वीमेंस टी20 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले टॉप 7 गेंदबाजों में सिर्फ एक भारतीय का नाम शामिल है।
Most Wickets In ICC Womens T20 World Cup: आईसीसी वीमेंस टी20 वर्ल्ड कप का आगाज 3 अक्टूबर से होने जा रहा है, यह टूर्नामेंट 20 अक्टूबर 2024 तक चलेगा। दुबई और शारजाह में होने वाले इस मेगा इवेंट में कुल 23 मुकाबले खेले जाएंगे। इस टूर्नामेंट के लिए दो ग्रुप बनाए गए हैं, जिसमे हर ग्रुप से दो टॉप टीमें 17 और 18 अक्टूबर को सेमीफाइनल मुकाबले खेलेंगी। सेमीफाइनल में जीत हासिल करने वाली टीमें 20 अक्टूबर को फाइनल खेलेंगी।
भारतीय टीम 4 अक्टूबर से अपने अभियान की शुरुआत करेगी। बता दें कि, पहले यह टूर्नामेंट बांग्लादेश में खेला जाना था, लेकिन देश की हालातों को देखते हुए इसे सयुंक्त अरब अमीरात में शिफ्ट कर दिया गया था। इस आर्टिकल में हम बताने जा रहे हैं उन गेंदबाजों के बारे में, जिन्होंने आईसीसी वीमेंस टी20 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा विकेट झटके हैं।
ये हैं आईसीसी वीमेंस टी20 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले टॉप 7 गेंदबाज | Most Wickets In ICC Womens T20 World Cup
7. पूनम यादव (Poonam Yadav) – 28 विकेट

भारतीय महिला स्पिनर पूनम यादव का नाम टी20 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों की लिस्ट में शामिल हैं। उन्होंने 18 मैचों में 13.82 औसत और 5.60 इकॉनमी के साथ 28 विकेट अपने नाम दर्ज किए हैं। इस दौरान उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 4/19 का रहा है।
6. सोफिया डिवाइन (Sophie Devine) – 29 विकेट

न्यूजीलैंड की दिग्गज तेज गेंदबाज सोफिया डिवाइन ने 28 महिला टी20 वर्ल्ड कप मैचों में 6.10 की इकॉनमी और 16.48 की औसत के साथ 29 विकेट चटकाए हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 4/22 का रहा है। सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में डिवाइन इस लिस्ट में छठवें स्थान पर हैं।
5. स्टेफानी टेलर (Stafanie Taylor) – 33 विकेट

वेस्टइंडीज की अनुभवी गेंदबाज स्टेफानी टेलर का नाम इस लिस्ट में 5वें नंबर पर आता है। उन्होंने 32 वीमेंस टी20 वर्ल्ड कप मैचों में 4/12 के साथ अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए 15.51 की औसत व 5.95 इकॉनमी के साथ 33 विकेट चटकाए हैं।
4. एलिस पेरी (Ellyse Perry) – 40 विकेट

ऑस्ट्रेलिया की दिग्गज तेज गेंदबाज एलिस पेरी ने 42 मुकाबलों में 17.67 की औसत व 5.79 इकॉनमी के साथ 40 विकेट लिए हैं। इस दौरान उनका बेस्ट परफॉर्मेंस 3/12 का रहा है। एलिस इस लिस्ट में चौथे स्थान पर आती हैं।
3. मेगन शट (Megan Schutt) – 40 विकेट

ऑस्ट्रेलिया की मेगन शट (Megan Schutt) का नाम इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर आता है। उन्होंने 12.27 की औसत और 6.00 की इकॉनमी के साथ 24 मुकाबलों में 40 विकेट अपने नाम दर्ज किए हैं। इस दौरान शट का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 4/18 का रहा है।
2. अन्या श्रबसोल (Anya Shrubsole) – 41 विकेट

इंग्लैंड की पूर्व तेज गेंदबाज अन्या श्रबसोल ने 27 टी20 वर्ल्ड कप मुकाबलों में 3/6 की सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए 5.32 इकॉनमी और 12.48 की औसत के साथ कुल 41 विकेट अपन्जे नाम किए हैं।
1. शबनीम इस्माइल (Shabnim Ismail) – 43 विकेट

दक्षिण अफ्रीका की स्टार तेज गेंदबाज शबनीम इस्माइल ने 26 महिला टी20 विश्व कप मैचों में 5.83 की इकॉनमी व 15.25 की औसत के साथ कुल 43 विकेट झटके हैं, जबकि इस दौरान उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 3/5 रन का रहा है।
यह भी पढ़ें:- आईसीसी वीमेंस टी20 वर्ल्ड कप विजेताओं की सूची और वीमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2024 का पूरा शेड्यूल

