टी20 वर्ल्ड 2026 की शुरुआत 7 फरवरी को हुई थी। यह टूर्नामेंट इंडिया और श्रीलंका की संयुक्त मेजबानी में खेला जा रहा हैं। इस टूर्नामेंट के शुरू होने से पहले सभी के मन में एक ही सवाल था कि इंडिया और पाकिस्तान के बीच मुकाबला होगा या नहीं?
पाकिस्तान ने इस मैच को खेलने के लिए ड्रामा तो बहुत किया लेकिन सैंकशन्स को देखते हुए वो मुकाबला देखने आएगी। भारत और पाकिस्तान के बीच काफी पुरानी राइवलरी है और ये दोनों टीमें जहाँ भी खेलेंगी वहां फैंन्स उनको देखने के लिए पहुँच जायेंगे। तो चलिए जानते हैं कि आप इंडिया और पाकिस्तान के बीच मैच को फ्री में लाइव कहाँ पर देख सकते हो?
इंडिया बनाम पाकिस्तान के बीच मैच कहाँ खेला जाएगा?

इंडिया बनाम पाकिस्तान के बीच मैच कोलोंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेला जाना है। इस मैच में टॉस भारतीय समयानुसार शाम 6:30 बजे और मुकाबला 7:00 बजे शुरू होगा।
इंडिया बनाम पाकिस्तान के बीच मैच का फॉर्मेट?
इंडिया बनाम पाकिस्तान के बीच मैच टी20 फॉर्मेट में खेला जाएगा। इस मैच में दोनों टीमें जीत दर्ज करने के इरादे से उतरेंगी। यह मुकाबला 15 फरवरी को खेला जाना हैं।
भारत में इंडिया बनाम पाकिस्तान मैच का लाइव प्रसारण कहाँ देखें?
इंडिया बनाम पाकिस्तान के मैच का प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा। इंग्लिश कमेंट्री के लिए आप Star Sports 1, Star Sports 1 HD, Star Sports 2 और Star Sports 2 HD चैनलों पर लाइव प्रसारण देख सकते हैं।
इसके अलावा अगर आप हिंदी कमेंट्री देखना चाहते हैं, तो उसके लिए Star Sports 1 Hindi और Star Sports 1 Hindi HD पर स्विच कर सकते हैं। इसके अलावा, अन्य क्षेत्रीय भाषाओं के लिए Star Sports 1 Tamil, Star Sports 1 Telugu और Star Sports 1 Kannada जैसे चैनल देख सकते हैं।
टीवी– स्टार स्पोर्ट्स
इंडिया बनाम पाकिस्तान के मैच की लाइव स्ट्रीमिंग कहाँ देखें?
इंडिया बनाम पाकिस्तान के मैच की लाइव स्ट्रीमिंग फैंस Jio Hotstar ऐप या वेबसाइट पर देख सकते हैं। हालांकि, इसके लिए सब्सक्रिप्शन लेना आवश्यक होगा।
लाइव स्ट्रीमिंग- जिओहॉटस्टार
इंडिया बनाम पाकिस्तान मैच फ्री में कैसे देखें?
जिन दर्शकों के पास सब्सक्रिप्शन नहीं है, वे भी इंडिया बनाम पाकिस्तान मैच का मज़ा ले सकते हैं। Jio Hotstar पर शुरुआती 5 मिनट का फ्री व्यूइंग ऑप्शन उपलब्ध है। हालांकि, पूरा मैच देखने के लिए सब्सक्रिप्शन खरीदना होगा।
टीम इंडिया स्क्वाड
सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, संजू सैमसन, शिवम दुबे, इशान किशन, हार्दिक पंड्या, अर्शदीप सिंह, जसप्रित बुमरा, हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती, कुलदीप यादव, एक्सर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, रिंकू सिंह
पाकिस्तान स्क्वाड
सलमान अली आगा (कप्तान), अबरार अहमद, बाबर आजम, फहीम अशरफ, फखर जमान, ख्वाजा नफे, मोहम्मद नवाज, मोहम्मद सलमान मिर्जा, नसीम शाह, साहिबजादा फरहान, सईम अयूब, शाहीन शाह अफरीदी, शादाब खान, उस्मान खान, उस्मान तारिक

