Virat Kohli: अभी हाल ही में भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली ने टेस्ट क्रिकेट से सन्यास ले लिया था। उनसे पहले भारतीय टेस्ट क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने भी इस फॉर्मेट से संन्यास ले लिया था। इसके अलावा कोहली ने अपने लगभग डेढ़ दशक लम्बे टेस्ट करियर में कुल 30 शतक भी लगाए हैं। वहीं इस बीच उनके बल्ले से कई यादगार पारियां भी आई थी। आइए टेस्ट क्रिकेट में विराट कोहली के द्वारा घरेलू टेस्ट में खेली गई सर्वश्रेष्ठ पारियों पर एक भी एक नजर डाल लेते हैं।
1. 254* रन बनाम दक्षिण अफ्रीका :-
भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली ने अपने टेस्ट करियर का 7वां और अंतिम दोहरा शतक साल 2019 में पुणे टेस्ट में दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम के खिलाफ खेलते हुए लगाया था। वहीं उनकी उस शानदार पारी ने कोहली के टेस्ट में दबदबे को भी दर्शाया था।

इस मैच में खेलते हुए उन्होंने अपनी नाबाद 254 रन की पारी के चलते विपक्षी गेंदबाजों को खेल में वापस आने का कोई भी मौका नहीं दिया था। उनकी इस शानदार पारी के चलते हुए हुए तब भारत ने 601/5 का स्कोर खड़ा किया था। इसके बाद अफ्रीकी टीम अपनी पारी में केवल 275 और 189 रनों पर ही आउट हो गई थी।
2. 235 रन बनाम इंग्लैंड :-
भारतीय दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली का टेस्ट मैचों में दोहरा शतक लगाने का सिलसिला साल 2016 में ही शुरू हुआ था। इसके अलावा उन्होंने कैरेबियाई सरजमीं पर अपना पहला दोहरा शतक जड़ने के बाद, उसी साल अपने घर पर ही खेलते हुए 2 और दोहरे शतक लगाए थे।

तब उन्होंने वानखेड़े स्टेडियम में इंग्लैंड की टीम के खिलाफ खेलते हुए 235 रनों की शानदार पारी खेली थी। इसके चलते हुए तब भारतीय टीम ने इंग्लैंड टीम के 400 रनों के जवाब में 631 रन बनाए थे। इसके अलावा तब मेजबान टीम भारत को पारी और 36 रनों से जीत मिली थी।
3. 104* रन बनाम श्रीलंका :-
साल 2017 में श्रीलंका क्रिकेट टीम के खिलाफ कोलकाता के ईडन गार्डन टेस्ट में भारतीय टीम पहली पारी में खेलते हुए केवल 172 रनों पर ही ऑल आउट हो गई थी। इसके बाद इन रनों के जवाब में श्रीलंका की टीम ने 294 रन बनाते हुए भारतीय टीम पर अपनी बढ़त हासिल कर ली थी।

इसके बाद उस संकट की घड़ी में भारतीय टीम के लिए अपनी दूसरी पारी में दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली ने शानदार नाबाद 104 रन बना डाले थे। तब उनके शानदार शतक के चलते हुए भारतीय टीम ने अपनी दूसरी पारी 352/8 पर घोषित कर दी थी। इसके चलते हुए तब यह मैच ड्रॉ पर समाप्त हुआ था।
4. 186 रन बनाम ऑस्ट्रेलिया :-
साल 2023 से पहले विराट कोहली काफी खराब फॉर्म से गुजर रहे थे। इसके बाद उन्होंने साल 2023 में अपने 3 साल के शतक के सूखे को भी ख़त्म किया था। तब यह मैच भी कोहली ने अपने घरेलु मैदान पर ही खेला था। इस मैच में उन्होंने अहमदाबाद में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेलते हुए 364 गेंदों पर 186 रन बना डाले थे।

उनका यह बड़ा स्कोर नवंबर 2019 के बाद से सर्वोच्च टेस्ट स्कोर भी था। इस मैच में उन्होंने 8 घंटे से ज्यादा समय तक बल्लेबाजी की थी। तब उनकी इस मैराथन पारी के चलते हुए भारत ने 571 रन बनाए थे। इसके जवाब में ऑस्ट्रेलिया की टीम ने भी 480 रन बना डाले थे। इसके बाद यह टेस्ट मैच ड्रा पर समाप्त हुआ था।
स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

