Firsts in WPL History: वीमेंस प्रीमियर लीग (WPL) की शुरुआत 2023 में हुई थी, जिसमें दुनिया भर की बेहतरीन क्रिकेटरों ने हिस्सा लिया था। दुनिया में सबसे ज्यादा देखा और पसंद किया जाने वाला लीग आईपीएल के जैसे ही WPL ने भी अपने पहले ही सीजन से धूम मचा के रखा है। इस लीग में पाँच फ्रेंचाइजी मुंबई इंडियंस, गुजरात जायंट्स, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर, दिल्ली कैपिटल्स और यूपी वॉरियर्ज़ जैसी टीमें शामिल हैं।
यह टूर्नामेंट महिला क्रिकेट को टी20 फॉर्मेट में बढ़ावा देता है, जिससे यहाँ पर क्रिकेट जगत के सभी छोटे से बड़े खिलाड़ियों को अपनी अपनी काबिलियत को दुनिया के सामने रखने का एक बेहतरीन मौका देता है। आज के इस आर्टिकल में हम वीमेंस प्रीमियर लीग के इतिहास की पहले बाउंड्री हिट से लेकर पहले विकेट तक और पहले कैच से लेकर पहले मैच तक की सभी यादगार लम्हों को आपके सामने रखने जा रहे हैं।
WPL में कब, कौन और किसने दर्ज कराया पहला नाम | Firsts in WPL History

WPL का पहला मैच किस स्थान पर आयोजित किया गया था?
पहला WPL मैच 4 मार्च, 2023 को नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में आयोजित किया गया था।
WPL में पहला मैच किसके-किसके बीच खेला गया था?
WPL 2023 का पहला मैच 4 मार्च, 2023 को नवी मुंबई के DY पाटिल स्टेडियम में गुजरात जायंट्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेला गया था। इस मैच में मुंबई इंडियंस ने जायंट्स को 143 रनों से हराया था।
WPL इतिहास में पहला कैच किसने लिया था?
WPL इतिहास का पहला कैच गुजरात जायंट्स की जॉर्जिया वेयरहैम ने तनुजा कंवर की गेंद पर मुंबई इंडियंस की यस्तिका भाटिया का कैच पकड़ा था, जो तीसरे ओवर की तीसरी गेंद पर लिया गया था।
WPL इतिहास का पहला रन किसने बनाया था?
मुंबई इंडियंस की सलामी बल्लेबाज यस्तिका भाटिया ने गुजरात जायंट्स के खिलाफ़ पहले मैच में एश्ले गार्डनर की पहली ओवर की पांचवी गेंद पर WPL इतिहास का पहला रन बनाया था।
WPL इतिहास का पहला छक्का किसने लगाया था?
मुंबई इंडियंस की सलामी बल्लेबाज हेली मैथ्यूज ने मानसी जोशी के दूसरे ओवर की पहली गेंद पर WPL के इतिहास का पहला छक्का लगाया था।
WPL इतिहास का पहला चौका किसने लगाया?
WPL इतिहास का पहला चौका उद्घाटन मैच के दौरान गुजरात जायंट्स की गेंदबाज मानसी जोशी के दूसरे ओवर की दूसरी गेंद पर मुंबई इंडियंस की सलामी बल्लेबाज हेली मैथ्यूज ने लगाया था।
WPL इतिहास की पहली गेंद किसने फेंकी?
WPL के इतिहास की पहली गेंद गुजरात जायंट्स की स्पिनर एश्ले गार्डनर ने 4 मार्च, 2023 को मुंबई इंडियंस की सलामी बल्लेबाज यस्तिका भाटिया को फेंकी थी।
WPL में बोल्ड होने वाली पहली खिलाड़ी कौन थी?
WPL में बोल्ड होने वाली पहली खिलाड़ी मुंबई इंडियंस की हेली मैथ्यूज थी, जो उद्घाटन मुकाबले में गुजरात जायंट्स की गेंदबाज एश्ले गार्डनर की गेंद पर बोल्ड आउट हुई थी।
WPL में LBW आउट होने वाली पहली खिलाड़ी कौन थी?
WPL के इतिहास में LBW आउट होने वाली पहली खिलाड़ी गुजरात जायंट्स की स्नेह राना थीं, जिन्हें शुरुआती मैच में मुंबई इंडियंस की अमेलिया केर ने आउट किया था।
WPL में रिटायर्ड आउट कौन हुआ था?
