Mumbai Indians: आईपीएल 2025 से पहले इस बार मेगा ऑक्शन भी होने वाला है। इस मेगा ऑक्शन को लेकर फैंस में अभी से ही काफी उत्साह है। इस बार भी कई बड़े खिलाड़ी भी अपनी टीमों से नाता तोड़ सकते है। लेकिन अभी से ही इस मेगा ऑक्शन से पहले सभी टीमों द्वारा रिटेन और रिलीज किए जाने वाले प्लेयर्स को लेकर चर्चा जारी है।
लेकिन अभी तक भी फ्रेंचाइजियों द्वारा इसको लेकर कोई घोषणा नहीं की गई है। यह विषय अभी काफी गरमाया हुआ है। लेकिन आईपीएल के इतिहास में कई ऐसे खिलाड़ी भी रहे है जिनको उनकी फ्रेंचाइजी ने कभी रिलीज नहीं किया। इसी के चलते हुए आज हम उन तीन प्लेयर्स के बारे में बताने जा रहे हैं जिनको मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) ने कभी रिलीज नहीं किया।
Mumbai Indians सचिन तेंदुलकर :-
मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) द्वारा कभी रिलीज नहीं करने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में सबसे पहला नाम सचिन तेंदुलकर का है। क्यूंकि उन्होंने आईपीएल के पहले सीजन में मुंबई इंडियंस की कप्तानी की थी। इस खिलाड़ी ने साल 2008 से 2011 तक आईपीएल में 55 मैचों की कप्तानी की थी।

जिसमें से उनको 32 में जीत मिली थी जबकि 23 मुकाबलों में उनको हार का सामना करना पड़ा था। सचिन से आईपीएल में अपना आखिरी मुकाबला 2013 में खेला था। मुंबई इंडियंस ने उन्हें एक बार भी रिलीज नहीं किया।
Mumbai Indians रिकी पोंटिंग :-
मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) द्वारा कभी रिलीज नहीं करने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में दूसरा नाम रिकी पोंटिंग का आता है। क्यूंकि ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज खिलाड़ी रिकी पोंटिंग साल 2013 में मुंबई इंडियंस से जुड़े थे। वहीं इस सीजन में उन्होंने टीम की कप्तानी भी की थी।

लेकिन शुरुआती 6 मैचों में टीम के खराब प्रदर्शन के बाद पोंटिंग ने खुद कप्तानी छोड़ दी थी। वहीं इस सीजन के समाप्त होने के बाद उन्होंने संन्यास ले लिया था। तभी तो उनको मुंबई इंडियंस ने कभी रिलीज नहीं किया था।
Mumbai Indians रोहित शर्मा :-
मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) द्वारा कभी रिलीज नहीं करने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में तीसरा नाम रोहित शर्मा का आता है। यह खिलाड़ी साल 2011 में मुंबई इंडियंस का हिस्सा बने थे। उनको साल 2013 के सीजन में टीम की कप्तानी मिली थी। बतौर कप्तान यह खिलाड़ी एमआई के सबसे सफल कप्तान रहे हैं।

क्यूंकि उनकी कप्तानी में टीम पांच बार चैंपियन बनी है। लेकिन पिछले सीजन में हार्दिक पंड्या को टीम की कप्तानी सौंप दी गई है। साल 2011 से लेकर 2024 आईपीएल तक मुंबई ने रोहित शर्मा को कभी रिलीज नहीं किया है।
ये भी पढ़ें: एक वनडे मैच के लिए अंपायर को मिलती है इतनी सैलरी, पढ़कर हो जाएंगे हैरान

