ओलंपिक की वो बातें शायद जो आप नहीं जानते हो, इतिहास से आंकड़े तक, जानें सबकुछ
क्या आपको पता है कि इस खेल का नाम ओलंपिक कैसे पड़ा ? इसका जवाब है कि शुरूआती समय में ये खेल पर्वतों पर खेला जाता था और उस पर्वत का नाम ओलंपिया था।

पूरी दुनिया में ओलंपिक खेल मुख्यतः चार प्रकार के होते हैं। इसमें ग्रीष्मकालीन ओलंपिक, शीतकालीन ओलंपिक, पैराओलंपिक और यूथ ओलंपिक जैसे खेल शामिल हैं। ओलंपिक खेलों का इतिहास बहुत ही पुराना है। यूनान की राजधानी एथेंस में सन् 1896 से ओलंपिक की शुरुआत हुई थीं। क्या आपको पता है कि इस खेल का नाम ओलंपिक कैसे पड़ा ? इसका जवाब है कि शुरूआती समय में ये खेल पर्वतों पर खेला जाता था और उस पर्वत का नाम ओलंपिया था। इसलिए इसका नाम ओलंपिक रख दिया गया। इसके अलावा ओलंपिक में कुल तीन प्रकार के मेडल खिलाड़ियों को दिए जाते हैं, जिसमें गोल्ड ,सिल्वर और ब्रांज मेडल हैं। बता दें कि ओलंपिक झंडे में जिसमें 5 रंग जैसे नीला , गहरा पीला, काला, हरा और लाल रंग होता है। जो पांच महाद्वीप अफ्रीका, एशिया ,अमेरिका ,यूरोप और ओशिनिया के आपस में जुड़े होने का प्रतीक है।
ओलंपिक खेल क्या है?
दुनिया की सबसे बड़ी प्रतियोगिता को ही ओलंपिक खेल के नाम जाना जाता है। इस प्रतियोगिता में दुनिया भर के बेहतरीन एथलीट भाग लेते हैं और अपने-अपने देश का प्रतिनिधित्व करते हैं। ओलंपिक खेल हर चार साल में आयोजित किया जाता है। ओलंपिक खेलों के इस समयावधि को ओलंपियाड कहते हैं। इस खेल की पूरी देख-रेख IOC यानि (अंतर्राष्टीय ओलंपिक समिति) करती हैं। हम आपको जानकारी के लिए बता दें कि पहले विश्व युद्ध और दूसरे विश्व युद्ध के कारण 1916 ,1940 और 1940 में ओलंपिक खेल नही खेला गया था। तब से हर चार साल में इस प्रतियोगिता का आयोजन होता है।
उद्देश्य
IOC (अंतर्राष्टीय ओलंपिक समिति) का शुरुआत 23 जून 1894 पियरे-डे-कोबर्टिन ने किया था। जिन्हें ओलंपिक का जन्मदाता भी कहा जाता है। इसका हेड ऑफिस स्विट्जरलैंड के लाजेन में है। हम आपको बात दें कि ओलंपिक खेलों का उद्देश्य आपसी भाईचारा, मित्रता और सम्मान है। इसके साथ ओंलपिक का उद्देश्य खेलों के माध्यम से विश्व शांति बनाये रखना व एकजुट रखने है। हर साल दुनिया 23 जूनको ओलंपिक डे मनाती है।
ओलंपिक से जुड़ी ये हैं कुछ खास बातें
पहला ओलंपिक : 23 जून 1896 (यूनान (एथेंस))
कुल प्रतिभागी देश : 204
खिलाड़ी व खेल : 10,500 , 26
मुख्यालय : स्विट्जरलैंड (लॉजेन)
ओलंपिक खेलों का जनक : पियरे डे कोबर्टिन
भारतीय ओलंपिक के संस्थापक : हैरी क्रो बक और डा.एजी नोएरेन
ओलंपिक जीतने वाला सबसे छोटा देश : सैन मैरिनो (टोक्यो 2020)
अध्यक्ष और उपाध्यक्ष : थामस वाच और अनीता डीफ्रंटज
सबसे बड़ा खेल : फुटबॉल
IOA का अर्थ : भारतीय ओलंपिक समिति
भारत में कब हो सकता है ओलंपिक
गौरतलब है कि दिल्ली में राष्ट्रमंडल खेल 2010 और एशियाई खेल 1982 की मेजबानी भारत ने की थी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ओलंपिक में भारत की मेजबानी को लेकर फैसला 2025 में होगा। इसके बाद यही फैसला भारत के पक्ष में आता है तो 2036 में देश के इसकी मेजबानी मिल सकती है। लेकिन अभी इसके बारे में कुछ भी कहना जल्दबाजी हो सकती है।
ओलंपिक में खेले जाने वाले खेल
खेल | खेल | खेल | खेल | खेल |
फुटबॉल | हॉकी | टेनिस | एथलेटिक्स | 3 x 3 बास्केटबॉल |
गोल्फ | क्रास कंट्री स्कीइंग | कराटे | कैनो स्प्रिंट | आर्चरी |
आर्टिस्टिक जिमनास्टिक | आइस हॉकी | फ्लैग फुटबॉल | बास्केटबॉल | शूटिंग |
एक्रोबैटिक जिमनास्टिक | वाटरपोलो | वाँलीबॉल | बेसबॉल | बॉक्सिंग |
आर्टिस्टिक स्विमिंग | घुड़सवारी | रेसलिंग | जूडो | बीच हैंडबॉल |
टेबल टेनिस | डाइविंग | टेकबॉल | ट्रेम्पोलीन | हैंडबॉल |
ट्रायथलान | रोइंग | लुग | रग्बी सेवंस | स्नोबोर्ड |
रिदमिक जिमनास्टिक | स्पीड स्केटिंग | ब्रेकिंग | स्केलेटन | स्केट बोर्डिंग |
स्की माउंटेनरिंग | स्की जंपिंग | बाँबस्ले | मैराथन स्विमिंग | बीच वाँलीबॉल |
साइकिलिंग रोड | साइकिलिंग माउंटेन बाइक | साइकिलिंग बीयम एक्स रेसिंग |
ये भी पढ़ें: पेरिस ओलंपिक 2024 की ओपनिंग सेरेमनी में होगा बड़ा बदलाव, फ्रांस के राष्ट्रपति ने दिया बड़ा बयान