IPL 2026: आईपीएल 2026 का 24 वां मैच आज वीरवार, 16 अप्रैल को मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स की टीम के बीच खेला जाएगा। वहीं आज इन दोनों टीमों के बीच यह मैच शाम 7:30 बजे मुंबई के वानखेड़े क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। इसके अलावा आईपीएल 2026 सीजन के अपने पिछले मैच में मुंबई की टीम को आरसीबी की टीम के खिलाफ खेलते हुए 18 रनों से हार मिली थी।
जबकि पंजाब किंग्स की टीम ने अपने पिछले मैच में सनराइजर्स हैदराबाद की टीम को 6 विकेट से हराया था। लेकिन आज के इस मैच को एमआई की टीम हर हाल में जीतना चाहेगी। लेकिन इससे पहले आइए इस मैच की पिच रिपोर्ट, प्रीव्यू और अन्य जरूरी बातों को भी एक बार जान लेते हैं।
इन दोनों टीमों के बीच अभी तक बराबरी का रहा है मुकाबला :-
आईपीएल के इतिहास में इन दोनों टीमों के बीच अभी तक कुल 34 मैच ही खेले गए हैं। इन मैचों में खेलते हुए अभी तक मुंबई की टीम को 17 मैच में जीत हासिल हुई है। जबकि दूसरी तरफ पंजाब किंग्स की टीम को भी इस बीच कुल 17 ही मैचों में जीत मिली है।

इसके अलावा पिछले आईपीएल 2025 के सीजन में इन दोनों टीमों के बीच कुल 2 मैच खेले गए थे। तब इन दोनों ही मैचों को पंजाब किंग्स की टीम ने जीता था। वहीं आज इन दोनों के बीच हमें कांटे की टक्कर भी देखने को मिलेगी।
आज इस तरह की हो सकती है PBKS की टीम :-
आईपीएल 2026 सीजन के अपने पिछले मैच में पंजाब किंग्स की टीम ने सनराइजर्स हैदराबाद की टीम को 6 विकेट से हराया था। तब उस मैच में पंजाब के दोनों सलामी बल्लेबाजों ने अपनी टीम को तेज शुरुआत दिलाई थी। इसके बाद कप्तान श्रेयस अय्यर ने भी अच्छी पारी खेली थी। वहीं आज के इस मैच में भी उन सभी से एक अच्छी पारी की उम्मीद रहेगी।

PBKS की संभावित एकादश : प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), कूपर कॉनॉली, श्रेयस अय्यर (कप्तान), शशांक सिंह, नेहल वढेरा, मार्कस स्टोइनिस, मार्को यानसन, जेवियर बार्टलेट, विजय वैशाक, अर्शदीप सिंह और युजवेंद्र चहल।
PBKS के इम्पैक्ट सब्स प्लेयर :- सूर्यांश शेडगे, प्रियांश आर्य, विष्णु विनोद, प्रवीण दुबे और हरप्रीत बरार।
आज इस संयोजन के साथ उतर सकती है MI की टीम :-
आईपीएल 2026 सीजन के अपने पिछले मैच में मुंबई इंडियंस की टीम को आरसीबी की टीम के खिलाफ खेलते हुए 18 रनों से हार मिली थी। तब उस मैच में मुंबई की तरफ से टॉप ऑर्डर में कोई अच्छी पारी नहीं खेल पाया था। लेकिन बाद में आए बल्लेबाज शेरफेन रदरफोर्ड ने अपनी टीम के लिए नाबाद रहते हुए 71 रनों की तेज पारी खेली थी। लेकिन वह भी तब एमआई को जीत नहीं दिला पाए थे। जबकि दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा चोटिल हो गए थे। आज उनके खेलने पर संशय बरकरार है।

एमआई की संभावित एकादश : रोहित शर्मा, क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पंड्या (कप्तान), तिलक वर्मा, नमन धीर, शेरफेन रदरफोर्ड, मिशेल सेंटनर, दीपक चाहर, ट्रेंट बोल्ट, जसप्रीत बुमराह
एमआई के इम्पैक्ट सब्स प्लेयर : अश्विनी कुमार, कॉर्बिन बॉश, क्विंटन डी कॉक, मयंक मार्कंडेय
आज ऐसा रहने वाला है वानखेड़े स्टेडियम की पिच का मिजाज :-
इस मैदान की पिच हमेशा बल्लेबाजी के लिए अनुकूल मानी जाती है। क्यूंकि यहां की पिच लाल मिट्टी से बनी है। जिसके चलते हुए यहां पर उछाल काफी अच्छा मिलता है और गेंद भी बल्ले पर ठीक ढंग से आती है।

इसके अलावा यहां पर सभी स्पिनरों को भी विकेट लेने के लिए काफी जोर लगाना पड़ता है। इस पिच पर घास भी नहीं होती है। जिसके चलते हुए यहां पर तेज गेंदबाजों को भी कम ही मदद मिलती है। वहीं यहां पर टॉस की भी काफी बड़ी भूमिका होती है। क्यूंकि जो भी कप्तान टॉस जीतता है वह पहले गेंदबाजी करना पसंद करता है।
यह भी पढ़ें: MI vs PBKS Ground Report: वानखेड़े स्टेडियम मुंबई की ग्राउंड रिपोर्ट, रिकॉर्ड और आँकड़े
जानिए आज कैसा रहेगा मुंबई का मौसम :-
भारतीय मौसम विज्ञान के अनुसार आज वीरवार, 16 मार्च को मौसम बिल्कुल साफ रहेगा। इसके चलते हुए आज यहां पर दिन का अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सिय्स और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहेगा। वहीं आज यहां पर बारिश आने की संभावना न के बराबर है। इसके चलते हुए सभी दर्शकों को एक अच्छा मैच देखने को मिलेगा।
आज इन खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर रहेगी नजरें :-
एमआई के स्टार बल्लेबाज सूर्यकुमार ने पिछले 10 मुकाबलों में 49.5 की औसत और 162.29 की स्ट्राइक रेट से 396 रन बनाए हैं। जबकि पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर के बल्ले से पिछले 10 मैचों में 56 की औसत और 173.19 की स्ट्राइक रेट से 336 रन आए हैं।

इसके अलावा गेंदबाजी में बुमराह ने पिछले 10 मैच में 6.76 की इकॉनमी रेट से 9 विकेट लिए हैं। जबकि पंजाब के यानसन के खाते में पिछले 6 मैच में 9.52 की इकॉनमी रेट से 7 विकेट आए हैं।
कब और कहां देखें यह मैच :-
मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स की टीम के बीच आज यह मैच मुंबई के वानखेड़े क्रिकेट स्टेडियम में रात 7:30 बजे से खेला जाएगा। इसके अलावा आप सभी इस मैच का सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क और जियोहॉटस्टार ऐप पर देख सकते हैं। वहीं इस मैच का टॉस आज शाम 7 बजे होगा।
स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

