श्रीलंका की महिला क्रिकेट टीम और साउथ अफ्रीका की महिला क्रिकेट टीम के बीच 3 मैचों की सीरीज खेली गयी। इस पूरी सीरीज में दोनों ही महिला क्रिकेट टीमों का प्रदर्शन काफी अच्छा रहा। इस पूरी सीरीज में कई रिकॉर्ड भी बने और टूटे भी।
इस 3 मैचों की सीरीज का 1 मैच तो साउथ अफ्रीका की महिला क्रिकेट टीम ने जीत लिया और एक मैच को श्रीलंका की महिला क्रिकेट टीम ने जीत लिया। जबकि एक मैच बारिश की वजह से पूरा नहीं हो सका। और एक मैच बारिश के कारण रद्द हो गया।
इस तरह से श्रीलंका महिला क्रिकेट टीम और साउथ अफ्रीका की महीअलि क्रिकेट टीम के द्वारा 1 – 1 मैच जितने से यह सीरीज 1 – 1 की बराबरी पर छूटी। इस सीरीज के आखिरी मुकाबले को श्रीलंका की टीम ने रिकॉर्ड रन चेज करते हुए अपने नाम कर लिया। इसी तरह से श्रीलंका की टीम ने कप्तान चमारी अट्टापट्टू की कप्तानी में इतिहास रच दिया।
श्रीलंका की टीम ने साउथ अफ्रीका के सेनवेस पार्क में तब इतिहास रचा डाला जब श्रीलंकाई महिला टीम ने तीसरे वनडे मैच में 302 रनों के पहाड़ जैसे लक्ष्य का पीछा करते हुए लक्ष्य को हांसिल कर लिया। और महिला क्रिकेट में सबसे बड़ा और सफल रन चेज करते हुए इतिहास अपने नाम कर लिया।
श्रीलंका की महिला क्रिकेट टीम ने इस 302 रनों के पहाड़ जैसे लक्ष्य को बड़ी सफलता पूर्वक हनिल कर लिया। श्रीलंका की महिला टीम ने इस लक्ष्य को पुरे 11 साल बाद तोड़ कर इतिहास रचा है। रनों के लिहाज से यह रन चेज सबसे बड़ा है।
इससे पहले महिला क्रिकेट में इतना बड़ा स्कोर कभी भी नहीं चीज किया गया है। इससे पहले महिला क्रिकेट में सबसे बड़ा रन चेज करने के मामले में ऑस्ट्रेलिया की महिला क्रिकेट टीम का नाम आता है। तब सबसे बड़े स्कोर को रन चेज के मामले में ऑस्ट्रेलिया की महिला टीम पहले स्थान पर थी।
उस टाइम ऑस्ट्रेलिया की कप्तान जोड़ी फील्ड्स थी। उन्ही की कप्तानी में ऑस्ट्रेलिया की महिला टीम ने 14 दिसंबर 2012 को सिडनी ओवल में 289 रनों का पीछा करते चेज किया था। इस तरह से ऑस्ट्रेलिया के इस रिकॉर्ड को श्रीलंका की महिला टीम ने 11 साल के बाद तोड़ दिया है। और अपना नाम इतिहास के पन्नो में दर्ज कर लिया है।
इस मैच में श्रींका की महिला टीम ने वनडे क्रिकेट में सबसे सफल रन चेज ही नहीं बल्कि इस मैच में श्रीलंका की कप्तान चमारी अत्तपट्टू ने भी एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम किया है। इस मैच में श्रीलंका की कप्तान चमारी अट्टापट्टू ने केवल 139 गेंद खेल कर 195 ऋणों की नाबाद पारी भी खेल डाली। जोकि महिला वनडे में अभी तक का तीसरा सबसे बड़ा स्कोर है।
इस मैच में उनकी इस शानदार पारी के कारण ही आज श्रीलंका की महिला टीम ने इतने बड़े ऋणों को आसानी से और सफलता पूर्वक प्राप्त कर लिया। श्रीलंका की कप्तान चमारी अट्टापट्टू ने इस पारी में 26 चौके और 5 गंगनचुंबी छक्के गए। इससे पहले चमारी अट्टापट्टू का पिछले निजी स्कोर नाबाद 178 रन था जो उन्होंने 29 जून 2017 को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बनाया था।
महिला वनडे में सबसे सफल रनचेज करने वाली टीमें :-
1 :- श्रीलंका महिला टीम बनाम साउथ अफ्रीका – 302 रन
2 :- ऑस्ट्रेलियाई महिला टीम बनाम न्यूजीलैंड – 289 रन
3 :- ऑस्ट्रेलियाई महिला टीम बनाम भारत – 283 रन
4 :- न्यूजीलैंड महिला टीम बनाम भारत – 280 रन
5 :- ऑस्ट्रेलिया महिला टीम बनाम भारत – 278 रन
महिला वनडे में सबसे बड़ी पारी खेलने वाली खिलाड़ी :-
1 :- अमेलिया केर – 232* रन
2 :- बेलिंडा क्लार्क – 229* रन
3 :- चमारी अट्टापट्टू – 195* रन
4 :- दीप्ति शर्मा – 188 रन
5 :- लौरा वोल्वार्ड्ट – 184* रन
ये भी पढ़ें: ये हैं वो रिकॉर्ड्स, जिन्हें अब तक कोई नहीं तोड़ा पाया

