French Open 2024: फ्रेंच ओपन टेनिस टूर्नामेंट में बुधवार को खेले गए मुकाबले में तीसरी वरीयता प्राप्त कार्लोस अल्काराज ने जेस्पर डि जोंग को हराकर तीसरे दौर में प्रवेश कर लिया है। इस समय फ्रांस में भारी बारिश का दौर जारी है। जिसके चलते हुए 23 मैच रद्द करने पड़े है। लेकिन कार्लोस अल्काराज काफी भाग्यशाली रहे है कि उनका मैच पूरा हो पाया और इसको जीत कर वह अगले दौर में प्रवेश करने में सफल रहे है।
कार्लोस ने यहां पर खेले गए दूसरे दौर के मुकाबले में नीदरलैंड के खिलाड़ी जेस्पर डि जोंग को लम्बे चले मुकाबले में हरा दिया। कार्लोस ने डि जोंग को सीधे 6-3, 6-4, 2-6, 6-2 से हराया। अब इस जीत के चले ही कार्लोस ने तीसरे दौर में भी प्रवेश कर लिया है। वहीं एक अन्य मैच में सोफिया केनिन ने कैरोलिन गार्सिया को हराया।
फ्रेंच ओपन के दूसरे दौर में सोफिया केनिन ने 21 वीं वरीयता प्राप्त फ्रांस की खिलाड़ी कैरोलिन गार्सिया को सीधे सेटों में 6-3, 6-3 से हरा दिया। वहीं एक अन्य मैच में ओन्स जाबेयूर ने कैमिलिया ओसोरियो को हराकर तीसरे दौर में प्रवेश के लिया।
इस मैच में ओन्स जाबेयूर ने कैमिलिया ओसोरियो को 6-3, 1-6, 6-3 से हराया। वहीं एक अन्य मुकाबले में स्टेफानोस सिटसिपास ने डेनियल अल्टमायर को सीधे 6-3, 6-2, 6-7 (2), 6-4 हराकर जीत दर्ज कर अगले दौर में भी प्रवेश किया।
जोकोविच ने भी जीता अपना मुकाबला :- फ्रेंच ओपन में के इस मुकाबले में जोकोविच अपना शत प्रतिशत खेल नहीं दिखा सके, लेकिन इसके वाबजूद उन्होंने अपना पहला मुकाबला जीत लिया। इस मुकाबले को जीत कर अब जोकोविच ने दूसरे दौर में भी प्रवेश कर लिया है। इस समय नोवाक जोकोविच टेनिस में दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी है। इस मैच में जोकोविच ने फ्रांस के ह्यूजेस हर्बर्ट को हराया।
जोकोविच ने ह्यूजेस हर्बर्ट को सीधे सेटों में 6-4, 7-6, 6-4 से हराकर बाहर कर दिया है। इस मैच को जीतने के बाद जोकोविच ने कहा कि, ” मैं इस मुकाबले को जीत कर काफी खुश नहीं हुआ हूँ। मुझे लगता है कि मैंने इस मैच में अपनी क्षमता के मुताबिक अच्छा खेल नहीं दिखाया है। इस मुकाबले में मैं इससे भी अच्छा कर सकता था, लेकिन मैं इस मैच में ऐसा कर नहीं सका। इस मुकाबले में मैं रिटर्न करते हुए काफी अच्छा खेल दिखा सकता था लेकिन ऐसा हो ना सका। क्यूंकि ह्यूजेस हर्बर्ट भी काफी अच्छी सर्विस कर रहे थे। जिसके चलते हुए मैं ऐसा नहीं कर सका।
नोवाक जोकोविच के लिए यह 2024 का सत्र अभी तक उनकी उम्मीदों के मुताबिक नहीं रहा है। लेकिन अब उनका लक्ष्य केवल इस ग्रैंडस्लैम को जीत कर अपना 25 वां ग्रैंडस्लैम एकल खिताब जीतने पर लगी है। क्यूंकि ऐसा करते ही वह दुनिया के पहले 25 एकल ग्रैंडस्लैम जीतने वाले खिलाड़ी बन जाएंगे। जोकोविच फ्रेंच ओपन टूर्नामेंट को 3 बार जीत चुके है।
इसके साथ ही अब उनको अपनी नंबर वन की रैंकिंग भी बचानी होगी। इसके लिए उनको इस ग्रैंडस्लैम के फाइनल में अपनी जगह पक्की करनी होगी। लेकिन इस टूर्नामेंट में आने से पहले जोकोविच इस साल किसी भी टूर्नामेंट के फाइनल में नहीं पहुँच पाए है। इस साल उनको तीन बार सेमीफाइनल में ही हार का सामना करना पड़ा है। अब इस ग्रैंडस्लैम के दूसरे दौर में जोकोविच का अगला मुकाबला स्पेन के 63वें नंबर के खिलाड़ी रॉबर्टो कारबेलास बेइना से होगा।
ये भी पढ़ें: टी20 विश्व कप से पहले वेस्टइंडीज ने किया बड़ा बदलाब, स्टार खिलाड़ी हुआ टीम से बाहर