WPL के इतिहास में पहली बार रिटायर्ड आउट गुजरात जायंट्स की कप्तान और सलामी बल्लेबाज बेथ मूनी हुई थीं। वह दूसरी पारी के दौरान नैट सिवर-ब्रंट के पहले ओवर की चौथी गेंद पर रिटायर्ड आउट हुई थी।
WPL में सबसे पहले कौन रन आउट हुआ था?
WPL इतिहास में सबसे पहले रन आउट होने वाली बल्लेबाज रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की एलिस पेरी थीं, जिन्हें मुंबई इंडियंस की हुमैरा काज़ी ने डायरेक्ट हिट मारकर पवेलियन की राह दिखाई थी।
WPL इतिहास में सबसे पहला रन आउट किसने किया था?
WPL इतिहास में सबसे पहला रन आउट मुंबई इंडियंस की हुमैरा काज़ी ने किया था। उन्होंने WPL 2023 के चौथे मुकाबले में एलिस पेरी को डायरेक्ट हिट मारकर पवेलियन की राह दिखाई थी।
WPL में पहली वाइड गेंद किसने फेंकी?
WPL इतिहास की पहली वाइड गेंद गुजरात जायंट्स की मानसी जोशी ने मुंबई इंडियंस की बल्लेबाज यास्तिका भाटिया के सामने फेंकी थी। बता दें कि, यह मुंबई इंडियंस के पहली पारी के दूसरे ओवर की पांचवी गेंद थी।
WPL में पहला विकेट लेने वाली गेंदबाज कौन थी?
WPL इतिहास का पहला विकेट गुजरात जायंट्स की गेंदबाज तनुजा कंवर ने लिया था, जिन्होंने मुंबई इंडियंस की सलामी बल्लेबाज यास्तिका भाटिया (8 गेंदों पर 1 रन) को आउट किया था।
WPL में पहली गेंद का सामना करने वाली बल्लेबाज कौन थी?
WPL में पहली गेंद का सामना करने वाली बल्लेबाज यास्तिका भाटिया थीं, जिन्होंने गुजरात जायंट्स की स्पिनर एश्ले गार्डनर की गेंद का सामना किया था।
WPL में सबसे पहले ऑलआउट होने वाली टीम कौन थी?
WPL में सबसे पहले ऑलआउट होने वाली टीम गुजरात जायंट्स थी, जो 2023 के पहले मैच में मुंबई इंडियंस के खिलाफ 208 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए 15.1 ओवरों में मात्र 64 रनों पर ऑलआउट हो गई थी।
WPL में पहली प्लेयर ऑफ़ द मैच कौन थी?
मुंबई इंडियंस की कप्तान हरमनप्रीत कौर को गुजरात जायंट्स के खिलाफ शुरुआती मैच में शानदार अर्धशतकीय पारी के लिए पहला प्लेयर ऑफ़ द मैच चुना गया था।
WPL में शून्य पर आउट होने वाला पहली खिलाड़ी कौन थी?
गुजरात जायंट्स की मानसी जोशी WPL के इतिहास में शून्य पर आउट होने वाली पहली खिलाड़ी थीं, जिन्हें पहले मैच में मुंबई इंडियंस की साइका इशाक ने बोल्ड किया था।
WPL में पहली नो-बॉल किसने फेंकी थी?
WPL इतिहास की पहली नो-बॉल किम गार्थ ने फेंकी थी। उन्होंने WPL 2023 के चौथे मैच में गुजरात जायंट्स के लिए खेलते हुए यूपी वॉरियर्ज के खिलाफ पारी के 18वें ओवर की छठी गेंद पर नो बॉल फेंकी थी।
WPL में पहली हैट्रिक किसने ली थी?
WPL में पहली हैट्रिक मुंबई इंडियंस की तेज गेंदबाज इजी वॉन्ग ने लिया था। उन्होंने 2023 के एलिमिनेटर मुकाबले में यूपी वॉरियर्ज के खिलाफ 13वें ओवर की दूसरी गेंद पर किरण नावगिरे, तीसरी गेंद पर सिमरन शेख और चौथी गेंद पर सोफी एक्लेस्टन को आउट किया था।
WPL में हैट्रिक लेने वाली पहली भारतीय गेंदबाज कौन थीं?
