Full Schedule of IPL 2026 Matches at Barsapara Cricket Stadium: गुवाहाटी का बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम भारत के सबसे प्रतिष्ठित क्रिकेट स्टेडियमों में से एक है। यह सिर्फ खेलने की जगह नहीं है, बल्कि राजस्थान रॉयल्स (RR) के लिए जीत, जुनून और इतिहास का एक प्रतीक भी है। यहाँ पर दर्शकों के बैठने की क्षमता लगभग 40,000 के आसपास है।
बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम आईपीएल के कई यादगार मैचों का गवाह भी रहा है और यह राजस्थान रॉयल्स का होम ग्राउंड भी है, जो आईपीएल की सबसे सफल टीमों में से एक है। इस टीम ने अब तक 1 बार आईपीएल ट्रॉफी जीती है।
IPL 2026 में बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में अपनी विरासत आगे बढ़ाने उतरेगी RR
IPL 2026 में, बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में फिर से कई रोमांचक मुकाबले खेले जाएंगे, जिसमें रियान पराग की कप्तानी वाली राजस्थान रॉयल्स अपने घरेलू फैंस के सामने अपनी विरासत को आगे बढ़ाने के लिए मैदान में उतरेगी।
इस स्टेडियम का एक अलग ही माहौल है, जहां स्टैंड में पिंक जर्सी पहनकर आए दर्शक पूरे जोश के साथ अपनी घरेलू टीम का उत्साह बढ़ाते हैं, जिसके चलते विपक्षी टीमों पर काफी दबाव भी रहता है।
यह भी पढ़ें: IPL 2026 में एमए चिदंबरम स्टेडियम चेन्नई में खेले जाने वाले सभी मैचों का पूरा शेड्यूल
गुवाहाटी का बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम वह जगह रही है, जिसने राजस्थान रॉयल्स को जश्न मनाने के कुछ मौके दिए हैं। अंतिम ओवर के रोमांचक मुकाबले भी इस ग्राउंड पर हुए हैं।
यहाँ की पिच बल्लेबाजों के लिए बेहद मददगार है और गेंदबाज भी यहाँ पर गेम बदलते हुए देखे गए हैं। इसीलिए, इस मैदान का आईपीएल में बहुत ही महत्त्व है और सभी खिलाड़ी इस मैदान पर मुकाबला खेलना चाहते हैं।
30 मार्च को बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा पहला मुकाबला
आईपीएल 2026 में बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम राजस्थान रॉयल्स के होम ग्राउंड के रूप में कई रोमांचक मैचों का गवाह बनते हुए दिखेगा। इस सीजन 30 मार्च को मेजबान टीम चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ अपनी अभियान की शुरुआत करेगी।
IPL 2026 में बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम मुंबई में खेले जाने वाले सभी मैचों का पूरा शेड्यूल
30 मार्च, 2026 (सोमवार), शाम 7:30 बजे- चेन्नई सुपर किंग्स बनाम राजस्थान रॉयल्स
7 अप्रैल, 2026 (मंगलवार), शाम 7:30 बजे- राजस्थान रॉयल्स बनाम मुंबई इंडियंस
10 अप्रैल, 2026 (शुक्रवार), शाम 7:30 बजे- राजस्थान रॉयल्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर

