WPL 2026: मुंबई इंडियंस अब तक महिला प्रीमियर लीग की सबसे सफल टीम रही है। टीम ने पहले सीजन में खिताब जीता था और पिछले सीजन में भी जीत हासिल की थी। पिछले फाइनल में हरमनप्रीत कौर की कप्तानी में मुंबई ने दिल्ली कैपिटल्स को हराया था। नए सीजन के लिए मुंबई ने ऑक्शन में 11 नए खिलाड़ी खरीदे हैं, जिनमें सबसे महंगी खिलाड़ी अमेलिया केर रही हैं। टूर्नामेंट से पहले MI की फ्रेंचाईजी ने टीम की नयी जेर्सी लांच कर दी है।
WPL 2026 में मुंबई इंडियंस की टीम नयी जर्सी में आएगी नज़र
मुंबई इंडियंस ने महिला प्रीमियर लीग 2026 के लिए अपनी नई जर्सी दिखा दी है। टीम ने इसका एक वीडियो अपने सोशल मीडिया पर शेयर किया है, जिसमें खिलाड़ी नई जर्सी पहने नजर आ रहे हैं। लीग का चौथा सीजन 9 फरवरी से शुरू होगा और इसका पूरा शेड्यूल पहले ही आ चुका है।
𝙋𝙧𝙞𝙙𝙚 𝙤𝙛 𝙈𝙪𝙢𝙗𝙖𝙞 𝙞𝙣 𝙚𝙫𝙚𝙧𝙮 𝙩𝙝𝙧𝙚𝙖𝙙 💙
Presenting our jersey for #TATAWPL 2026 👕💫
Shop now 👉 https://t.co/GJ9oLcYP12#AaliRe #MumbaiIndians pic.twitter.com/HcsqnsrPg6
— Mumbai Indians (@mipaltan) January 2, 2026
WPL में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन
हरमनप्रीत कौर की कप्तानी में मुंबई इंडियंस ने 2023 में महिला प्रीमियर लीग का पहला खिताब जीता था। फाइनल में टीम ने दिल्ली कैपिटल्स को हराया था। 2024 में मुंबई अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाई और एलिमिनेटर मैच हारकर बाहर हो गई। उस सीजन में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने ट्रॉफी जीती और दिल्ली कैपिटल्स दूसरे नंबर पर रही।
2025 में मुंबई इंडियंस ने जोरदार वापसी की और फाइनल में एक बार फिर दिल्ली को हराकर अपना दूसरा खिताब जीत लिया। महिला प्रीमियर लीग 2026 का पहला मैच 9 जनवरी को डीवाई पाटिल स्टेडियम में मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला जाएगा। टूर्नामेंट का फाइनल 5 फरवरी को वडोदरा में होगा।
मुंबई इंडियंस की सबसे महंगी महिला प्लेयर?
आने वाले सीजन के लिए मुंबई इंडियंस ने हरमनप्रीत कौर सहित कुल पांच खिलाड़ियों को अपने पास रखा है। टीम में सबसे ज्यादा कीमत कप्तान की नहीं है। नताली सिवर की कीमत ज्यादा रखी गई है। हरमनप्रीत कौर की कीमत 2.50 करोड़ रुपये है, जबकि अमेलिया केर 3 करोड़ रुपये के साथ टीम की सबसे महंगी खिलाड़ी हैं।
मुंबई इंडियंस महिला टीम का स्क्वाड
नेट साइवर-ब्रंट, अमेलिया केर, हरमनप्रीत कौर, हेली मैथ्यूज, अमनजोत कौर, सजीवन सजना, शबनीम इस्माइल, गुनालन कमलिनी, सैका इशाक, निकोला केरी, त्रिवेणी वसिष्ठ, संस्कृति गुप्ता, क्रांति रेड्डी, मिल्ली इलिंगवर्थ, पूनम खेमनार और राहिला फिरदौस।

