Women’s T20 World Cup 2026 Prize Money: महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 को लेकर ICC ने एक खास ऐलान किया है, जिससे महिला क्रिकेट को मेंस क्रिकेट के बराबर सुविधा और लाभ दिया जा रहा है। टूर्नामेंट शुरू होने से करीब 2 महीने पहले घोषित इस प्राइज मनी ने खिलाड़ियों और फैंस दोनों का उत्साह काफी बढ़ा दिया है।
इंग्लैंड और वेल्स में होने वाले इस टूर्नामेंट के लिए कुल इनामी राशि 8,764,615 अमेरिकी डॉलर (लगभग 81 करोड़ 83 लाख रुपये) की घोषणा की गयी है, जो पिछले 2024 सीजन की तुलना में 10% अधिक है। साथ पहली बार 12 टीमें इसमें हिस्सा लेंगी, जिससे न सिर्फ मुकाबला और रोमांचक होगा बल्कि इनामी राशि का लेवल भी पहले से कहीं ज्यादा बढ़ गया है।
ICC ने वर्ल्ड कप 2026 में चैंपियन टीम के लिए इनाम राशि का किया ऐलान
इनाम की बात करें तो ICC Women’s T20 World Cup 2026 की विजेता टीम को 2,340,000 डॉलर (करीब 21 करोड़ 84 लाख रुपये) दिए जाएंगे, जबकि रनर-अप टीम को 1,170,000 डॉलर (लगभग 10 करोड़ 92 लाख रुपये) की राशि मिलेगी।
सेमीफाइनल में हारने वाली दोनों टीमों को 675,000-675,000 डॉलर की राशि मिलेगी। इसके अलावा हर ग्रुप मैच जीतने पर 31,154 डॉलर का इनाम तय किया गया है। सभी 12 भाग लेने वाली टीमों को कम से कम 247,500 डॉलर की गारंटीड प्राइज मनी भी दी जाएगी।
ICC के सीईओ संजोग गुप्ता ने महिला क्रिकेट की बढ़ती लोकप्रियता पर खुसी जाहिर करते हुए कहा कि खेल का स्तर लगातार बेहतर हो रहा है। उन्होंने बताया कि 12 टीमों का विस्तार और रिकॉर्ड प्राइज पूल ICC की समानता को दिखाता है, जिसके तहत वे महिला क्रिकेट को और ज्यादा प्रतिस्पर्धी और ग्लोबल लेवल पर पहुचना चाहते हैं।
यह भी पढ़े: http://ICC Women’s T20 World Cup 2026 का पूरा शेड्यूल हुआ घोषित
ICC ने लॉर्ड्स से किया ट्रॉफी टूर का आगाज़
इसी के साथ ICC Women’s T20 World Cup 2026 के लिए ट्रॉफी टूर की भी शुरुआत हो गई है। इसकी शुरुआत लंदन के ऐतिहासिक लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड से हुई, जहां ट्रॉफी को पहली बार पवेलियन पर खास प्रोजेक्शन शो के जरिए प्रदर्शित किया गया।
इसके बाद ट्रॉफी नीदरलैंड, आयरलैंड और स्कॉटलैंड जैसे देशों का दौरा करेगी और फिर इंग्लैंड के विभिन्न मेजबान शहरों में पहुंचेगी। 12 जून से शुरू होने वाले इस टूर्नामेंट से पहले यह ट्रॉफी टूर फैंस के बीच उत्साह और बढ़ाने का काम करेगा। कुल मिलाकर, वूमेन्स T20 वर्ल्ड कप 2026 न सिर्फ खेल के स्तर पर बल्कि इनामी राशि और लोकप्रियता के मामले में भी एक नया इतिहास रचने की ओर बढ़ रहा है।

