Advertisement

Virat Kohli ODI Runs: 152 रन बनाते ही विराट कोहली रच देंगे इतिहास, इस मामले में छोड़ देंगे सचिन को पीछे

श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज में विराट कोहली के पास एक अनोखा कीर्तिमान रचने का सुनहरा मौका होगा।

Virat Kohli ODI Runs

Virat Kohli ODI Runs: विराट कोहली ने वनडे क्रिकेट में कई बड़े रिकॉर्ड अपने नाम किया है। श्रीलंका के खिलाफ होने वाले तीन मैचों की सीरीज के दौरान अगर विराट कोहली 152 रन बनाने में कामयाब होते है तो उनके नाम वनडे क्रिकेट में एक और रिकॉर्ड जुड़ जाएगा। 

Advertisement

श्रीलंका के खिलाफ रच सकते हैं इतिहास विराट

Virat Kohli ODI Runs: श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज में विराट कोहली के पास एक अनोखा कीर्तिमान रचने का सुनहरा मौका होगा अगर वें ऐसा कर पाए तो उनके नाम एक खास रिकॉर्ड दर्ज हो जाएगी।

Virat Kohli ODI Runs: 152 रन बनाते ही विराट कोहली रच देंगे इतिहास, इस महान खिलाड़ी के बाद बनेंगे दूसरे भारतीय खिलाड़ी 
Virat Kohli ODI Runs / GETTY image

दरअसल, वनडे क्रिकेट में सबसे अधिक रन बनाने का रिकॉर्ड सचिन तेंदुलकर के नाम है, लेकिन अगर विराट कोहली श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज में 152 रन और बना लेते है तो उनके नाम यह रिकॉर्ड दर्ज हो जाएगा और वनडे करियर में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में वों सचिन तेंदुलकर को भी पीछे छोड़ देंगे। 

Virat Kohli ODI Runs: सीनियर खिलाड़ियों की होगी वापसी

भारतीय टीम ने श्रीलंका के खिलाफ टी20 सीरीज में 3-0 से क्लीन स्वीप करने के बाद अब वनडे सीरीज पर जीत हासिल करने की होगी। अब टीम इंडिया की निगाहें वनडे सीरीज में अच्छा प्रदर्शन करने की होगी। वनडे सीरीज में भारत के सीनियर खिलाड़ी रोहित शर्मा और विर्कात कोहली की वापसी होगी।

Virat Kohli ODI Runs: 152 रन बनाते ही विराट कोहली रच देंगे इतिहास, इस महान खिलाड़ी के बाद बनेंगे दूसरे भारतीय खिलाड़ी 
Virat Kohli ODI Runs / image – GETTY

टी20 वर्ल्ड कप 2024 की ट्रॉफी जीतने के बाद रोहित विराट की यह पहली सीरीज होगी। टी20 चैंपियन बनाने के बाद रोहित शर्मा और विराट कोहली ने टी20 फॉरमेट से सन्यास ले लिया था। 

जिसके बाद से उन्होंने कोई भी सीरीज नही खेली है। इन दोनों दिग्गज खिलाड़ियों की निगाहें अब चैंपियन ट्रॉफी पर होगी। श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज में भारत के स्टार खिलाड़ी विराट कोहली के पास एक और रिकॉर्ड अपने नाम करने का सुनहरा अवसर होगा।       

वनडे में 50 शतक जड़ने वाले एकमात्र खिलाड़ी 

सम्बंधित खबरें

Advertisement

Virat Kohli ODI Runs: भारत के लिए वनडे क्रिकेट में विराट कोहली ने साल 2008 में अपना क्रिकेट डेब्यू किया था। इसके बाद से ही वह टीम इंडिया के बैटिंग आर्डर की अहम कड़ी बन गये और भारतीय टीम को कई बार मुश्किल परिस्थिति से निकाला है।

Virat Kohli ODI Runs: 152 रन बनाते ही विराट कोहली रच देंगे इतिहास, इस महान खिलाड़ी के बाद बनेंगे दूसरे भारतीय खिलाड़ी 
Virat Kohli ODI Runs / GETTY Image

विराट वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक जड़ने वाले बल्लेबाज हैं वह एकमात्र ऐसे खिलाड़ी हैं जिन्होंने वनडे क्रिकेट में 50 शतक हैं। उन्होंने अपने वनडे करियर की 280 परियों में कुल 13848 रन बनाए हैं। 

सचिन के बाद विराट कर सकते हैं यह कारनामा 

Virat Kohli ODI Runs: श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज में विराट कोहली अगर 152 रन और बना लिए तो वह महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर के बाद दूसरे ऐसे भारतीय खिलाड़ी होंगे जो 14000 रन बनाने में सफल होंगे।

Virat Kohli ODI Runs: 152 रन बनाते ही विराट कोहली रच देंगे इतिहास, इस महान खिलाड़ी के बाद बनेंगे दूसरे भारतीय खिलाड़ी 
Virat Kohli ODI Runs / image – GETTY

वह 14000 वनडे रन बनाने वाले दूसरे भारतीय बल्लेबाज बनेंगे। उनसे पहले सचिन तेंदुलकर ऐसा कर चुके हैं। सचिन के नाम वनडे क्रिकेट में 18426 रन दर्ज हैं। तेंदुलकर भारत के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज भी हैं।  

वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज

क्रम संख्या  खिलाड़ी  कुल रन 
सचिन तेंदुलकर  18426
2 विराट कोहली  13848
3 सौरव गांगुली  11363
4 राहुल द्रविड़  10889
5 महेंद्र सिंह धोनी  10773

Virat Kohli ODI Runs: श्रीलंका के खिलाफ शानदार आकड़ें 

भारतीय स्टार खिलाड़ी विराट कोहली ने अभी तक श्रीलंका के खिलाफ कुल 53 मुकाबले खेले हैं। उन्होंने 2594 बनाए हैं, उन्होंने श्रीलंका टीम के खिलाफ वनडे मुकाबले में कुल 10 शतक लगाए हैं। उनका बल्ला श्रीलंकाई टीम के खिलाफ खूब चलता है और वह हमेशा से ही लंका के खिलाफ शानदार प्रदर्शन करते आए हैं।  

यह भी पढ़ें:- टॉप 10 गेंदबाज जिन्होंने टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में लिए हैं सबसे ज्यादा विकेट

Advertisement

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More