IND vs AUS: भारतीय क्रिकेट टीम और ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज खेली खेली जाने वाली है। वहीं इस वनडे सीरीज की शुरुआत आगामी 19 अक्टूबर से होने वाली है। लेकिन इस सीरीज के शुरू होने से पहले आइए जानते हैं कि भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया वनडे मैचों में सबसे ज्यादा रन किस बल्लेबाज ने बनाए हैं।
वहीं इस वनडे सीरीज में हमें एक बार फिर से भारतीय दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा और विराट कोहली भी खेलते हुए दिखाई देंगे। आइए इस वनडे सीरीज के शुरू होने से पहले जान लेते हैं कि भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया वनडे मैचों में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड किस बल्लेबाज के नाम पर दर्ज है। इस बीच हम आपको बता देना चाहते हैं कि टॉप-3 में भारतीय बल्लेबाज शामिल हैं।
1. सचिन तेंदुलकर :-
भारतीय क्रिकेट टीम और ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के बीच वनडे मैच में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में सचिन तेंदुलकर पहले पायदान पर आते हैं। इसके अलावा सचिन इन दोनों टीमों के बीच सबसे ज्यादा वनडे मैच खेलने वाले खिलाड़ी भी हैं।

इस पूर्व दिग्गज भारतीय बल्लेबाज ने कंगारू टीम के खिलाफ कुल 71 मुकाबले खेले हैं। इन मैचों में खेलते हुए उन्होंने 44.59 की शानदार बल्लेबाजी औसत और 84.71 की स्ट्राइक रेट से कुल 3077 रन बनाए हैं। वहीं इस दौरान खेलते हुए उनके बल्ले से 9 शतक और 5 अर्धशतक भी आए हैं।
2. विराट कोहली :-
इस सूची में दूसरे पायदान पर भारतीय क्रिकेट टीम के एक और दिग्गज खिलाड़ी विराट कोहली का नाम आता है। उन्होंने भी कंगारू टीम के खिलाफ कुल 50 वनडे मैच खेले हैं।

इन मैचों में खेलते हुए उन्होंने कुल 2451 रन बनाए हैं। वहीं इस दौरान उन्होंने 93.69 की स्ट्राइक रेट और 54.46 की शानदार बल्लेबाजी औसत से बेटिंग की है। इसके अलावा इस बीच उनके बल्ले से कुल 8 शतक और 15 अर्धशतक भी आए हैं।
3. रोहित शर्मा :-
इस सूची में तीसरे पायदान पर भी भारतीय दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा का नाम आता है। उन्होंने भी कंगारू टीम के खिलाफ कुल 46 वनडे मैच खेले हैं। इन मैचों में खेलते हुए उन्होंने कुल 2407 रन बनाए हैं।

इस बीच उनके बल्ले से हमें 8 शतक और 9 अर्धशतक भी देखने को मिले हैं। जबकि इस दौरान उनकी बल्लेबाजी औसत 57.30 और स्ट्राइक रेट 96.01 का रहा है।
4. रिकी पोटिंग :-

इस सूची में चौथे पायदान पर ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज रिकी पोटिंग का नाम आता है। उन्होंने भी भारतीय टीम के खिलाफ कुल 59 मैच खेले थे। इन मैचों में खेलते हुए उन्होंने कुल 2164 रन बनाए थे। वहीं इस बीच उनके बल्ले से हमें 6 शतक और 9 अर्धशतक भी देखने को मिले थे।
5. एमएस धोनी :-

इस सूची में पांचवें पायदान पर पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का नाम आता है। क्यूंकि उन्होंने भी कंगारू टीम के खिलाफ कुल ५५ मैच खेले थे। इन मैचों में खेलते हुए उन्होंने कुल 1660 रन बनाए थे। वहीं इस दौरान उनके बल्ले से हमें 2 शतक और 11 अर्धशतक भी देखने को मिले थे।
स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

