हुए आज यहां अधिकतम तापमान 36 डिग्री और न्यूनतम तापमान के 23 डिग्री रहने का अनुमान है। इसके अलावा आज यहां पर बारिश की कोई भी संभावना नहीं है। इसके चलते हुए आज यहां सभी दर्शकों को एक अच्छा मैच देखने मिल सकता है।
कब और कहां देखें रावलपिंडी पिंडीज बनाम हैदराबाद किंग्समैन मैच?
रावलपिंडी पिंडीज बनाम हैदराबाद किंग्समैन के बीच आज यह मैच कराची के नेशनल स्टेडियम में भारतीय समयानुसार दोपहर 3:30 बजे से खेला जाएगा। मुकाबले का प्रसारण या लाइव स्ट्रीमिंग भारत में नहीं होगी।
इस्लामाबाद यूनाइटेड बनाम हैदराबाद किंग्समैन संभावित प्लेइंग 11
हैदराबाद किंग्समैन संभावित प्लेइंग 11
सईम अयूब, उस्मान खान (विकेटकीपर), मार्नस लाबुशेन (कप्तान), कुसल परेरा, इरफान खान, रिजवान महमूद, हसन खान, हम्माद आजम, रिले मेरेडिथ, आकिफ जावेद, मोहम्मद अली।
रावलपिंडी पिंडीज संभावित प्लेइंग इलेवन
मोहम्मद रिज़वान (कप्तान & विकेटकीपर), यासिर खान, अब्दुल्ला फ़ज़ल, कामरान गुलाम, सैम बिलिंग्स, डेरिल मिशेल, डियान फॉस्टर, रिशद हुसैन, नसीम शाह, मोहम्मद आमिर, आसिफ अफरीदी

