अगर बात करें हॉकी के शुरुआत की तो इसका अभी तक किसी ने सही अनुमान नहीं लगाया है। लेकिन इतिहासकारों की मानें तो इसकी आज से करीब 4 हजार साल पहले यूनान, अरब, इथोपिया और रोम जैसे देशों में इसको खेला जाता था और वहीं से हॉकी की शुरुआत हुई।
जानकारी के लिए बता दें कि उस वक्त भारतीय युवाओं का एक बड़ा समूह ब्रटिश शासन के अधीन काम करता था। ये ही कारण रहा कि वहीं से हिंदुस्तानियों की भी इस खेल के प्रति रूची जाग्रत हुई।