Barcelona Squad for USA Pre-season Tour 2024-25
नवनियुक्त कोच हांसी फ्लिक (Hansi Flick) ने यूएसए प्री-सीजन दौरे के लिए बार्सिलोना (Barcelona) की 31-सदस्यीय टीम का ऐलान क्र दिया है। यह टीम आगामी ला लीगा सीजन की तैयारियों के लिहाज से बनाया गया है। इसीलिए, इस टीम में अभ्यास के लिए उन कई खिलाड़ियों की वापसी हुई है, जिन्होंने यूरो 2024 में हिस्सा नहीं लिया था। हालाँकि, जिन खिलाड़ियों ने उस टूर्नामेंट में हिस्सा लिया था, उनमें से कुछ को दौरे से पहले अभ्यास करते हुए भी देखा गया है।

कैटलन जायंट्स अपने नए कोच हांसी फ्लिक (Hansi Flick) के नेतृत्व में एक नए युग की शुरुआत करने के लिए तैयार है। बता दें कि, बार्सिलोना (Barcelona) पिछले सीजन ला लीगा का टाइटल डिफेंड नहीं कर सका था, इसीलिए अब उनका लक्ष्य ला लीगा जीतना होगा। इसके लिए क्लब और अधिक खिलाड़ियों को जोड़ने के लिए ट्रांसफर विंडो में भी काम कर रहा है। आगामी सीजन (2024-25) में फैंस उनसे और भी अधिक बेहतर प्रदर्शन के साथ ट्रॉफी जीतने की उम्मीद कर सकते हैं। हालाँकि, टीम को तैयार करने के लिए उनका प्री-सीजन दौरा सफल होना चाहिए।
30 जुलाई को प्री-सीजन अभियान की शुरुआत करेगी बार्सिलोना

30 जुलाई को बार्सिलोना (Barcelona) प्रीमियर लीग चैंपियन मैनचेस्टर सिटी के खिलाफ खेले जाने वाले मुकाबले से अपने प्री-सीजन की शुरुआत करेगा। इसके बाद उनका मुकाबला न्यू जर्सी में रियल मैड्रिड से होगा, जिसे ‘अल-क्लासिको’ भी कहा जाता है। बार्सिलोना को यूएस दौरे पर अपना आखिरी मुकाबला 6 अगस्त को खेलेगा। हालाँकि, बार्सिलोना के प्री-सीजन में 11 अगस्त को एएस मोनाको के खिलाफ ‘जोन गैम्पर ट्रॉफी मैच’ भी शामिल होगा।
2024-25 के यूएसए दौरे के लिए बार्सिलोना की प्री-सीजन टीम | Barcelona Squad for USA Pre-season Tour 2024-25

गोलकीपर: मार्क-आंद्रे टेर स्टेगन, इनाकी पेना, एंडर एस्ट्रालागा, डिएगो कोचेन
डिफेंडर: एलेजांद्रो बाल्डे, इनिगो मार्टिनेज, एंड्रियास क्रिस्टेंसन, जूल्स कौंडे, जूलियन अराउजो, क्लेमेंट लेंगलेट, हेक्टर फोर्ट, एलेक्स वैले, मिकायिल फेय, जेरार्ड मार्टिन, एंड्रेस कुएनका, सेर्गी डोमिंग्वेज़, एलेक्सिस ओल्मेडो
मिडफील्डर: ओरिओल रोमू, इल्के गुंडोगन, पाब्लो टोरे, मार्क कैसादो, उनाई हर्नांडेज़, मार्क बर्नाल, नोआ डारविच, गुइले फर्नांडीज, क्विम जुनिएंट
अटैकर : रॉबर्ट लेवांडोव्स्की, राफिन्हा, विटोर रोके, पाउ विक्टर, टोनी फर्नांडीज

