Sai Sudarshan Net worth 2025: IPL में गुजरात टाइटन्स के लिए चमकते सितारे की तरह उभरे इस खिलाड़ी ने न सिर्फ फैंस का दिल जीता, बल्कि अपने शांत स्वभाव और क्लासिक बल्लेबाज़ी से विरोधियों की रातों की नींद भी उड़ाई। IPL 2025 में साई अपनी बल्लेबाजी से विपक्षी गेंदबाजों की जमकर कुटाई कर रहे हैं।
शुरुआत से ही उन्होंने अपने हर मौके को बड़े खेल में बदलने का हुनर दिखाया है। ये कहानी है उस लेफ्ट-हैंडर की, जिसने तमिलनाडु से निकलकर पूरे भारत को दिखा दिया कि सपने अगर सच्चे हों तो रास्ते खुद बन जाते हैं। आइए जानते हैं साई सुदर्शन की नेटवर्थ कितनी है?
IPL में कैसे हुई एंट्री?

साई की आईपीएल जर्नी शुरू हुई 2022 के मेगा ऑक्शन से, जब गुजरात टाइटन्स ने उन्हें सिर्फ 20 लाख रुपये के बेस प्राइस पर खरीद लिया था। डेब्यू हुआ पंजाब किंग्स के खिलाफ और पहली ही पारी में उन्होंने 35 रन बनाकर बता दिया कि ये लड़का गेम चेंजर बन सकता है। 2023 के सीज़न में तो उन्होंने पूरी लीग में शानदार प्रदर्शन किया और फाइनल में CSK के खिलाफ 96 रन की तूफानी पारी खेली। भले ही टीम हार गई लेकिन साई की बैटिंग लोगों के दिलों में बस गई।
टीम इंडिया में साई सुदर्शन का डेब्यू कब हुआ?
17 दिसंबर 2023 को साई सुदर्शन ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ जोहान्सबर्ग में अपना ODI डेब्यू किया। ये वही खिलाड़ी है जिसने तमिलनाडु प्रीमियर लीग में अपनी बल्लेबाज़ी का ऐसा जलवा बिखेरा था कि कई IPL फ्रेंचाइज़ी उनके पीछे लग गई थीं। इसके अलावा उन्होंने आईपीएल के 18वें सीजन में अपने बल्ले से रनों की बारिश कर रहे हैं। बता दें कि, सुदर्शन आईपीएल में गुजरात टाइटन्स के लिए खेलते हैं।
साई सुदर्शन के खून में हैं खेल
साई सुदर्शन का जन्म चेन्नई के वेंकटेसा अग्रहारम में हुआ था। उनके पिता आर भरद्वाज भारत के लिए 1993 SAFF Games में वॉलीबॉल खेल चुके हैं, जबकि उनकी माँ उषा भरद्वाज भी एक स्टेट लेवल वॉलीबॉल प्लेयर रही हैं। उनके भाई का नाम सैराम भरद्वाज है। साफ है कि साई का स्पोर्ट्स से रिश्ता बचपन से ही जुड़ा हुआ है, खेल इनके खून में है।
पढ़ाई-लिखाई में भी दमदार साई सुदर्शन
साई की शुरुआती पढ़ाई DAV स्कूल और सैंथोम हायर सेकेंडरी स्कूल, चेन्नई से हुई। इसके बाद उन्होंने रामकृष्ण मिशन विवेकानंद कॉलेज, चेन्नई से B.Com की डिग्री ली। पढ़ाई के साथ-साथ उन्होंने क्रिकेट को भी बैलेंस रखा, और अब दोनों ही फील्ड में नाम रोशन कर रहे हैं। उनके कोच एम वेंकटारमणा रहे हैं, जिन्होंने उन्हें शुरुआती दिनों से गाइड किया है।
नेट वर्थ और ब्रैंड वैल्यू
अगर पैसों की बात करें, तो साई सुदर्शन की नेट वर्थ लगभग ₹39 लाख के आसपास है। इसमें IPL की फीस, TNPL से कमाई, BCCI से मिलने वाला वेतन और कुछ ब्रांड एंडोर्समेंट्स भी शामिल हैं। 2022 से अब तक वो गुजरात टाइटन्स के लिए लगातार खेलते आ रहे हैं और हर साल उन्हें ₹20 लाख का कॉन्ट्रैक्ट मिलता है। उनके खेल में जिस तरह की स्थिरता है, उससे लगता है कि जल्द ही उनका बड़ा ब्रांड डील या मोटा कॉन्ट्रैक्ट आ सकता है।
साई का फेवरेट्स प्लेयर कौन है?

साई को ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज बल्लेबाज़ माइकल हसी काफी पसंद हैं और वो उन्हीं की तरह शांत और क्लासिकल बैटिंग करना पसंद करते हैं। उन्हें चिकन बिरयानी बहुत पसंद है और फुर्सत के लम्हों में वो One Kiss गाना सुनते हुए रिलैक्स करते हैं। उनकी फेवरेट फिल्म ‘ननबन’ है, जो उनकी पर्सनालिटी से भी काफी मैच करती है।
स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।