पाकिस्तान सुपर लीग 2026 में आज 25वां मुकाबला इस्लामाबाद यूनाइटेड और कराची किंग्स के बीच खेला जायेगा। प्लेऑफ के लिहाज से यह मैच दोनों टीमों के लिए यह मैच काफी अहम हैं।
तो चलिए जानते हैं कि इस्लामाबाद यूनाइटेड और हैदराबाद किंग्समैन मुकाबले पिच रिपोर्ट, हेड टू हेड, संभावित प्लेइंग 11, मौसम का हाल।
इस्लामाबाद यूनाइटेड बनाम कराची किंग्स में कौन सी टीम हैं आगे?
इस्लामाबाद यूनाइटेड बनाम कराची किंग्स के बीच अब तक 24 मैच खेले गए हैं। इस दौरान इस्लामाबाद ने 18 और कराची ने मात्र 6 मुकाबले अपने नाम किए हैं। इस राइवलरी में इस्लामाबाद की टीम कराची किंग्स के बहुत ज्यादा आगे हैं।
कुल मैच: 24
इस्लामाबाद यूनाइटेड जीता: 18
कराची किंग्स जीता: 6
नो रिजल्ट: 0
नेशनल स्टेडियम, कराची पिच रिपोर्ट
नेशनल स्टेडियम की पिच बल्लेबाजी के लिए बहुत अच्छी होती है। इस विकेट पर गेंदबाजों के लिए बिलकुल भी मदद नहीं होती हैं। यह दुनिया की सबसे फ्लैट पिचों में हैं।
कराची में पहले बल्लेबाजी करते हुए औसत स्कोर 172-180 रन हैं। कोई भी टीम अगर पहले खेलते हुए इससे बड़ा स्कोर बनाती हैं। तो उसके मैच जीतने के चांस बहुत ज्यादा हो जाते हैं। इस विकेट पर स्पिनर्स को ज्यादा मदद मिलती हैं और वो ही ज्यादा विकेट लेते हैं। पिछले 10 मुकाबलों में तेज गेंदबाजों ने 39% यानी 46 विकेट और स्पिनर्स ने 61% मतलब 74 विकेट चटकाए हैं।
एवरेज पहली पारी स्कोर: 177 रन
एवरेज दूसरी पारी स्कोर: 162 रन
पेसर्स के विकेट: 39% (46 विकेट)
स्पिनर्स के विकेट: 61% (74 विकेट)
कैसा रहेगा आज कराची का मौसम?
मौसम विज्ञान के अनुसार 16 अप्रैल को कराची का मौसम पूरी तरह साफ रहने वाला है। इसके चलते हुए आज यहां अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम तापमान के 26 डिग्री रहने का अनुमान है। इसके अलावा आज यहां पर बारिश की कोई भी संभावना नहीं है। इसके चलते हुए आज यहां सभी दर्शकों को एक अच्छा मैच देखने मिल सकता है।
कब और कहां देखें इस्लामाबाद यूनाइटेड बनाम कराची किंग्स मैच?
इस्लामाबाद यूनाइटेड बनाम कराची किंग्स के बीच आज यह मैच कराची के नेशनल स्टेडियम में भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा। मुकाबले का प्रसारण या लाइव स्ट्रीमिंग भारत में नहीं होगी।
इस्लामाबाद यूनाइटेड बनाम हैदराबाद किंग्समैन संभावित प्लेइंग 11
कराची किंग्स संभावित प्लेइंग 11
शान मसूद (कप्तान), मुहम्मद वसीम, आजम खान (विकेटकीपर), साद बेग, मोइन अली, खुशदिल शाह, सलमान आगा, मीर हमजा, एडम ज़म्पा, हसन अली, शाहिद अजीज
इस्लामाबाद यूनाइटेड संभावित प्लेइंग 11
डेवोन कॉनवे, समीर मिन्हास, एंड्रीज़ गौस (विकेटकीपर), शादाब खान (कप्तान), मार्क चैपमैन, हैदर अली, इमाद वसीम, फहीम अशरफ, रिचर्ड ग्लीसन, सलमान मिर्जा, सलमान इरशाद