WPL में पहली हैट्रिक लेने वाली भारतीय गेंदबाज यूपी वॉरियर्ज की दीप्ति शर्मा थीं। उन्होंने WPL 2024 के 15वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ यह कारनामा किया था। उन्होंने सबसे पहले पारी के 14वें ओवर की अंतिम गेंद पर मैग लैंनिंग को आउट किया, फिर अपने अगले ओवर (पारी का 19वां ओवर) की पहली गेंद पर एनाबेल सदरलैंड और दूसरी गेंद पर अरुंधती रेड्डी को आउट करके अपना हैट्रिक पूरा किया था।
WPL में पहला पांच विकेट हॉल किसने दर्ज किया था?
WPL में पहला पांच विकेट हॉल तारा नौरिस ने दिल्ली कैपिटल्स की ओर से खेलते हुए रॉयल चैलेंजर्स के खिलाफ दर्ज किया था। उन्होंने ब्रेबोर्न स्टेडियम में खेले गए दोपहर के मुकाबले में 29 रन खर्च करते हुए पाँच विकेट चटकाए थे। उसी रात डीवाई पाटिल स्टेडियम में किम गार्थ ने भी गुजरात जायंट्स की ओर से खेलते हुए यूपी वॉरियर्ज के खिलाफ फाइव विकेट हॉल (5/36) दर्ज किया था।
WPL में चौकों की पहली हैट्रिक किसने लगाई थी?
WPL के चौकों की हैट्रिक लगाने वाली पहली खिलाड़ी यूपी वॉरियर्ज की ग्रेस हैरिस थीं। उन्होंने WPL 2023 के चौथे मैच में गुजरात जायंट्स की तेज गेंदबाज किम गार्थ के खिलाफ पारी के 18वें ओवर की तीसरी, चौथी और पाचवीं गेंद पर लगातार तीन चौके लगाए थे।
WPL में सबसे पहला अर्धशतक किसने लगाया था?
WPL के इतिहास में पहला अर्धशतक हरमनप्रीत ने गुजरात जायंट्स के खिलाफ पहले सीजन के पहले मुकाबले में लगाया था।
WPL में पहले ऑन-फील्ड अंपायर कौन-कौन थे?
WPL में पहले ऑन-फील्ड अंपायर नितिन पंडित और वृंदा राठी थे। इस जोड़ी ने WPL 2023 के उद्घाटन मुकाबले (मुंबई इंडियंस बनाम गुजरात जायंट्स) में अम्पायरिंग की थी। वृंदा राठी पहले ओवर में मुख्य ऑन-फील्ड अंपायर थीं, जबकि नितिन लेग अंपायर थे।
WPL में पहले टीवी अंपायर कौन-कौन थे?
WPL में पहले टीवी अंपायर पश्चिम पाठक थे। वह WPL 2023 के उद्घाटन मुकाबले (मुंबई इंडियंस बनाम गुजरात जायंट्स) में टीवी अंपायर थे।
WPL में पहले मैच रेफरी कौन थे?
WPL में पहले मैच रेफरी जीएस लक्ष्मी थीं। वह WPL 2023 के उद्घाटन मुकाबले (मुंबई इंडियंस बनाम गुजरात जायंट्स) में मैच रेफरी थे।
WPL में पहली पर्पल कैप किसने जीती थी?
WPL के पहले सीज़न में सबसे ज्यादा (16) विकेट लेने के लिए मुंबई इंडियंस की हेली मैथ्यूज को पहला पर्पल कैप मिला था।
WPL में पहली ऑरेंज कैप किसने जीती थी?
WPL के पहले सीज़न में सबसे ज्यादा (345) रन बनाने के लिए दिल्ली कैपिटल्स की मेग लैनिंग को ऑरेंज कैप मिला था।
WPL में पहला सुपर ओवर कब हुआ?
WPL के इतिहास में अब तक कोई सुपर ओवर नहीं हुआ है, जिससे यह रिकॉर्ड अब तक नहीं बना है।
Latest Cricket News in Hindi, Latest Football News in Hindi, Latest Tennis News in Hindi और सभी Latest Sports News in Hindi के लिए हमारी वेबसाइट Sports Digest Hindi पर विजिट करें। इसके अलावा खेल से सम्बंधित सभी ताजा खबरें पाने के लिए हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।