T20 WC 2024, SA vs SL: आईसीसी टी20 विश्व कप 2024 का चौथा मैच दक्षिण अफ्रीका और श्रीलंका के बीच में खेला गया। श्रीलंका और दक्षिण अफ्रीका के बीच यह मुकाबला नासाउ काउंटी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला गया था। इस मुकाबले को दक्षिण अफ्रीका ने 6 विकेट से जीत लिया। इस मुकाबले में श्रीलंका की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। इस मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका के गेंदबाजों के सामने श्रीलंका की पूरी की पूरी पारी ही लड़खड़ाती हुई नजर आई।
इस मुकबले में पूरी श्रीलंका की टीम केवल 77 रन के मामूली से स्कोर पर ही आउट हो गई। लेकिन जब इस मामूली से स्कोर को बनाने के लिए अफ्रीका की टीम मैदान पर आई तो उनको भी काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। तभी तो दक्षिण अफ्रीका की टीम को भी इस स्कोर को बनाने में 16.1 ओवर का समय लगा। साउथ अफ्रीका की टीम ने इस स्कोर को बनाने में अपने 4 बल्लेबाजों को गवांया।
ऐसा तो कम ही देखा जाता है कि इतने छोटे से स्कोर को बनाने में किसी विरोधी टीम को इतना समय लगता है। वहीं इस मुकाबले में श्रीलंका की टीम ने भी दक्षिण अफ्रीका की टीम को भी कड़ी टक्कर दी है। न्यूयोर्क के इस नासाउ काउंटी इंटरनेशनल स्टेडियम में ड्राप इन पिच का इस्तेमाल किया गया है। तभी तो इस मैदान की पिच का किसी को भी अंदाजा नहीं लगा। इस नए मैदान की नई पिच पर श्रीलंका की टीम को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
इस मुकाबले में श्रीलंका ने पावरप्ले में साउथ अफ्रीका के 2 खिलाडियों को केवल 27 रन देकर ही आउट कर दिया था। इस मुकाबले में श्रीलंका के कप्तान वानिंदु हसरंगा ने अपने 3 ओवर में केवल 17 रन देकर ही अफ्रीका के 2 बल्लेबाजों को पवेलियन की राह दिखा दी। तभी तो साउथ अफ्रीका की मजबूत टीम को भी इस लो स्कोरिंग मुकाबले को 16.2 ओवर में अपने नाम कर पाई।
इस जीत के साथ अफ्रीका की टीम अब अपने ग्रुप डी में दो अंक लेकर पहले स्थान पर है। इस ग्रुप में और बाकि टीमें बांग्लादेश, नेपाल और नीदरलैंड की है। इस मुकाबले के 15वें ओवर में क्लासेन ने हसरंगा के ओवर में एक छक्का लगाकर कुल 11 रन बनाते हुए लगभग अफ्रीका की जीत को पक्का कर लिया।
श्रीलंका ने दी दक्षिण अफ्रीका को कड़ी टक्कर :- इस छोटे से लो स्कोर को जब अफ्रीका की टीम बनाने के लिए मैदान पर आई तो श्रीलंका की टीम ने भी इनको कड़ी टक्कर दी। तभी तो अफ्रीका की पारी के दूसरे ओवर में ही श्रीलंका के तेज गेंदबाज नुवान तुषारा ने अफ्रीकी बल्लेबाज रीजा हेंडरिक्स को आउट कर दिया। एंजेलो मैथ्यूज ने भी अपनी गेंदबाजी से अफ्रीका के कप्तान एडेन मार्करम को चोटिल कर दिया जिसके चलते हुए उन्हें चिकित्सा सहायता लेनी पड़ी।
इसके बाद एडेन मार्करम ने एक शानदार छक्का लगाया। इसके बाद अगले ओवर में दासुन शनाका की गेंद पर स्लिप में कैच दे बैठे। श्रीलंका की गेंदबाजी से पहले अफ्रीकी गेंदबाजों ने भी अपनी तेज गेंदबाजी आक्रमण से लंकाई बल्लेबाजों को काफी परेशान किया। इस मुकाबले में अफ्रीका के तेज गेंदबाज नॉर्किया ने काफी कमाल की गेंदबाजी की। उन्होंने इस मैच में केवल अपने 4 ओवर के स्पेल में 7 रन देकर 4 लंकाई बल्लेबाजों को आउट किया।
इस मुकाबले में यह उनका अब तक का टी 20 क्रिकेट में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। इससे पहले उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 10 रन देकर 4 विकेट था। इस मुकाबले में सभी अफ्रीकी गेंदबाजों ने श्रीलंका के खिलाफ काफी अच्छी गेंदबाजी की। इस मुकाबले में कैगिसो रबाडा ने भी 21 रन देकर 2 लंकाई बल्लेबाजों का शिकार किया। केशव महाराज ने भी इस मैच में 22 रन देकर 2 लंकाई बल्लेबाजों को आउट किया।
तभी तो इस मुकाबले को लेकर आप कह सकते है कि नासाउ काउंटी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम की यह ड्रॉप इन पिच श्रीलंका के लिए बुरे सपने की तरह साबित हुई। इस मैच में श्रीलंका के बल्लेबाज काफी धीमी आउटफील्ड को लेकर जूझते हुए दिखाई दिए। वहीं अगर हम अफ्रीका के गेंदबाजों की बात करे तो उनके लिए यह पिच काफी अनुकूल साबित हुई। इस मुकाबले में अफ्रीकी गेंदबाज ओटनील बार्टमैन ने अपने ओवर की पहली ही गेंद पर पाथुम निसांका को आउट कर दिया।
वहीं बात करें नॉर्किया की तो उन्होंने भी अपने स्पेल के पहले ओवर में ही श्रीलंका के बल्लेबाज कुसल मेंडिस को आउट कर दिया। इस मुकाबले में अफ्रीका की गेंदबाजी काफी शानदार रही। तभी तो 8 ओवर में स्कोर केवल 31 रन था और श्रीलंका के 2 बल्लेबाज आउट हो गए थे। इसके बाद केशव महाराज ने अपने ओवर की 2 गेंद पर 2 विकेट लेकर श्रीलंका को वेकफूट पर धकेल दिया।
केशव महाराज ने अपने इस ओवर में श्रीलंका के कप्तान वानिंदु हसरंगा और सदीरा समरविक्रमा को आउट करके पवेलियन को भेजा। वहीं इस मुकाबले में श्रीलंका के सबसे अनुभवी बल्लेबाज और पूर्व कप्तान एंजेलो मैथ्यूज ने थोड़ी देर अफ्रीकी गेंदबाजों का सामना करने की सोची लेकिन ऐसा हो नहीं सका। एंजेलो मैथ्यूज भी इस मैच में 16 गेंद खेलकर केवल 16 रन बनाकर ही आउट हो गए। इस मैच में एंजेलो मैथ्यूज को भी अफ्रीकी तेज गेंदबाज नॉर्किया ने ही आउट किया।
ये भी पढ़ें: विराट ने दिखाया विराट रूप, दर्ज की वनडे में बादशाहत

